ब्रेकिंग न्यूज़
योग, कौशल और राष्ट्रनिर्माण का संगम: समर्थ भारत ने युवाओं को दिया आत्मनिर्भर भारत का मंत्र | बाइक-टेम्पो की भीषण भिड़ंत में युवक की मौत, चालक मौके से फरार | वाह री व्यवस्था! नक्शा पास एलडीए करे, चाबी मुख्यमंत्री दें और अवैध घोषित कर नोटिस सिंचाई विभाग चस्पा कर जाए! | दिनेश दत्त मिश्रा ने मधुबन के नए क्षेत्राधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार | संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने दिखाई संवेदनशीलता, 152 शिकायतों में 12 का मौके पर निस्तारण | आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 400 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाल संस्कारशालाओं के सैकड़ों बच्चों का होगा सामूहिक योगाभ्यास | संस्कृतभारती पूर्वी क्षेत्रीय संगठन व अवधप्रांत ने पवन सिंह चौहान सदस्य विधान परिषद व चैयरमैन एस आर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन से की शिष्टाचार भेंट | योग, कौशल और राष्ट्रनिर्माण का संगम: समर्थ भारत ने युवाओं को दिया आत्मनिर्भर भारत का मंत्र | बाइक-टेम्पो की भीषण भिड़ंत में युवक की मौत, चालक मौके से फरार | वाह री व्यवस्था! नक्शा पास एलडीए करे, चाबी मुख्यमंत्री दें और अवैध घोषित कर नोटिस सिंचाई विभाग चस्पा कर जाए! | दिनेश दत्त मिश्रा ने मधुबन के नए क्षेत्राधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार | संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने दिखाई संवेदनशीलता, 152 शिकायतों में 12 का मौके पर निस्तारण | आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 400 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाल संस्कारशालाओं के सैकड़ों बच्चों का होगा सामूहिक योगाभ्यास | संस्कृतभारती पूर्वी क्षेत्रीय संगठन व अवधप्रांत ने पवन सिंह चौहान सदस्य विधान परिषद व चैयरमैन एस आर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन से की शिष्टाचार भेंट |
हाइलाइट न्यूज़
34वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन आंचलिक स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का समापन छांगुर बाबा की कोठी पर चला बुलडोजर: पांच घंटे में 12 करोड़ का अवैध महल जमींदोज लूट की घटना का हुआ सफल अनावरण, पुलिस मुठभेड़ में 05 शातिर लूटेरे गिरफ्तार राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष ने डॉ. महेंद्र सिंह को दिल्ली चुनाव जीत पर दी बधाई ,भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की प्रशंसा, राष्ट्रवाद की अलख जगाने की क्षमता को सराहा वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण: हमारा संकल्प-जेपी सिंह CM योगी ने चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और उन्हें गरीबों और मजदूरों के प्रति समर्पित नेता बताया समता के नाम पर संरचित विभाजन : UGC के ‘Equity Regulations’ और भारतीय विश्वविद्यालयों का वैचारिक संकट गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने दो लोगों की संपत्तियों के कुर्क करने के दिए आदेश 34वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन आंचलिक स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का समापन छांगुर बाबा की कोठी पर चला बुलडोजर: पांच घंटे में 12 करोड़ का अवैध महल जमींदोज लूट की घटना का हुआ सफल अनावरण, पुलिस मुठभेड़ में 05 शातिर लूटेरे गिरफ्तार राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष ने डॉ. महेंद्र सिंह को दिल्ली चुनाव जीत पर दी बधाई ,भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की प्रशंसा, राष्ट्रवाद की अलख जगाने की क्षमता को सराहा वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण: हमारा संकल्प-जेपी सिंह CM योगी ने चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और उन्हें गरीबों और मजदूरों के प्रति समर्पित नेता बताया समता के नाम पर संरचित विभाजन : UGC के ‘Equity Regulations’ और भारतीय विश्वविद्यालयों का वैचारिक संकट गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने दो लोगों की संपत्तियों के कुर्क करने के दिए आदेश
टैकनोलजी ब्रेकिंग हिन्दी

वाह री व्यवस्था! नक्शा पास एलडीए करे, चाबी मुख्यमंत्री दें और अवैध घोषित कर नोटिस सिंचाई विभाग चस्पा कर जाए!

D

Dainik India News

8 views

सरकारी विभागों की आपसी खींचतान में आखिर कब तक पिसती रहेगी आम जनता?

सरकारी गैंगवार में बलि का बकरा बने 72 परिवार!

 दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से प्रशासनिक समन्वय की ऐसी विचित्र कथा सामने आई है, जो सुशासन के तमाम दावों पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करती है। गोमती तटवर्ती डालीबाग क्षेत्र में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल आवास योजना के 72 फ्लैट आज दो सरकारी विभागों की परस्पर विरोधी कार्यवाहियों के कारण अनिश्चितता के भंवर में फंस गए हैं।

कहानी की शुरुआत उस समय हुई जब लगभग 2314 वर्गमीटर भूमि को माफिया कब्जे से मुक्त कराकर जनकल्याण के उद्देश्य से विकसित किया गया। इसी भूमि पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 72 आवासीय फ्लैट निर्मित किए। प्रत्येक फ्लैट की कीमत 10.70 लाख रुपये निर्धारित की गई और योजना को जनता का अभूतपूर्व प्रतिसाद मिला। हजारों आवेदनों के बीच चयनित लाभार्थियों को नवंबर 2025 में स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवास की चाबियां सौंपते हुए इसे गरीबों के लिए न्याय का प्रतीक बताया था।

किन्तु अब वही आवासीय परियोजना प्रशासनिक विरोधाभास का स्मारक बनती दिखाई दे रही है।

सिंचाई विभाग ने अचानक दावा किया है कि उक्त निर्माण बंधे की भूमि पर किया गया है। विभागीय अधिकारियों ने कैनाल एक्ट, 1873 की धारा 70 के अंतर्गत नोटिस चस्पा कर सात दिन के भीतर कथित अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दे दिया है। इतना ही नहीं, नोटिस में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि विभाग स्वयं कार्रवाई करेगा तो उसका व्यय भी आवंटियों से वसूला जा सकता है।

सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि जब परियोजना का नक्शा स्वीकृत हो रहा था, जब निर्माण कार्य चल रहा था, जब करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे थे, तब सिंचाई विभाग कहां था? क्या विभागीय अधिकारियों को तब यह भूमि अपनी नहीं लगी? क्या किसी भी स्तर पर आपत्ति दर्ज नहीं की गई? यदि भूमि विवादित थी तो निर्माण पूर्ण होने और मुख्यमंत्री द्वारा चाबी वितरण के बाद ही विभाग की नींद क्यों टूटी?

यह विवाद केवल 72 फ्लैटों का नहीं है, बल्कि शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर खड़े होते उन सवालों का है जिनका उत्तर लाखों नागरिक जानना चाहते हैं।

यदि एलडीए ने नियमों का उल्लंघन किया है तो जिम्मेदारी अधिकारियों की तय होनी चाहिए, न कि उन परिवारों की जिन्होंने जीवनभर की जमा-पूंजी सरकारी योजना में लगाई। और यदि सिंचाई विभाग का दावा गलत है तो फिर ऐसे नोटिस जारी कर गरीब परिवारों को भयभीत करने का अधिकार किसने दिया?

आज स्थिति यह है कि एक हाथ में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान की गई वैध चाबी है और दूसरे हाथ में सरकारी विभाग द्वारा चस्पा किया गया अवैध निर्माण का नोटिस।

डालीबाग के ये 72 फ्लैट अब केवल आवास नहीं रहे; वे उस प्रशासनिक विडंबना के जीवंत प्रतीक बन गए हैं जिसमें सरकार का एक विभाग निर्माण करता है, दूसरा विभाग उसे अवैध घोषित करता है और दोनों के बीच आम नागरिक अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी पूंजी लेकर असहाय खड़ा रह जाता है।

अब पूरा प्रदेश यह जानना चाहता है कि इस सरकारी बनाम सरकारी संघर्ष में जवाबदेह कौन होगा—एलडीए, सिंचाई विभाग या फिर हमेशा की तरह केवल आम जनता?

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!