ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
यूपी के आम का इंतजार कर रहे यूरोप के बाजार : सीएम योगी विभाजन विभीषिका पीड़ितों को नमन करेगा उत्तर प्रदेश:सीएम लखीमपुर : तिकुनिया कांड में एसआईटी ने किया बड़ा खुलासा -हादसा नहीं साजिश पिछड़ेपन की इबारत लिखता नगर पालिका प्रशासन “भोजशाला की विजय सनातन स्वाभिमान का पुनर्जागरण” — जितेंद्र प्रताप सिंह राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या मात्र 99 और प्रदेश के 48 जिले हुए कोविड मुक्त राजधानी लखनऊ में निकाली गयीं शोभायात्रा, सड़कों पर लगे जय श्री राम के नारे UP पुलिस में पीसीएस संवर्ग के छह अफसरों का तबादला यूपी के आम का इंतजार कर रहे यूरोप के बाजार : सीएम योगी विभाजन विभीषिका पीड़ितों को नमन करेगा उत्तर प्रदेश:सीएम लखीमपुर : तिकुनिया कांड में एसआईटी ने किया बड़ा खुलासा -हादसा नहीं साजिश पिछड़ेपन की इबारत लिखता नगर पालिका प्रशासन “भोजशाला की विजय सनातन स्वाभिमान का पुनर्जागरण” — जितेंद्र प्रताप सिंह राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या मात्र 99 और प्रदेश के 48 जिले हुए कोविड मुक्त राजधानी लखनऊ में निकाली गयीं शोभायात्रा, सड़कों पर लगे जय श्री राम के नारे UP पुलिस में पीसीएस संवर्ग के छह अफसरों का तबादला
उत्तर प्रदेश सरकार English

ईसानगर में विभा सिंह और कुंवर रुद्र प्रताप सिंह( बन्नू भैया ) का भव्य स्वागत

D

Dainik India News

18 views
ईसानगर में विभा सिंह और कुंवर रुद्र प्रताप सिंह( बन्नू भैया ) का भव्य स्वागत

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ – ईसानगर के राजपरिवार से जुड़ी विभा सिंह, जिन्हें हाल ही में उत्तर प्रदेश नाटक अकादमी के संस्कृति विभाग की उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया, जब पहली बार अपने गृह क्षेत्र पहुंचीं, तो उनके साथ उनके पति कुंवर रुद्र प्रताप सिंह का भी भव्य स्वागत किया गया। सड़कों पर उमड़ी विशाल भीड़ और उत्साह का दृश्य किसी बड़े राजकीय या राजनीतिक आयोजन जैसा प्रतीत हो रहा था। यह जनता का अपने राजपरिवार के प्रति अटूट प्रेम और सम्मान था, जिसे शब्दों में बांध पाना कठिन है। हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे।

इस भव्य स्वागत के दौरान, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय प्रशासन को विशेष सुरक्षा प्रबंध करने पड़े। कुंवर रुद्र प्रताप सिंह और विभा सिंह ने ईसानगर पहुंचकर पूरे प्रदेश की समृद्धि और कल्याण के लिए मां काली के प्राचीन मंदिर में पूजन और हवन किया। यह मंदिर उनके पूर्वजों द्वारा लगभग 600 वर्ष पूर्व स्थापित किया गया था और यह दसों महाविद्याओं में से पहली महाविद्या, मां काली को समर्पित है। इस पावन अवसर पर, प्रदेश के कल्याण हेतु विशेष पूजा और हवन किया गया, साथ ही कन्या पूजन का आयोजन भी हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद और भोजन वितरित किया गया।

जनता के इस अनोखे प्रेम और सम्मान को देखकर विभा सिंह और कुंवर रुद्र प्रताप सिंह अत्यंत भावुक हो गए। स्थानीय निवासियों ने फूलमालाओं और जयकारों के साथ उनका स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उल्लास का वातावरण छा गया। यह आयोजन न केवल विभा सिंह के लिए बल्कि ईसानगर के पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और हर्ष का अवसर था।

यह भी ध्यान देने योग्य है कि कुंवर रुद्र प्रताप सिंह के ताऊ जी पूर्व में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रहे थे, और उनके निधन के बाद राजपरिवार से विभा सिंह को इस महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किए जाने से पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे ऐतिहासिक क्षण मानते हुए विभा सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!