ब्रेकिंग न्यूज़
योग, कौशल और राष्ट्रनिर्माण का संगम: समर्थ भारत ने युवाओं को दिया आत्मनिर्भर भारत का मंत्र | बाइक-टेम्पो की भीषण भिड़ंत में युवक की मौत, चालक मौके से फरार | वाह री व्यवस्था! नक्शा पास एलडीए करे, चाबी मुख्यमंत्री दें और अवैध घोषित कर नोटिस सिंचाई विभाग चस्पा कर जाए! | दिनेश दत्त मिश्रा ने मधुबन के नए क्षेत्राधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार | संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने दिखाई संवेदनशीलता, 152 शिकायतों में 12 का मौके पर निस्तारण | आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 400 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाल संस्कारशालाओं के सैकड़ों बच्चों का होगा सामूहिक योगाभ्यास | संस्कृतभारती पूर्वी क्षेत्रीय संगठन व अवधप्रांत ने पवन सिंह चौहान सदस्य विधान परिषद व चैयरमैन एस आर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन से की शिष्टाचार भेंट | योग, कौशल और राष्ट्रनिर्माण का संगम: समर्थ भारत ने युवाओं को दिया आत्मनिर्भर भारत का मंत्र | बाइक-टेम्पो की भीषण भिड़ंत में युवक की मौत, चालक मौके से फरार | वाह री व्यवस्था! नक्शा पास एलडीए करे, चाबी मुख्यमंत्री दें और अवैध घोषित कर नोटिस सिंचाई विभाग चस्पा कर जाए! | दिनेश दत्त मिश्रा ने मधुबन के नए क्षेत्राधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार | संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने दिखाई संवेदनशीलता, 152 शिकायतों में 12 का मौके पर निस्तारण | आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 400 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाल संस्कारशालाओं के सैकड़ों बच्चों का होगा सामूहिक योगाभ्यास | संस्कृतभारती पूर्वी क्षेत्रीय संगठन व अवधप्रांत ने पवन सिंह चौहान सदस्य विधान परिषद व चैयरमैन एस आर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन से की शिष्टाचार भेंट |
हाइलाइट न्यूज़
CM reviews works of UP-112 and 1090 service along with the technical services of the police भारत के सबसे पसंदीदा सीएम बने योगी आदित्यनाथ, देश ही नहीं विदेशों में भी मची है धूम-जेपी सिंह जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम ने अवैध अस्पतालों को किया सील नोडल अधिकारी द्वारा किसानों के धान क्रय करने के दिए निर्देश पंचामृत सिद्धान्तों के साथ देश" विकास के रास्ते पर अग्रसर- महाना पहलगाम हमले का गुनहगार बेनकाब, ऑपरेशन महादेव से आतंकियों की कमर टूटी एडीएम एसडीएम ने सुनी फरियाद 10 मामलों का किया निस्तारण सीएचसी में प्रेरणा कैंटीन का उपायुक्त स्वत: रोजगार ने किया उद्घाटन CM reviews works of UP-112 and 1090 service along with the technical services of the police भारत के सबसे पसंदीदा सीएम बने योगी आदित्यनाथ, देश ही नहीं विदेशों में भी मची है धूम-जेपी सिंह जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम ने अवैध अस्पतालों को किया सील नोडल अधिकारी द्वारा किसानों के धान क्रय करने के दिए निर्देश पंचामृत सिद्धान्तों के साथ देश" विकास के रास्ते पर अग्रसर- महाना पहलगाम हमले का गुनहगार बेनकाब, ऑपरेशन महादेव से आतंकियों की कमर टूटी एडीएम एसडीएम ने सुनी फरियाद 10 मामलों का किया निस्तारण सीएचसी में प्रेरणा कैंटीन का उपायुक्त स्वत: रोजगार ने किया उद्घाटन
टैकनोलजी ब्रेकिंग English

बाइक-टेम्पो की भीषण भिड़ंत में युवक की मौत, चालक मौके से फरार

D

Dainik India News

22 views
बाइक-टेम्पो की भीषण भिड़ंत में युवक की मौत, चालक मौके से फरार


दैनिक इंडिया न्यूज, मधुबन (मऊ)।

मधुबन थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मऊ-मधुबन मार्ग पर लालनपुर-सिपाह स्थित नंदौर नहर के समीप बाइक और टेम्पो के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के हृदयपट्टी निवासी 27 वर्षीय अर्जुन राजभर, पुत्र पारस राजभर, के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुन राजभर अपनी बाइक से किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान सिपाह-नंदौर नहर के पास सामने से आ रहे एक टेम्पो से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्जुन राजभर बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद टेम्पो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस फरार टेम्पो चालक की तलाश में जुट गई है।

उधर, युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है तथा मृतक के घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!