ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
रविंद्रालय में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की कथा सुनकर भक्तों में उमड़ा भक्ति का सैलाब रिश्वत लेते हुए पुलिसकर्मी हुए गिरफ्तार, आस्था,पवित्रता व सूर्य उपासना के महापर्व पर समस्त देशवासियों को अंतर्मन पटल से अशेष शुभकामनाए - जे पी सिंह अध्यक्ष संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त व सदस्य उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ।।‼️सूर्योपासना का प्रतीक - छठ पर्व‼️ युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बनना चाहिए: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला यूपी में रोजगार के बड़े स्रोत बने एमएसएमई और ओडीओपी जिलाधिकारी ने किया प्रस्तावित यूनिटी मॉल और कज्जाकपुरा रेलवे ओवर ब्रिज का औचक निरीक्षण सहारा हॉस्पिटल में नयी तकनीक बायोरिसोर्सबल प्लेट के इस्तेमाल से बच्चे को मिला सफल इलाज 04 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार रविंद्रालय में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की कथा सुनकर भक्तों में उमड़ा भक्ति का सैलाब रिश्वत लेते हुए पुलिसकर्मी हुए गिरफ्तार, आस्था,पवित्रता व सूर्य उपासना के महापर्व पर समस्त देशवासियों को अंतर्मन पटल से अशेष शुभकामनाए - जे पी सिंह अध्यक्ष संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त व सदस्य उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ।।‼️सूर्योपासना का प्रतीक - छठ पर्व‼️ युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बनना चाहिए: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला यूपी में रोजगार के बड़े स्रोत बने एमएसएमई और ओडीओपी जिलाधिकारी ने किया प्रस्तावित यूनिटी मॉल और कज्जाकपुरा रेलवे ओवर ब्रिज का औचक निरीक्षण सहारा हॉस्पिटल में नयी तकनीक बायोरिसोर्सबल प्लेट के इस्तेमाल से बच्चे को मिला सफल इलाज 04 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
Uncategorized English

राहुल ने भारत माता की आत्मा को लहुलुहान किया, करोड़ों हिन्दुओं से माफी मांगें : योगी आदित्यनाथ

D

Dainik India News

22 views
राहुल ने भारत माता की आत्मा को लहुलुहान किया, करोड़ों हिन्दुओं से माफी मांगें : योगी आदित्यनाथ

- संसद में राहुल गांधी के हिन्दुओं को लेकर दिये गये बयान की सीएम योगी ने की कड़ी निंदा

- राहुल पर योगी का निशाना, कहा- अपरिपक्व व्यक्ति ही हिन्दुओं पर ऐसा बयान दे सकता है

- बोले योगी, हिंदू भारत की मूल आत्मा है, हिंदू सहिष्णुता, उदारता और कृतज्ञता का पर्याय

- कहा- मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति में डूबी हुई है कांग्रेस

- स्वयं को 'एक्सीडेंटल हिंदू' कहने वाली जमात के 'शहजादे' हैं राहुल : योगी आदित्यनाथ

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ, 01 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हिन्दुओं को लेकर दिये गये आपत्तिजनक बयान की कड़ी निंदा की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राहुल गांधी ने अपने निंदनीय बयान से भारत माता की आत्मा को लहुलुहान करने का कार्य किया है, इसके लिए उन्हें दुनियाभर में फैले करोड़ों हिन्दुओं से माफी मांगनी चाहिए। सीएम योगी सोमवार को अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग ये मानते थे कि हो सकता है कि नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल गांधी परिपक्व होंगे, मगर खेद होता है कि उनका बयान अभी बचकाने से उभर नहीं पाया है। एक अपरिपक्व बुद्धि का व्यक्ति ही इस प्रकार का बयान देगा। हिन्दू भारत का मूल समाज है, भारत की आत्मा है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि गर्व से कहो हम हिन्दू हैं। हिन्दू कोई जाति सूचक या सम्प्रदाय सूचक शब्द नहीं है। मत और पंथ से अलग भारत की मूल आत्मा है। राहुल गांधी ने हिन्दुओं पर जो टिप्पणियां की हैं वह सत्य से परे भारत की मूल आत्मा को लहुलुहान करने जैसा है। भारत माता को लहुलुहान करने के लिए उन्हें माफी मांगना चाहिए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को लेकर जिन लोगों ने कुछ भ्रम पाला होगा, उनका भ्रम टूट गया होगा। कांग्रेस को राहुल गांधी को भारत की जनता से माफी मांगने के लिए कहना चाहिए। सीएम योगी ने कहा कि हिंदू भारत की मूल आत्मा है, हिंदू सहिष्णुता, उदारता और कृतज्ञता का पर्याय है। यह बात स्वयं को 'एक्सीडेंटल हिंदू' कहने वाली जमात के 'शहजादे' को कैसे समझ में आएगी। उन्होंने कांग्रेस को मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति में डूबी हुई बताया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!