ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
<strong>जल शक्ति मंत्री के पैतृक आवास पहुंचकर उनकी दिवंगत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की</strong> The Benefits of Kegel Exercises - Strengthening the Pelvic Floor and Managing PCOS and Endometriosis सौ करोड़ से शुरू होगी आकांक्षी नगर योजना,विभाग ने 3 माह के बजट व्यय के लिए प्रस्तुत की कार्ययोजना एरिया में फैली सनसनी: यातायात कर्मी ने गले में फंदा बांधकर दिया प्रयागराज कुंभ 2025 से पहले सफल होगा अविरल-निर्मल गंगा का संकल्प: सीएम योगी पत्रकार को धमकी देने वाला स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार खंड शिक्षा अधिकारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर न्यायिक मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन का डीसीपी नॉर्थ और एसीपी गाज़ीपुर से मुलाकात <strong>जल शक्ति मंत्री के पैतृक आवास पहुंचकर उनकी दिवंगत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की</strong> The Benefits of Kegel Exercises - Strengthening the Pelvic Floor and Managing PCOS and Endometriosis सौ करोड़ से शुरू होगी आकांक्षी नगर योजना,विभाग ने 3 माह के बजट व्यय के लिए प्रस्तुत की कार्ययोजना एरिया में फैली सनसनी: यातायात कर्मी ने गले में फंदा बांधकर दिया प्रयागराज कुंभ 2025 से पहले सफल होगा अविरल-निर्मल गंगा का संकल्प: सीएम योगी पत्रकार को धमकी देने वाला स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार खंड शिक्षा अधिकारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर न्यायिक मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन का डीसीपी नॉर्थ और एसीपी गाज़ीपुर से मुलाकात
Uncategorized English

भारत में निवेशकों एवं कारोबारी कंपनियों के लिए ‘अवसरों का भंडार’ है: निर्मला सीतारमण

D

Dainik India News

25 views

वित्त मंत्री ने मंगलवार को भी अमेरिका के बड़े निवेशकों व व्यापारियों से मुलाकात की थी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका की शीर्ष कंपनियों के अधिकारियों के साथ मुलाकात के दौरान उन्हें आत्मनिर्भर भारत के तहत सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि भारत में निवेशकों और कंपनियों के लिए काफी अवसर हैं। सीतारमण इस समय अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों में भाग लेने के लिए वाशिंगटन में हैं। इन कार्यक्रमों के इतर वह भारत में काम कर रही कई शीर्ष अमेरिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) से मिल रही हैं जिन्होंने देश में निवेश के अवसरों का लाभ उठाने में रुचि दिखायी है।वित्त

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका की शीर्ष कंपनियों के अधिकारियों के साथ मुलाकात के दौरान उन्हें आत्मनिर्भर भारत के तहत सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि भारत में निवेशकों और कंपनियों के लिए काफी अवसर हैं।
सीतारमण इस समय अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों में भाग लेने के लिए वाशिंगटन में हैं।

इन कार्यक्रमों के इतर वह भारत में काम कर रही कई शीर्ष अमेरिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) से मिल रही हैं जिन्होंने देश में निवेश के अवसरों का लाभ उठाने में रुचि दिखायी है।

वित्त मंत्री ने एमवे के सीईओ मिलिंद पंत, बोइंग के मुख्य रणनीति अधिकारी बी मार्क एलेन, नोवावैक्स के सीईओ स्टेनली एर्क से मुलाकात की जिसमें निवेश सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी।

बैठक के बाद पंत ने एक वीडियो संदेश में कहा कि भारत एमवे के लिए शीर्ष तीन निवेश गंतव्यों में से एक है।

उन्होंने कहा, “वित्त मंत्री, सीतारमण के साथ यह एक शानदार बैठक थी। अर्थव्यवस्था में भारतीय समाज की मजबूती को समझना और उसकी सराहना करना एक खुशी की बात है। हम भारत में भरोसा करते हैं। यह वैश्विक स्तर पर सौ बाजारों में उन शीर्ष तीन बाजारों में से एक है जहां हम काम कर रहे हैं।"

इस दौरान वित्त मंत्री ने राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन और गिफ्ट सिटी में अवसरों को लेकर बात की।

सीतारमण की बोइंग के मुख्य रणनीति अधिकारी एलेन के साथ बैठक के दौरान व्यापक रूप से कौशल, अनुसंधान एवं विकास, विनिर्माण स्वचालन, नवाचार और एयरोस्पेस क्षेत्र को लेकर चर्चा की गयी।

एक वीडियो संदेश में, एलेन ने वित्त मंत्री के साथ अपनी बैठक और विमानन क्षेत्र में अधिक विकास और प्रतिस्पर्धात्मकता प्रदान करने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता के साथ-साथ बोइंग की भारत में निवेश करने की उत्सुकता के बारे में बात की।

उन्होंने कहा, "हमारी बैठक अच्छी रही। हमने भारत में विमानन की कुछ संभावनाओं के बारे में बात की।"

इस दौरान सीतारमण ने मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल में बोइंग के सहयोग का उल्लेख किया। उन्होंने कंपनी के भविष्य में भारत में निवेश की रुचि पर भी चर्चा की।

नोवावैक्स के सीईओ स्टेनली एर्क के साथ अपनी बैठक के दौरान, सीतारमण ने स्वास्थ्य सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण भारतीय पहलों जैसे कि चिकित्सा विज्ञान, स्वास्थ्य और कल्याण में अनुसंधान एवं विकास तथा गुजरात में गिफ्ट सिटी में बढ़ते अवसरों पर चर्चा की।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!