ब्रेकिंग न्यूज़
आध्यात्मिक चेतना से चरित्र निर्माण तक, विकसित भारत के लिए राजनाथ सिंह ने रखा नैतिक राजनीति का दृष्टिकोण | जातियों में बंटकर कब तक कमजोर रहेगा हिंदू समाज? राजा भैया की दोटूक—अब एकजुट नहीं हुए तो अस्तित्व पर संकट! | पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल और दैनिक इंडिया न्यूज़ की पहल बनी जनसेवा का माध्यम, मेगा हेल्थ कैंप में उमड़े लोग | संगठन को नई धार देने की तैयारी, महिला एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को सौंपी गई सक्रिय भूमिका | जेवर बना उद्योगों का नया पावरहाउस, 1,200 करोड़ से लगेगा ट्रैक्टर प्लांट | संसार को जानने की होड़ में स्वयं को भूलता मनुष्य : विज्ञानमय कोश ही आत्मबोध और परम सत्य के साक्षात्कार का निर्णायक द्वार | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | आध्यात्मिक चेतना से चरित्र निर्माण तक, विकसित भारत के लिए राजनाथ सिंह ने रखा नैतिक राजनीति का दृष्टिकोण | जातियों में बंटकर कब तक कमजोर रहेगा हिंदू समाज? राजा भैया की दोटूक—अब एकजुट नहीं हुए तो अस्तित्व पर संकट! | पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल और दैनिक इंडिया न्यूज़ की पहल बनी जनसेवा का माध्यम, मेगा हेल्थ कैंप में उमड़े लोग | संगठन को नई धार देने की तैयारी, महिला एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को सौंपी गई सक्रिय भूमिका | जेवर बना उद्योगों का नया पावरहाउस, 1,200 करोड़ से लगेगा ट्रैक्टर प्लांट | संसार को जानने की होड़ में स्वयं को भूलता मनुष्य : विज्ञानमय कोश ही आत्मबोध और परम सत्य के साक्षात्कार का निर्णायक द्वार | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति |
हाइलाइट न्यूज़
अमृत कौशल विकास योजनान को मुख्यमंत्री ने किया सम्बोधित • नवरात्र साधना का मूल उद्देश्य • संस्कृत की शक्ति को समझने और जीवन को बेहतर बनाने का अवसर है विश्व संस्कृत दिवस • नंदीमुख श्राद्ध: जन्म और विवाह से जुड़ी वह परंपरा, जो पूर्वजों को प्रसन्न कर देती है • जिलाधिकारी ने रतनपुरा के कुड़वा ग्राम स्थित गो आश्रय स्थल का किया निरीक्षण ।  • “आस्था, इतिहास और स्वाभिमान का संगम: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के लिए जनपद से दल रवाना” • 70 साल का बुजुर्ग लापता , दर्ज कराया गुमशुदा होने का रिपोर्ट • ईद-उल-फ़ित्र के पवन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं-हरिंद्र सिंह • अमृत कौशल विकास योजनान को मुख्यमंत्री ने किया सम्बोधित • नवरात्र साधना का मूल उद्देश्य • संस्कृत की शक्ति को समझने और जीवन को बेहतर बनाने का अवसर है विश्व संस्कृत दिवस • नंदीमुख श्राद्ध: जन्म और विवाह से जुड़ी वह परंपरा, जो पूर्वजों को प्रसन्न कर देती है • जिलाधिकारी ने रतनपुरा के कुड़वा ग्राम स्थित गो आश्रय स्थल का किया निरीक्षण ।  • “आस्था, इतिहास और स्वाभिमान का संगम: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के लिए जनपद से दल रवाना” • 70 साल का बुजुर्ग लापता , दर्ज कराया गुमशुदा होने का रिपोर्ट • ईद-उल-फ़ित्र के पवन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं-हरिंद्र सिंह •
अपराध ब्रेकिंग हिन्दी

जातियों में बंटकर कब तक कमजोर रहेगा हिंदू समाज? राजा भैया की दोटूक—अब एकजुट नहीं हुए तो अस्तित्व पर संकट!

D

Dainik India News

• 1483 views
जातियों में बंटकर कब तक कमजोर रहेगा हिंदू समाज? राजा भैया की दोटूक—अब एकजुट नहीं हुए तो अस्तित्व पर संकट!

हिंदू समाज की बिखरी ताकत पर राजा भैया का तीखा प्रहार—दुश्मन संगठित, फिर हिंदू समाज क्यों बंटा हुआ है?

हनुमान कथा के दूसरे दिन राजा भैया का तीखा संबोधन, सनातन की रक्षा, राष्ट्रभावना, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पहचान को लेकर किया आह्वान; बोले– सनातनी हैं तो अपने आचरण और पहचान में भी दिखाई देना चाहिए।

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ ।पवन संगम तट पर आयोजित श्री हनुमान कथा के दूसरे दिन उस समय माहौल विशेष रूप से गंभीर और विचारोत्तेजक हो उठा, जब राजा भैया ने मंच से अपने संबोधन में हिंदू समाज की एकजुटता, सनातन संस्कृति की रक्षा और राष्ट्र के प्रति नागरिकों के दायित्वों को लेकर बेबाक विचार रखे। उन्होंने मंचासीन संत-महात्माओं, श्रद्धेय दीनानंद शास्त्री जी, बागेश्वर धाम सरकार, श्रद्धेय चिदानंद मुनि जी, मनोज तिवारी जी सहित उपस्थित सभी संतों और श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए कहा कि वर्तमान समय में देश अनेक चुनौतियों से गुजर रहा है। उनके संबोधन का केंद्र केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि समाज की एकता, सांस्कृतिक चेतना और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की चिंता भी रही। उन्होंने राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' का उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों और राष्ट्रभावना के प्रति सम्मान प्रत्येक नागरिक का दायित्व होना चाहिए। उन्होंने आगामी चुनावों का संदर्भ देते हुए मतदाताओं से ऐसे प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों के रुख पर गंभीरता से विचार करने की अपील की, जो राष्ट्रगीत के सम्मान को लेकर अपना विरोध सार्वजनिक रूप से व्यक्त करते हैं।

राजा भैया ने अपने संबोधन में हिंदू समाज के सामने खड़ी सबसे बड़ी चुनौती के रूप में जातिगत विभाजन को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि रामनवमी, हनुमान जन्मोत्सव और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जैसे धार्मिक आयोजनों के दौरान कई स्थानों पर पथराव और हमलों की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन इन परिस्थितियों में हमलावर किसी की जाति पूछकर हमला नहीं करते। उन्होंने पुलवामा और अन्य आतंकी घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आतंकवादियों की नजर में पीड़ित की जाति का कोई महत्व नहीं होता, इसलिए समाज को भी जातिगत संकीर्णताओं से ऊपर उठकर अपनी सामूहिक शक्ति पहचाननी होगी। उन्होंने संतों के संदेश को उद्धृत करते हुए कहा, 'जाति-पाति की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई।' उनके अनुसार, समाज की बिखरी हुई शक्ति ही उसकी सबसे बड़ी कमजोरी बनती है और इसी कमजोरी का लाभ वे शक्तियां उठाती हैं, जो हिंदू समाज को संगठित और मजबूत नहीं देखना चाहतीं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'बंटोगे तो कटोगे' संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि संत-महात्माओं से लेकर प्रबुद्ध समाज तक लगातार एकजुटता का आह्वान कर रहा है। हिंदू राष्ट्र की संकल्पना को उन्होंने कठिन संघर्ष और त्याग से जुड़ा लक्ष्य बताते हुए कहा कि इसके लिए समाज को मानसिक, सामाजिक और वैचारिक स्तर पर तैयार होना होगा।

अपने संबोधन के अंतिम चरण में राजा भैया ने सनातन धर्म की सांस्कृतिक पहचान और उसके संरक्षण को लेकर युवाओं को विशेष संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत की वर्तमान सांस्कृतिक और संवैधानिक पहचान में हिंदू बहुल समाज की ऐतिहासिक भूमिका रही है। उनके अनुसार, भारत केवल एक भौगोलिक भूखंड नहीं, बल्कि सनातन परंपरा और हिंदू सभ्यता का ऐसा केंद्र है, जिसके बिना विश्व में हिंदुत्व और सनातन की कल्पना अधूरी है। उन्होंने युवाओं से कलावा धारण करने, तिलक लगाने, धर्मशास्त्रों का अध्ययन करने और सनातन के पक्ष में तार्किक एवं निर्भीक ढंग से अपनी बात रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केवल घरों में बैठकर चिंता करने से परिस्थितियां नहीं बदलेंगी, बल्कि समाज को अपने अधिकारों, संस्कृति और राष्ट्रहित के विषयों पर मुखर होना पड़ेगा। उन्होंने कथा के आयोजन में श्री उदय प्रताप सिंह के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि संतों की कथाएं केवल धार्मिक आयोजन नहीं होतीं, बल्कि उनमें समाज और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए गहरे संदेश निहित होते हैं। अंत में उन्होंने भगवा ध्वज की गरिमा और उसके पीछे निहित त्याग एवं बलिदान की भावना का उल्लेख करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए सदैव तत्पर रहें।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!