ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
गोवर्धन पूजा: सनातन संस्कृति की जीवित विरासत और ब्रज की आत्मा का पर्व एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक टेम्पो वाहन बरामद राशन की दुकानों तक पहुंचना होगा आसान, गलियों की बजाए सुगम स्थलों पर होंगी दुकानें  'भए प्रगट कृपाला': परम पूज्य भरत पीठाधीश्वर के श्रीमुख से राम जन्म की अलौकिक महिमा का भावपूर्ण वर्णन तहसील प्रशासन ने निकाला मौन जुलूस ,हाथों में तिरंगा लेकर शहीदो को दी श्रद्धांजलि  45 यूनानी फार्मासिस्टों ने अनिश्चितकाल तक किया भूख हड़ताल हरदोई बैंकिंग संबंधित ब्रांच मैनेजर राधेश्याम राजवंशी द्वारा हरदोई के किसानों से दसों लाख की ठगी Schizophrenia: An In-Depth Analysis of a Complex Mental Health Disorder गोवर्धन पूजा: सनातन संस्कृति की जीवित विरासत और ब्रज की आत्मा का पर्व एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक टेम्पो वाहन बरामद राशन की दुकानों तक पहुंचना होगा आसान, गलियों की बजाए सुगम स्थलों पर होंगी दुकानें  'भए प्रगट कृपाला': परम पूज्य भरत पीठाधीश्वर के श्रीमुख से राम जन्म की अलौकिक महिमा का भावपूर्ण वर्णन तहसील प्रशासन ने निकाला मौन जुलूस ,हाथों में तिरंगा लेकर शहीदो को दी श्रद्धांजलि  45 यूनानी फार्मासिस्टों ने अनिश्चितकाल तक किया भूख हड़ताल हरदोई बैंकिंग संबंधित ब्रांच मैनेजर राधेश्याम राजवंशी द्वारा हरदोई के किसानों से दसों लाख की ठगी Schizophrenia: An In-Depth Analysis of a Complex Mental Health Disorder
उत्तर प्रदेश सरकार English

गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए बढ़े मददगार हाथ, बेटी की फीस भरने का दिया आश्वासन

D

Dainik India News

26 views
गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए बढ़े मददगार हाथ,  बेटी की फीस भरने का दिया आश्वासन

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ। समाज में संवेदना अभी जीवित है — यह उदाहरण सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर, तकरोही, इंदिरा नगर में देखने को मिला, जब जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए एक पहल की गई।

आचार्य शिवनन्दन शुक्ल के अनुरोध पर विद्यालय में पहुंचकर ऐसे बच्चों की पहचान की गई जिनके पिता का देहांत हो चुका है। इन मासूम बच्चों को मुख्यमंत्री स्पॉन्सरशिप योजना के तहत दी जाने वाली ₹4000 की आर्थिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही विधवा पेंशन योजना से ₹1000 प्रतिमाह और राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना से ₹30,000 की एकमुश्त सहायता राशि प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

विद्यालय की छात्राओं — रजनी शर्मा, जूही, मुन्नी देवी, सोहनी, आयुष और अंजली पांडे को फॉर्म भरने, आय प्रमाण पत्र बनवाने तथा योजना के लिए आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई।

इसी दौरान एक भावनात्मक क्षण उस समय आया जब सीतु मिश्रा, जिनकी पुत्री रीतु मिश्रा (कक्षा 6) में पढ़ती हैं, का मामला सामने आया। सीतु मिश्रा के पति नशे की लत में डूबे रहते हैं और परिवार की कोई जिम्मेदारी नहीं निभाते। मजबूर मां मजदूरी करके बच्चों का पालन-पोषण कर रही है और आर्थिक तंगी के कारण पिछले छह महीनों से स्कूल फीस जमा नहीं कर पाई थी। परिस्थिति को देखते हुए रीतु मिश्रा की वर्षभर की ₹12,300 की फीस स्वयं भरने का आश्वासन दिया गया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!