ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जेपी सिंह ने लोक भारती के आयोजनों को बताया जनोपयोगी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक संपन्न, समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन अमजदिया फाउंडेशन ने देशवासियों को मुहम्मद साहब की जयंती पर दी शुभकामनाएं CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में 'जनता दर्शन' कार्यक्रम के दौरान 200 से अधिक समस्याएं सुनीं राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की लोकप्रिय महापौर सुषमा खर्कवाल से विशेष भेंट भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज जनपद सुलतानपुर के अरवल कीरी करवत में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण जनपद में कार्यभार ग्रहण करने वाले समस्त अध्यापक/अध्यापिका 15 एवं 16 सितंबर को आधार कार्ड/आई0डी0 के साथ उपस्थित बिजली विभाग के आउट सोर्स कर्मचारियों द्वारा चेयरमैन उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निगम लिमिटेड की शव यात्रा निकालकर उनका पुतला दहन किया गया राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जेपी सिंह ने लोक भारती के आयोजनों को बताया जनोपयोगी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक संपन्न, समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन अमजदिया फाउंडेशन ने देशवासियों को मुहम्मद साहब की जयंती पर दी शुभकामनाएं CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में 'जनता दर्शन' कार्यक्रम के दौरान 200 से अधिक समस्याएं सुनीं राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की लोकप्रिय महापौर सुषमा खर्कवाल से विशेष भेंट भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज जनपद सुलतानपुर के अरवल कीरी करवत में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण जनपद में कार्यभार ग्रहण करने वाले समस्त अध्यापक/अध्यापिका 15 एवं 16 सितंबर को आधार कार्ड/आई0डी0 के साथ उपस्थित बिजली विभाग के आउट सोर्स कर्मचारियों द्वारा चेयरमैन उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निगम लिमिटेड की शव यात्रा निकालकर उनका पुतला दहन किया गया
Uncategorized English

चौधरी धर्मेंद्र कुमार को भारतीय जाट सभा द्वारा सम्मानित किया गया

D

Dainik India News

22 views
चौधरी धर्मेंद्र कुमार को भारतीय जाट सभा द्वारा सम्मानित किया गया

दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ – लखनऊ कैंट स्थित एमबी क्लब में आयोजित भारतीय जाट सभा के विशेष कार्यक्रम में चौधरी धर्मेंद्र कुमार, जो सचिव के पद से सेवानिवृत हुए हैं, को भारतीय जाट समाज द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें फूलों का गुलदस्ता और शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर प्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर (आरआई राज भवन) कुलदीप सिंह की काव्य रचना से हुई, जिसमें उन्होंने कहा:

जिससे भी मिलूं, जीत लूं उसके हृदय के दामन में मेरे व्यवहार के मोती।”

वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी रामराज सिंह ने सचिव महोदय को बधाई देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं। पूर्व डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर आरके तोमर जी ने भी बधाई दी। इसी क्रम में चौधरी प्रीतम सिंह ने सचिव महोदय द्वारा भारतीय जाट समाज के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की सराहना की और उनके सौम्य व्यक्तित्व की सराहना की।

अन्य वक्ताओं ने भी चौधरी धर्मेंद्र कुमार के उज्जवल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में नारी शक्ति की अग्रणी कवियत्री बालियान ने भी सचिव महोदय को अपनी शुभकामनाएं दीं।

गणमान्य व्यक्तियों और उनके परिवारजनों ने चौधरी धर्मेंद्र कुमार को शाब्दिक पुष्प गुच्छ से नवाजा और उनके समाज एवं कार्यक्षेत्र में किए गए कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में अध्यक्ष चौधरी कप्तान सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी रामराज सिंह एडवोकेट हाई कोर्ट, उपाध्यक्ष डॉ. आरके तोमर (पूर्व डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर उत्तर प्रदेश) के अलावा शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, कृषि, पुलिस और अन्य क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

अध्यक्ष महोदय ने अपने वक्तव्य में सभी आगंतुकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सचिव चौधरी धर्मेंद्र कुमार की जिम्मेदारियां अब और बढ़ गई हैं। उन्हें अपने समाज को और आगे बढ़ाने के प्रयास में जुटना होगा। शैक्षिक और आर्थिक स्थिति पर प्रकाश डालते हुए अध्यक्ष जी ने कहा कि अभी भी हम आर्थिक रूप से पिछड़े हैं और इसमें सुधार की आवश्यकता है। महाराजा सूरजमल इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली इस दिशा में गंभीरता से कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम के समापन में सचिव चौधरी धर्मेंद्र कुमार ने सभी गणमान्य व्यक्तियों और उनके परिवारों को उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!