ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
चोरी की एक मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार कांग्रेस की कथित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन उ0प्र0 अधिवक्ता कल्याण निधि अधिनियम-1974 में संशोधन एक दिन पहले चिट्ठी, अगले दिन विवाद—महाना प्रकरण में टाइमिंग ने बढ़ाई बेचैनी झूलेलाल स्थल पर होगा 108 कुण्डी महायज्ञ- महापौर ने दी सहमति - जे पी सिंह अध्यक्ष शांति भंग की आशंका में 04 व्यक्ति तथा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार । थाना कोतवाली क्षेत्रार्न्तगत मारने के मामले में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध प्रतिबंधित तमंचा व कारतूस बरामद शांति भंग की आशंका में कुल 17 व्यक्ति व 04 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार चोरी की एक मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार कांग्रेस की कथित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन उ0प्र0 अधिवक्ता कल्याण निधि अधिनियम-1974 में संशोधन एक दिन पहले चिट्ठी, अगले दिन विवाद—महाना प्रकरण में टाइमिंग ने बढ़ाई बेचैनी झूलेलाल स्थल पर होगा 108 कुण्डी महायज्ञ- महापौर ने दी सहमति - जे पी सिंह अध्यक्ष शांति भंग की आशंका में 04 व्यक्ति तथा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार । थाना कोतवाली क्षेत्रार्न्तगत मारने के मामले में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध प्रतिबंधित तमंचा व कारतूस बरामद शांति भंग की आशंका में कुल 17 व्यक्ति व 04 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
Uncategorized English

मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में जारी नए दिशानिर्देशों को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी की बैठक संपन्न

D

Dainik India News

5769 views
मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में जारी नए दिशानिर्देशों को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी की बैठक संपन्न

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अब एक बूथ पर अधिकतम 1500 होंगे मतदाता

धनञ्जय पाण्डेय

दैनिक इंडिया न्यूज़ मऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जारी नए दिशा निर्देशों को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए बताया कि निर्वाचन आयोग ने मतदेय स्थल को अधिकतम 1500 वोटरो पर संभाजन का निर्देश दिया है। पहले एक बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाता हो सकते थे। इसके लिए जिले में 4 अगस्त से कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से अपील की कि प्रत्येक बूथ पर अपने एक बी0एल0ए0 की तैनाती अवश्य करें,जिससे इस कार्य को बी0एल0ओ0 सही ढंग से पूर्ण कर सके। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि बूथ संभाजन के दौरान इस बात का ध्यान रखा जाए कि मतदाताओं को किसी भी प्रकार का दिक्कत ना हो। मतदाता के घर से बूथ की दूरी 2 किलोमीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयोग ने यह भी कहा है कि किसी केंद्र पर दो बूथ है तो 1500 मतदाता प्रति मतदेय स्थल के रूप में समायोजित करने की कोशिश की जाए, ताकि बूथों की संख्या कम हो सके। किसी बूथ पर अगर 500 मतदाता है तो दूसरे अन्य बूथ से जोड़ने की कोशिश हो, लेकिन यह जरूर ध्यान रखा जाए कि इससे मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। जिला अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जनपद में कुल 1960 बूथ हैं जिनमें संभाजन के उपरांत 199 कम होने की संभावना है। जिलाधिकारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से मतदेय स्थलों के संभाजन के दौरान आपत्तियों को समय से उपलब्ध कराने को कहा, जिससे उनका समय से निस्तारण हो सके। उन्होंने मतदाता सूची हेतु आधार नंबर एकत्रीकरण में भी सहयोग करने को कहा जिससे मतदाता सूची को ज्यादा से ज्यादा शुद्ध एवं सही किया जा सके। जिलाधिकारी ने इस कार्य में लोगों को जागरूक कर सहयोग करने की अपील की। उन्होंने जनपद के समस्त मतदाताओं से 21 अगस्त को आधार नंबर एकत्रीकरण हेतु प्रत्येक बूथों पर लगने वाले विशेष कैंपों में भाग लेकर अपने आधार नंबर उपलब्ध कराने की भी अपील की। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!