दैनिक इंडिया न्यूज़,मऊ। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर मऊ पुलिस प्रशासन ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने जिला पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में 73 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। 12 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
पुलिस विभाग द्वारा जारी सूची में थानों, पुलिस चौकियों और विभिन्न शाखाओं में तैनात उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में कोतवाली, दक्षिणटोला, रामपुर, चिरैयाकोट, मुहम्मदाबाद, कोपागंज, घोसी, मधुबन, रानीपुर, दोहरीघाट, सरायलखन्सी और हलधरपुर सहित जनपद की विभिन्न पुलिस इकाइयां शामिल हैं।
स्थानांतरण सूची के मुताबिक तृप्ति पाण्डेय को कोतवाली से ओवरब्रिज मुंशीपुरा चौकी, रवि विश्वकर्मा को दक्षिणटोला से खीरीबाग चौकी, राजेश्वर पाण्डेय को साइबर सेल से भीटी चौकी, दिवाकर राना को रामपुर से न्यायालय परिसर चौकी तथा नितेश कुमार तिवारी को चिरैयाकोट से पिजरा चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। राजेश कुमार को भीटी चौकी से मठमुहम्मदपुर, राजेश कुमार गौतम को मुहम्मदाबाद से खैराबाद चौकी, मनीष कुमार को कोपागंज से वलीदपुर चौकी और आदर्श दूबे को मुहम्मदाबाद से सिकठिया चौकी भेजा गया है।
इसी क्रम में विजय कुमार शुक्ल को मधुबन से खुरहट चौकी, विनोद कुमार सिंह को पुलिस लाइन से काझा चौकी, सूरज सिंह को अमिला से सरसेना चौकी, विनोद कुमार सिंह को सरसेना से नदवासराय चौकी तथा अरुण कुमार सिंह को दक्षिणटोला से अमिला चौकी की जिम्मेदारी मिली है। निशा त्रिपाठी को खीरीबाग से घोसी की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी, दिलीप पटेल को खुरहट से रसूलपुर चौकी, शंकर कुमार यादव को मधुबन से दुबारी चौकी, रामाज्ञा कुमार को रानीपुर से ढढवल चौकी और अमितेश मिश्र को नदवासराय से रतनपुरा चौकी भेजा गया है।
अमरिश कुमार पाण्डेय को ओवरब्रिज मुंशीपुरा से कोपागंज, अरुण सिंह को पिजरा चौकी से कोपागंज, रिचा सोनी को घोसी की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी से कोतवाली, नूर आलम को वलीदपुर चौकी से घोसी तथा आकाश श्रीवास्तव को काझा चौकी से कोपागंज स्थानांतरित किया गया है। नवीन कुमार को रसूलपुर चौकी से घोसी, अशोक तिवारी को ढढवल चौकी से दक्षिणटोला, रविन्द्र कुमार यादव को न्यायालय परिसर से सरायलखन्सी और अरविन्द कुमार यादव को खैराबाद चौकी से कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
रविन्द्र नाथ पाण्डेय को सिकठिया चौकी से मुहम्मदाबाद, ओम प्रकाश को दोहरीघाट से रानीपुर, अजीत कुमार दूबे को मठमुहम्मदपुर से सरायलखन्सी तथा संजय कुमार उपाध्याय को रतनपुरा चौकी से हलधरपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। अनिल द्विवेदी को कोतवाली से मधुबन, रंगलाल सिंह को कोतवाली से कोपागंज, कोमल करौधान को सरायलखन्सी से साइबर थाना, महेश प्रसाद सिंह को दक्षिणटोला से चिरैयाकोट, किशन कुमार शुक्ला को दक्षिणटोला से घोसी तथा विकास कुमार को सरायलखन्सी से कोतवाली भेजा गया है।
रवि कुमार को घोसी से हलधरपुर, जशोदा को घोसी से दक्षिणटोला, अविनाश कुमार यादव को घोसी से हलधरपुर, प्रियंका सिंह को कोपागंज से रामपुर, अनुराधा को रामपुर से कोपागंज, उमाशंकर सिंह को कोपागंज से हलधरपुर, जयप्रकाश को कोपागंज से चिरैयाकोट, सत्यम पाण्डेय को कोपागंज से दोहरीघाट तथा सोनिका सिंह को कोपागंज से कोतवाली स्थानांतरित किया गया है। वहीं मनोज कुमार सिंह को कोपागंज से मधुबन और रमेश चन्द्र पाठक को कोपागंज से मुहम्मदाबाद भेजा गया है।
इसके अलावा केशर यादव को मुहम्मदाबाद से मधुबन, जितेश कुमार को मुहम्मदाबाद से दक्षिणटोला, विकास कुमार को मुहम्मदाबाद से मधुबन, अनिल कुमार सिंह को मुहम्मदाबाद से रामपुर, बसन्त यादव को मुहम्मदाबाद से चिरैयाकोट, राजकुमार को रानीपुर से कोपागंज तथा शंभू चौधरी को रानीपुर से घोसी भेजा गया है। सुधा अग्रहरि को रानीपुर से कोपागंज, जिलेदार सिंह को चिरैयाकोट से मधुबन, मुन्दू भारती को चिरैयाकोट से दोहरीघाट, प्रिंस कुमार को चिरैयाकोट से मधुबन, नागेन्द्र प्रसाद को मधुबन से चिरैयाकोट तथा दीप नरायन को मधुबन से रामपुर स्थानांतरित किया गया है।
सूची में ओम प्रकाश को मधुबन से चिरैयाकोट, रागिनी वर्मा को मधुबन से सरायलखन्सी, प्रियंका यादव को मधुबन से दोहरीघाट, सुरेन्द्र नाथ उपाध्याय और लाल बहादुर को रामपुर से सरायलखन्सी, नन्द किशोर तथा शिवपूजन को हलधरपुर से मुहम्मदाबाद, अजय कुमार बरनवाल को हलधरपुर से कोपागंज और मनमोहन सिंह को हलधरपुर से मधुबन भेजने का आदेश दिया गया है। वहीं रमन कुमार मिश्र को सरायलखन्सी से साइबर सेल का प्रभारी तथा संजीत कुमार को घोसी से रानीपुर स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों को आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। निर्वाचन से पहले किए गए इस व्यापक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने, कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों का पुनर्निर्धारण करने और चुनावी तैयारियों को गति देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।