ब्रेकिंग न्यूज़
देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार |
हाइलाइट न्यूज़
जनपद के पंजीकृत मजदूर अपनी पुत्रियों के शादी के लिए जल्द से जल्द करें आवेदन मुख्यमंत्री ने मिशन शक्ति के अन्तर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग द्वारा आयोजित ‘निर्भया-एक पहल’ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर ने रचा शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया इतिहास अभ्यर्थियों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाएं राज्यों के लोक सेवा आयोग : जस्टिस राजेश बिंदल मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान को लेकर भाजपा महानगर में सक्रियता तेज Congress will become 'King' in Karnataka, BJP accepts 'defeat' जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक;  जल जीवन मिशन को लेकर जिलाधिकारी है सक्रिय सरयू तीरे...जले आस्था, आह्लाद और आत्मीयता के दीप जनपद के पंजीकृत मजदूर अपनी पुत्रियों के शादी के लिए जल्द से जल्द करें आवेदन मुख्यमंत्री ने मिशन शक्ति के अन्तर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग द्वारा आयोजित ‘निर्भया-एक पहल’ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर ने रचा शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया इतिहास अभ्यर्थियों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाएं राज्यों के लोक सेवा आयोग : जस्टिस राजेश बिंदल मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान को लेकर भाजपा महानगर में सक्रियता तेज Congress will become 'King' in Karnataka, BJP accepts 'defeat' जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक;  जल जीवन मिशन को लेकर जिलाधिकारी है सक्रिय सरयू तीरे...जले आस्था, आह्लाद और आत्मीयता के दीप
उत्तर प्रदेश English

आपसी आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे यूपी और इटली: अलेसांद्रो लिबेराटोरी

D

Dainik India News

24 views
आपसी आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे यूपी और इटली: अलेसांद्रो लिबेराटोरी

योगी सरकार के प्रयासों से प्रदेश को बुलेट ट्रेन की रफ्तार से ले जाएंगे नई ऊंचाइयों पर: अलेसांद्रो

जीआईएस-23 के वशिष्ठ हैंगर में आयोजित इटली पार्टनर कंट्री सेशन में विदेशी मेहमानों ने रखी अपनी बात

एसीएस खेल नवनीत सहगल ने विदेशी मेहमानों का किया स्वागत और योगी सरकार की नीतियों को बताया अभूतपूर्व

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ, 11 फरवरी: यूपी और इटली के बीच बीते कई वर्षों से आर्थिक संबंध रहे हैं, लेकिन अब योगी सरकार के प्रयासों के चलते दोनों बुलेट ट्रेन की गति से इसे नई ऊंचाई पर ले जाने को प्रतिबद्ध हैं। इटेलियन एंबेसी के ट्रेड कमिश्नर अलेसांद्रो लिबेराटोरी ने शनिवार को वृंदावन योजना में चल रही यूपीजीआईएस के वशिष्ठ हैंगर में आयोजित इटली पार्टनर कंट्री सेशन में इसकी पुष्टि की। उन्होंने उत्तर प्रदेश और इटली के बीच ट्रेड सिनर्जी में समानता का हवाला देते हुए कहा कि हमारे बीच व्यापार की असीमित संभावनाएं बरकरार हैं। साथ ही सीएम योगी यूपी में इंडस्ट्री लगाने के लिए जो न्यू पॉलिसी लेकर आएं हैं उससे उत्तर प्रदेश उद्योग जगत का नया हब बनकर उभरेगा और इसमें इटली के उद्योग अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि इटली यूपी में टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर, लेदर, टेक्सटाइल, ड्रग्स और केमिकल्स के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाएगा।

वैश्विक बाजार में उत्तर प्रदेश की धाक जमाएगा इटली

इटेलियन एंबेसी के ट्रेड कमिश्नर अलेसांद्रो लिबेराटोरी ने कहा कि इटली प्रदेश में पहले से ही निवेशक के तौर पर उपस्थित है। वहीं अब इसे बढ़ाते हुए नई टेक्नोलॉजी, क्लीन एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर, फूड प्रोसेसिंग और लघु एवं मध्यम उद्योग के क्षेत्र बड़ा निवेश करेगा। इसके साथ ही अगले कुछ वर्षों में स्मार्ट सिटी, मोबिलिटी, स्मार्ट ग्रिड (इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन एंड स्टोरेज सॉल्यूशन), गैस ट्रांसर्पोटेशन और नैचुरल गैस को बढ़ावा देने में अपना भरपूर सहयोग देंगे। उन्होंने कहा कि इटली उत्तर प्रदेश को सर्कुलर इकोनॉमी बनने में भी मदद करेगा क्योंकि इटली अपने अर्बन वेस्ट काे 79 प्रतिशत से ज्यादा को रिसाइकल करता है। इतना ही नहीं यूनेस्को साइट्स व वल्ड हेरिटेज रीजंस को संरक्षित करने में भी अग्रणी भूमिका निभाएगा। वहीं स्पेस टेक्नोलॉजी, लेदर प्रोसेसिंग को प्रदेश में बढ़ावा देकर वैश्विक बाजार में यूपी को पहचान दिलाने में मदद करेगा।

अब इटली अपने अटूट रिश्ते को व्यापार में बदलने जा रहा

इससे पहले अपर मुख्य सचिव स्पोर्ट्स, यूथ एंव वेलफेयर नवनीत सहगल ने विदेशी मेहमानों का स्वागत करते हुए यूपी के विकास की ओर बढ़ते कदमों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इटली और यूपी के पहले से ही संबंध काफी अच्छे रहे हैं। अब इटली इन संबंधों को व्यापार में बदलने जा रहा है। उन्होंने इसकी वजह सीएम योगी की दूरगामी सोच को बताया। उन्होंने यूपी के मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, शासन की नीतियों और इन नीतियों में सरकार की ओर से दी जा रही रियायतों और सहूलियतों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान सेशन में आईटीए मुंबई की एफडीआई यूनिट की हेड मृणालिनी गणेश, सेस इटेलियन एक्सपोर्ट क्रेडिट एजेंसी के इंडिया और साउथ एशिया के हेड गौतम भंसाली, मैपी इंडिया के सीईओ संजय भल्ला, इनेल ग्रीन पॉवर इंडिया प्रा. लि. के कंट्री मैनेजर और सीईओ सांध्य खरे और थ्रोड्स इंडिया लि. के डायरेक्टर अजय आदि मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!