ब्रेकिंग न्यूज़
जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” |
हाइलाइट न्यूज़
आजमगढ़ में बोले अमित शाह- 2024 में यूपी के लोग एक बार फिर सभी सीटों पर कमल खिलाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सीएम से मिलेगा स्मार्टफोन मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत जनपद मऊ में व्यापक जन-जागरूकता अभियान भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास — साउथ अफ्रीका को हराकर जीता पहला विश्व कप पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा 01 उपनिरीक्षक को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं संविधान दिवस पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं-जितेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ: तीन पत्नियों वाले दारोगा की आई शामत, मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक: योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति की व्यापक समीक्षा आजमगढ़ में बोले अमित शाह- 2024 में यूपी के लोग एक बार फिर सभी सीटों पर कमल खिलाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सीएम से मिलेगा स्मार्टफोन मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत जनपद मऊ में व्यापक जन-जागरूकता अभियान भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास — साउथ अफ्रीका को हराकर जीता पहला विश्व कप पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा 01 उपनिरीक्षक को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं संविधान दिवस पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं-जितेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ: तीन पत्नियों वाले दारोगा की आई शामत, मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक: योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति की व्यापक समीक्षा
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

D

Dainik India News

24 views
ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई, निष्पक्ष एवं त्वरित विवेचना के दिए गए निर्देश

दैनिक इंडिया न्यूज, मऊ।

जनपद मऊ के थाना हलधरपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम ढोलवन में घटित जघन्य हत्या की घटना के उपरांत जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन एवं पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचकर शोक-संवेदना व्यक्त की तथा परिजनों से भेंट कर घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दिवंगत राम जन्म राजभर के परिजनों को सांत्वना प्रदान करते हुए आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन इस दुःख की घड़ी में उनके साथ पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु शासन एवं प्रशासन स्तर पर सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे तथा किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराए जा सकने वाले समस्त लाभों का तत्काल परीक्षण कर शीघ्र सहायता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पात्रता के अनुरूप आर्थिक एवं अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण की जाए।

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि घटना के प्रत्येक पहलू की गंभीरता एवं निष्पक्षता के साथ जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध विधि सम्मत कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि मामले की विवेचना पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं त्वरित गति से संपन्न की जाए, जिससे पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार को हरसंभव प्रशासनिक, विधिक एवं मानवीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा प्रकरण की सतत निगरानी वरिष्ठ स्तर पर की जा रही है।

इस दौरान संबंधित उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!