ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
पुलिस हामी प्रतियोगिता का फाइनल मैच सम्पन्न, चन्दौली पुलिस बनी विजेता जिला कारागार में विधिक सेवा शिविर का किया गया आयोजन बस स्टेशन पुनर्निर्माण कार्य में मिली खामियां, मुख्य विकास अधिकारी ने जताई नाराजगी नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में वन्यजीव सप्ताह 2024 का आयोजन शक्ति साधना की 14 रात्रियों में मां जगदम्बा स्वरूप हैं नवरात्रियां-भार्गव समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं-अशोक द्विवेदी समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रधानों ने किया प्रदर्शन शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले के लखनऊ आगमन पर विधान भवन के सामने समारोह का आयोजन पुलिस हामी प्रतियोगिता का फाइनल मैच सम्पन्न, चन्दौली पुलिस बनी विजेता जिला कारागार में विधिक सेवा शिविर का किया गया आयोजन बस स्टेशन पुनर्निर्माण कार्य में मिली खामियां, मुख्य विकास अधिकारी ने जताई नाराजगी नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में वन्यजीव सप्ताह 2024 का आयोजन शक्ति साधना की 14 रात्रियों में मां जगदम्बा स्वरूप हैं नवरात्रियां-भार्गव समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं-अशोक द्विवेदी समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रधानों ने किया प्रदर्शन शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले के लखनऊ आगमन पर विधान भवन के सामने समारोह का आयोजन
ताज़ा खबर English

जिलाधिकारी के निर्देश पर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में छतों पर रहने वालों के लिए भी खाने-पीने की व्यवस्था

B

Bhargav Bhargav

18 views
जिलाधिकारी के निर्देश पर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में छतों पर रहने वालों के लिए भी खाने-पीने की व्यवस्था

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए भी चारे की समस्या से मिली मुक्ति । 

ब्यूरो / दैनिक इंडिया न्यूज़ 

मऊ , उत्तर प्रदेश । 

 जिलाधिकारी अरुण कुमार तहसील मधुबन के ग्राम चक्की मूसाडोही एवं मूसाडोही के बाढ़ प्रभावित लोगों से मिले। इन दोनों ग्राम सभाओं के बाढ़ प्रभावित लोगों हेतु श्री राम महाविद्यालय में आश्रय स्थल एवं कम्युनिटी किचन सेंटर का संचालन किया जा रहा है परंतु अभी भी कुछ लोग घरों के सामानों के साथ अपने मकानों की छतों पर निवास कर रहे हैं, जिनको भोजन एवं पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी  अरुण कुमार ने सभी संबंधित परिवारों के ऐसे लोगों को, जो घरों की सामानों के साथ छतों पर बाढ़ से बचने के लिए निवास कर रहे हैं, उनके लिए भी खाने पीने की व्यवस्था एवं पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित सभी ऐसे क्षेत्रों के लिए जहां पर ऐसी स्थितियां हैं, बाढ़ प्रभावितों के लिए तत्काल भोजन पानी एवं पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर आज ऐसे उन सभी लोगों को खाने-पीने के सामान की व्यवस्था करा दी गई है। अतिरिक्त नावो का संचालन कराकर लोगों के घरों तक भोजन एवं पानी की बोतलें उपलब्ध कराई जा रही है। अब उन्हें भी नियमित रूप से जिला प्रशासन की तरफ से उनके छतों पर ही भोजन और पानी के साथ ही पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता सुनिश्चित होगी एवं इस समस्या से मुक्ति मिल सकेगी। इसके अलावा जिलाधिकारी के निर्देश पर ही तहसील मधुबन के कई अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी आज लंच पैकेट का वितरण कराया गया। जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए जिला प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए जिससे लोगों को बाढ़ के दौरान राहत मिल सके।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!