ब्रेकिंग न्यूज़
जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” |
हाइलाइट न्यूज़
Union Cabinet Approves New Education Policy: A Landmark Reform After 36 Years भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली के संबंध में जारी नए दिशा निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी ने की प्रेस वार्ता चुनावी मौसम में निर्माण कार्यों का शुभारम्भ एवं परियोजनाओं का लोकार्पण,शिलान्यास ₹1.68 लाख करोड़ के आए निवेश प्रस्ताव, ₹1.25 लाख करोड़ के एमओयू हुए फाइनल  संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनी फरियादियों की फरियाद NDA की प्रचंड जीत पर बोले मोदी, गर्दा उड़ा दिया बोआई के समय से 15 दिन पहले बिक्री केंद्रों पर बीज उपलब्ध कराने के आदेश विश्व अस्थमा दिवस पर मिडलैंड अस्पताल और राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने संयुक्त जागरूकता रैली निकाली Union Cabinet Approves New Education Policy: A Landmark Reform After 36 Years भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली के संबंध में जारी नए दिशा निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी ने की प्रेस वार्ता चुनावी मौसम में निर्माण कार्यों का शुभारम्भ एवं परियोजनाओं का लोकार्पण,शिलान्यास ₹1.68 लाख करोड़ के आए निवेश प्रस्ताव, ₹1.25 लाख करोड़ के एमओयू हुए फाइनल  संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनी फरियादियों की फरियाद NDA की प्रचंड जीत पर बोले मोदी, गर्दा उड़ा दिया बोआई के समय से 15 दिन पहले बिक्री केंद्रों पर बीज उपलब्ध कराने के आदेश विश्व अस्थमा दिवस पर मिडलैंड अस्पताल और राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने संयुक्त जागरूकता रैली निकाली
उत्तर प्रदेश सरकार English

आतंक के खात्मे की निर्णायक तैयारी! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ CDS अनिल चौहान की अहम बैठक, BSF चीफ भी गृह मंत्रालय पहुंचे

D

Dainik India News

16 views
आतंक के खात्मे की निर्णायक तैयारी! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ CDS अनिल चौहान की अहम बैठक, BSF चीफ भी गृह मंत्रालय पहुंचे

दैनिक इंडिया न्यूज़:जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का बिगुल फूंक दिया है। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई। सूत्रों के अनुसार, इस अहम बैठक में आतंकवाद के समूल नाश और जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने की रणनीति पर मंथन हुआ।

उधर, सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी भी गृह मंत्रालय पहुंचे, जहां सीमाओं की कड़ी सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी अभियानों की समीक्षा की गई।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष टीम भी पहलगाम पहुंच चुकी है, जो हमले की साजिश और आतंकी नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने के लिए व्यापक जांच कर रही है। सुरक्षाबलों ने संवेदनशील इलाकों में सघन सर्च ऑपरेशन तेज करते हुए कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार:
पहलगाम हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन टीआरएफ (The Resistance Front) ने ली है, जो लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध है। पाकिस्तान के संलिप्त होने के संकेतों के बाद भारत सरकार ने कठोर कदम उठाए हैं।

सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया गया है, अटारी बॉर्डर चेकपोस्ट बंद कर दिया गया है, पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा पर रोक लगा दी गई है और भारत में मौजूद पाकिस्तानी राजनयिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। इसके अतिरिक्त, भारत ने इस्लामाबाद में अपना दूतावास भी बंद करने का निर्णय लिया है।

लखनऊ में दिखा राजनाथ सिंह के प्रति जनविश्वास:रक्षा मंत्री के लोकसभा क्षेत्र लखनऊ में भी जनता का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बलरामपुर गार्डन में आयोजित एक कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह और एमएलसी पवन सिंह चौहान के पहुंचने पर "राजनाथ सिंह जिंदाबाद" के गगनभेदी नारों से माहौल गूंज उठा।

लखनऊवासियों का उत्साह देखकर साफ झलक रहा था कि यदि देश की बागडोर राजनाथ सिंह जैसे अनुभवी और निर्णायक नेतृत्वकर्ता के हाथों में है, तो भारत पूरी तरह सुरक्षित है।

इसी दौरान, राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा,

"पूरा लखनऊ अपने सांसद एवं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अपना अभिभावक और मार्गदर्शक मानता है। आज जनता का जो विश्वास उनके प्रति उमड़ा है, वह देश के उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य का परिचायक है।"

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!