ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
हर अस्पताल के लिए नियुक्त करें नोडल अधिकारी, हर शाम होगा निरीक्षण: मुख्यमंत्री वाराणसी के रेल मंडल सभागार में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई गई एक समय उत्तर प्रदेश में शराब माफिया पोषाहार की करता था सप्लाई, हमारी सरकार ने बनाया नया मैकेनिज्म: सीएम योगी लूट की घटना का पर्दाफाश , 02 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, हर रामभक्त की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन के लिए सेवारत है सरकार: मुख्यमंत्री सेवा भारती का सामाजिक अभियान बना जनजागरण का प्रतीक, सांसद बृजलाल बोले — स्वावलंबन ही राष्ट्रीय सुरक्षा का मूलमंत्र सूर्य वंश राजा राम की  राजधानी अयोध्या को सौर ऊर्जा से मेकओवर कर रही योगी सरकार यू.पी. ATS को मिली बड़ी कामयाबी : पाकिस्तानी एजेंट मो. रईस गिरफ्तार हर अस्पताल के लिए नियुक्त करें नोडल अधिकारी, हर शाम होगा निरीक्षण: मुख्यमंत्री वाराणसी के रेल मंडल सभागार में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई गई एक समय उत्तर प्रदेश में शराब माफिया पोषाहार की करता था सप्लाई, हमारी सरकार ने बनाया नया मैकेनिज्म: सीएम योगी लूट की घटना का पर्दाफाश , 02 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, हर रामभक्त की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन के लिए सेवारत है सरकार: मुख्यमंत्री सेवा भारती का सामाजिक अभियान बना जनजागरण का प्रतीक, सांसद बृजलाल बोले — स्वावलंबन ही राष्ट्रीय सुरक्षा का मूलमंत्र सूर्य वंश राजा राम की  राजधानी अयोध्या को सौर ऊर्जा से मेकओवर कर रही योगी सरकार यू.पी. ATS को मिली बड़ी कामयाबी : पाकिस्तानी एजेंट मो. रईस गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश English

जिलाधिकारी ने मुख्तार अंसारी के बेटों की 7 करोड़ 51 लाख 50 हजार की संपत्ति को कुर्क करने के दिये आदेश

B

Bhargav Bhargav

26 views

 जनपद में अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों का चिन्हीकरण कर संबंधितों  के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत की जा रही है कार्यवाही - जिलाधिकारी

दैनिक इंडिया न्यूज मऊ।जिलाधिकारी  अरुण कुमार ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मुख्तार अंसारी के बेटों अब्बास अंसारी एवं उमर अंसारी के नाम दर्ज अचल संपत्ति को आज कुर्क करने के आदेश जारी किए। ज्ञातव्य है कि अभियुक्त मुख्तार अंसारी द्वारा अपने नाम मौजा जहांगीराबाद, परगना व तहसील सदर , जनपद मऊ में आराजी नंबर 168, रकबा 45.45 एयर व आराजी नंबर 458, 169/1 (कुल 2 गाटा) रकबा 286 एयर व मौजा जहांगीराबाद में ही खेवट नंबर 1/1 भूखंड संख्या 295 रकबा  0.345 हेक्टेयर का 1/3 यानि 0.115 हेक्टेयर जमीन अभियुक्त द्वारा अपराध कर अवैध रूप से अर्जित धन से अपनी माता के नाम से क्रय किया गया है, जो राबिया बेगम की मृत्यु के पश्चात क्रमशः प्रथम व द्वितीय आराजी नंबर वसीयतनामें के अनुसार अब्बास अंसारी व उमर अंसारी के नाम दर्ज है। उक्त अचल संपत्ति का वर्तमान बाजार मूल्य लगभग ₹7,51,50,000 है, जिसको  गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आज कुर्क करने का आदेश जिलाधिकारी  अरुण कुमार द्वारा दिया गया। मुख्तार अंसारी द्वारा अवैध तरीके से अर्जित धन के माध्यम से इन जमीनों का क्रय किया गया था।

 जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अवैध तरीके से अर्जित किए गए धन के प्रयोग से निर्मित चल/अचल संपत्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी  अरूण कुमार ने कहा कि जिन्होंने अवैध तरीके से अर्जित धन से बड़ी संख्या में चल एवं अचल संपत्तियां खड़ी की है, उनका चिन्हीकरण कर उनके खिलाफ भी कुर्क की कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!