ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
DAINIK INDIA NEWS 24×7 AN ISO CERTIFIED NEWS COMPNY लखनऊ मे लगेगी धर्म संसद - संत समागम में शंकराचार्य की उपस्थिति - जे पी सिंह “जेवर की उड़ान: क्या यह सिर्फ एयरपोर्ट है या भारत के वैश्विक वर्चस्व का प्रारंभ?” संस्कृतभारतीन्यास के अध्यक्ष ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, शिक्षा में सुधार पर हुई चर्चा मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस को मिली बड़ी सफलता   पैसे के लेन-देन में हुई मारपीट एक घायल,पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज पुलिस ने बरामद किए 44 हजार के मोबाइल फोन, सीईआईआर पोर्टल की मदद से सौंपे वास्तविक मालिकों को <em>U.P. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने परीक्षा केन्द्रों के लिए निर्धारित किए मानक</em> DAINIK INDIA NEWS 24×7 AN ISO CERTIFIED NEWS COMPNY लखनऊ मे लगेगी धर्म संसद - संत समागम में शंकराचार्य की उपस्थिति - जे पी सिंह “जेवर की उड़ान: क्या यह सिर्फ एयरपोर्ट है या भारत के वैश्विक वर्चस्व का प्रारंभ?” संस्कृतभारतीन्यास के अध्यक्ष ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, शिक्षा में सुधार पर हुई चर्चा मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस को मिली बड़ी सफलता   पैसे के लेन-देन में हुई मारपीट एक घायल,पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज पुलिस ने बरामद किए 44 हजार के मोबाइल फोन, सीईआईआर पोर्टल की मदद से सौंपे वास्तविक मालिकों को <em>U.P. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने परीक्षा केन्द्रों के लिए निर्धारित किए मानक</em>
उत्तर प्रदेश सरकार English

विधायक के सामने ही बह रहा था गंदा पानी, लगाई फटकार

D

Dainik India News

22 views
विधायक के सामने ही बह रहा था गंदा पानी, लगाई फटकार

अधिकारियों को दी चेतावनी, कहा अगली बार शिकायत न ही मिले तो बेहतर होगा

जगन्नाथ यात्रा मार्ग तत्काल दुरुस्त हो : विधायक नीरज बोरा

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ : शहर में पिछले कई दिनों से सफाई व्यवस्था ठप्प पड़े होने की शिकायतों को लेकर विधायक नीरज बोरा ने चौक क्षेत्र का औचक निरिक्षण किया। उन्होंने वहां बिखरी हुई गंदगी को देखकर ज़िम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जमकर फटकार लगाई। चौक क्षेत्र में पुरानी सीवरेज समस्या और लखनऊ के अंदर चल रहे डॉट नाले का भी उन्होंने निरीक्षण किया।

चौक क्षेत्र में स्थित मोहल्ले संकरीटोला, चूड़ी वाली गली, सुरंगी टोला, बहोरन टोला, चौपड़ी टोला, फूल वाली गली, ब्राह्मणी टोला और पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में सोमवार को डॉ. नीरज बोरा खुद जाकर निरिक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष प्रस्तुत कीं।

चौक क्षेत्र में स्थित निरीक्षण के दौरान विधायक नीरज बोरा ने जांचा कि जगह-जगह नालों में सिल्ट जमा हो रही है और सीवरेज की समस्या भी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाने के साथ ही तत्काल नालों की सफाई के लिए आदेश भी दिए, इसके अलावा सीवरेज की समस्या को भी दूर करने के लिए मजबूत निर्देश भी दिए। चौक क्षेत्र में मौजूद अधिकारियों को डॉ. बोरा ने चेतावनी भी दी कि यदि समस्या का समय पर समाधान नहीं हुआ तो वे कार्रवाई के लिए तत्पर रहें।

जगन्नाथ यात्रा मार्ग को तत्काल दुरुस्त करने के लिए विधायक डॉ. बोरा ने मौके पर मौजूद नगर निगम जोन 6 के अभियंता पी.एन सिंह और सहायक अभियंता आलोक श्रीवास्तव को निर्देशित किया।

क्षेत्रीय निवासियों द्वारा बताया गया है कि पिछले कई सालों से यहां पर सीवरेज होने के बावजूद पानी की निकासी नहीं हो रही है। हर समय सीवरेज जाम हो जाता है और गंदा पानी गलियों में बहता रहता है। इसके बावजूद, इसे सुनने का दायित्व कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति नहीं ले रहा है। इसके परिणामस्वरूप, लोगों को यहां से गुजरना भी मुश्किल हो रहा है और इस मोहल्ले में बीमारियों का फैलने का भी कारण बन रहा है।

विधायक बोरा से मोहल्ले वालों ने बताया कि कई बार लोगों ने बताया कि बरसात के समय यहाँ गंदा पानी घरों में भी घुस जाता है। इस मामले की शिकायत भी कई बार की जा चुकी है, परन्तु आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके बाद डा. बोरा ने वहाँ मौजूद अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें इसके बाद कोई भी शिकायत का मौका नहीं मिलना चाहिए।

इस मौके पर नगर निगम और जलकल विभाग के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, क्षेत्रीय पार्षद अनुराग मिश्रा "अन्नू", ऋषि कपूर, अतुल गुप्ता, विक्की रस्तोगी, आलोक मेहरोत्रा, पंकज जैन, अन्नू कपूर, अनिल कपूर, अनिल गुप्ता, जय आनंद सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!