ब्रेकिंग न्यूज़
प्रज्ञा के आलोक से आलोकित हुआ रामपुर: देव परिवार विस्तार अभियान के अंतर्गत पंचदिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य शुभारंभ | महाराणा प्रताप केवल इतिहास नहीं, राष्ट्रचेतना के अमर अधिष्ठाता हैं : जितेन्द्र प्रताप सिंह | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | प्रज्ञा के आलोक से आलोकित हुआ रामपुर: देव परिवार विस्तार अभियान के अंतर्गत पंचदिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य शुभारंभ | महाराणा प्रताप केवल इतिहास नहीं, राष्ट्रचेतना के अमर अधिष्ठाता हैं : जितेन्द्र प्रताप सिंह | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह |
हाइलाइट न्यूज़
Lucknow Rojgar Mela 2025: लखनऊ कौशल महोत्सव में 7500 युवाओं को रोजगार मिलेगा एमएलसी पवन सिंह चौहान के एसआरजीआई कॉलेज में फ्रेशर पार्टी: दिग्गजों की मौजूदगी से गूंजे हाउस द जोश के नारे भूतपूर्व सैनिक बंधुओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण किया जाएगा निस्तारण प्राण प्रतिष्ठा के बाद मेहमानों को दिया जाएगा शुद्ध देशी घी से बना महाप्रसाद  सुधार नहीं, स्वीकार का संकल्प — नववर्ष के लिए आध्यात्मिक दृष्टि शिवसेना ने यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान Freedom of expression,freedom of speech विधान सभा अध्यक्ष ने मानसून सत्र के सुचारु संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया Lucknow Rojgar Mela 2025: लखनऊ कौशल महोत्सव में 7500 युवाओं को रोजगार मिलेगा एमएलसी पवन सिंह चौहान के एसआरजीआई कॉलेज में फ्रेशर पार्टी: दिग्गजों की मौजूदगी से गूंजे हाउस द जोश के नारे भूतपूर्व सैनिक बंधुओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण किया जाएगा निस्तारण प्राण प्रतिष्ठा के बाद मेहमानों को दिया जाएगा शुद्ध देशी घी से बना महाप्रसाद  सुधार नहीं, स्वीकार का संकल्प — नववर्ष के लिए आध्यात्मिक दृष्टि शिवसेना ने यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान Freedom of expression,freedom of speech विधान सभा अध्यक्ष ने मानसून सत्र के सुचारु संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया
Uncategorized English

हनुमंत धाम मन्दिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए:सीएम योगी

B

Bhargav Bhargav

29 views
हनुमंत धाम मन्दिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए:सीएम योगी

हरिंद्र सिंह/दैनिक इंडिया न्यूज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि हमारे देव स्थल श्रद्धा के केन्द्र बिन्दु होते हैं। यह भारत की आस्था के प्रतीक हैं। इन देव स्थलों में आस्था का मतलब राष्ट्रीय एकात्मकता है।
मुख्यमंत्री जी आज यहां हनुमंत धाम मन्दिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होने के अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर मन्दिर के प्रांगण में स्थापित मूर्तियों का अनावरण किया। उन्होंने मंदिर प्रांगण में 108 फीट ऊंची हनुमान जी की मूर्ति का शिलान्यास भी किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गोमती नदी के तट पर स्थित इस प्राचीन मन्दिर का पुनरुद्धार कार्य महन्त राम सेवक दास जी एवं के सान्निध्य में बजरंग बली की प्रतिमा के साथ ही अन्य दिव्य देवों को स्थापित करते हुए विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का आयोजन यहां सम्पन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि मन्दिर की बाहरी आभा से सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि यह मन्दिर प्राचीन है। समय के अनुरूप पुनरुद्धार की कार्यवाही के माध्यम से श्रद्धालुजनों की भावनाओं को सम्मान देते हुए मन्दिर के पुनरुद्धार का कार्यक्रम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि देव मन्दिर लोक कल्याण के माध्यम हैं। मन्दिरों को लोक कल्याण के पथ पर निरन्तर अग्रसर होकर चलना होगा। अन्नदान महादान होता है। देव मन्दिर में प्रसाद वितरण व भण्डारे का आयोजन लोगों के हित को ध्यान में रखकर ही किया जाता है। यह व्यवस्था प्राचीनकाल से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य ने देश के चारों कोनों में चार पीठों की स्थापना की थी। साथ ही, देश में स्थापित द्वादश ज्योतिर्लिंग, 51 शक्तिपीठ, आस्था के केन्द्र बिन्दु के साथ ही भारत की एकात्मकता के प्रतीक हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना का सामना देश और प्रदेश ने किया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में कोरोना कालखण्ड में महामारी से बचाव के साथ ही, खाद्य सुरक्षा की गारण्टी भी प्रदान की गयी। उन्होंने कहा कि प्राचीनकाल में खाद्य सुरक्षा की गारण्टी धर्म स्थल दिया करते थे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारत की वैदिक परम्परा के संरक्षण का कार्य संस्कृत के अध्ययन व अध्यापन के साथ जोड़ना होगा। मन्दिर परिसर एवं गोमती नदी की विशेष साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाए। गोमती नदी को अविरल बनाने के साथ ही इसके तटवर्ती क्षेत्रों में औषधीय वृक्षों को लगाने का भी कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि मन्दिर प्रबन्धन पूज्य संतों व जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर इस प्रकार के कार्य करें तो मन्दिर की सार्थकता सिद्ध होते हुए दिखायी देगी।
इस अवसर पर जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। श्री संजय सिन्हा जी ने मुख्यमंत्री जी को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री सुरेश खन्ना, अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं एम0एस0एम0ई0 श्री नवनीत सहगल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण में 108 फीट ऊंची
हनुमान जी की मूर्ति का शिलान्यास किया

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!