ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
स्थापना दिवस पर वैभवशाली शक्ति-प्रदर्शन की तैयारी में भाजपा महानगर, 6 से 12 अप्रैल तक गूंजेगा ‘राष्ट्र प्रथम’ का उद्घोष ख्यातिलब्ध शिक्षक व समाजसेवी श्री सुरेन्द्र तिवारी पंचतत्व में विलीन कारगिल दिवस 2023 मे दया शंकर सिंह सेना के वर्तमान, भूतपूर्व तथा कारगिल के रणबांकुरों को किया नमन द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव में जीतीं, पीएम मोदी ने घर जाकर दी बधाई पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र आजमगढ व पुलिस अधीक्षक मऊ नें जनपद का किया भ्रमण एड फिल्म का झांसा देकर युवती की बनाई अश्लील वीडियो, रिपोर्ट दर्ज लखनऊ ने विकास की नई परिभाषा गढ़ी, आज विश्वस्तरीय शहरों की श्रेणी में स्थापित है : राजनाथ सिंह कण-कण में व्याप्त राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएगी योगी सरकार स्थापना दिवस पर वैभवशाली शक्ति-प्रदर्शन की तैयारी में भाजपा महानगर, 6 से 12 अप्रैल तक गूंजेगा ‘राष्ट्र प्रथम’ का उद्घोष ख्यातिलब्ध शिक्षक व समाजसेवी श्री सुरेन्द्र तिवारी पंचतत्व में विलीन कारगिल दिवस 2023 मे दया शंकर सिंह सेना के वर्तमान, भूतपूर्व तथा कारगिल के रणबांकुरों को किया नमन द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव में जीतीं, पीएम मोदी ने घर जाकर दी बधाई पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र आजमगढ व पुलिस अधीक्षक मऊ नें जनपद का किया भ्रमण एड फिल्म का झांसा देकर युवती की बनाई अश्लील वीडियो, रिपोर्ट दर्ज लखनऊ ने विकास की नई परिभाषा गढ़ी, आज विश्वस्तरीय शहरों की श्रेणी में स्थापित है : राजनाथ सिंह कण-कण में व्याप्त राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएगी योगी सरकार
उत्तर प्रदेश English

<em>अधिवक्ता और प्रधान के भतीजे पर किया पेंचकस और बांके से हमला, दिनदहाड़े हुई हत्या से इलाके में दहशत</em>

D

Dainik India News

19 views
<em>अधिवक्ता और प्रधान के भतीजे पर किया पेंचकस और बांके से हमला, दिनदहाड़े हुई हत्या से इलाके में दहशत</em>

राजन त्रिवेदी दैनिक इंडिया न्यूज़ हरदोई

बांके से हमला कर पेंचकस घोंपा, फिर बोलेरो से कुचल कर खाईं में फेंका

हरदोई। टोडरपुर ब्लाक मुख्यालय से लौट रहे बाइक सवार अधिवक्ता और प्रधान के भतीजे को बोलेरो सवार लोगों ने रोक कर पहले तो बांके से हमला किया, उसके बाद पेंचकस घोपा और फिर बोलेरो से कुचल कर उन्हें खाईं में फेंक दिया। इस दौरान बाइक सवार तीसरे युवक को भी बुरी तरह ज़ख्मी कर दिया गया। बुधवार को दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस सारे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। बताया गया है कि मझिला थाने के पारा गांव निवासी 28 वर्षीय अधिवक्ता अमित शुक्ला पुत्र अनिल कुमार शुक्ला बुधवार को प्रधान नंदलाल कुशवाहा के 32 वर्षीय भतीजे रमाकांत कुशवाहा पुत्र शिवराम कुशवाहा और उसी गांव के 30 वर्षीय संतोष कुशवाहा पुत्र रामभरोसे कुशवाहा के साथ सरकारी काम के सिलसिले में टोंडरपुर ब्लाक मुख्यालय गए हुए थे। जहां से दोपहर को तीनों लोग बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी बीच चठिया पुल के आगे गौटिया गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो सवार लोगों ने उन्हें रोक लिया। बताते हैं कि पहले तो गाली-गलौज हुई, उसके बाद उन बोलेरो सवार लोगों ने बांके से हमला कर दिया,इतना ही नहीं उन तीनों को पेंचकस भी घोंपा, उसके बाद बोलेरो से कुचलते हुए उन्हें खाईं में फेंक दिया। जिसमें अधिवक्ता अमित शुक्ला और प्रधान के भतीजे रमाकांत कुशवाहा की मौत हो गई।जबकि संतोष कुशवाहा बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। इस सनसनीखेज़ वारदात का पता होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। इसका पता होते ही इलाकाई पुलिस वहां पहुंची। संतोष को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस सारे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। इस बारे में बताया गया है कि अमित शुक्ला की चुनावी रंजिश चल रही थी। माना जा रहा है कि उसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!