ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
ग्रामीण परिवहन को मिली नई उड़ान, मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ में बस सेवा का किया शुभारंभ "हर हाल में धर्म और राष्ट्र के प्रति अडिग रहना ही जीवन का सत्य" – गोरखनाथ मंदिर में गरजे CM योगी महान क्रन्तिकारी वीर सावरकर के साथ इतिहासकारों ने नही किया था न्याय:योगी आदित्यनाथ श्री बालाजी गरीब जन उत्थान समिति ने दिव्यांग बच्चों संग बांटी खुशियां होली पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल एण्ड केंसर इंस्टीट्यूट ने निःशुल्क चिकित्सीय शिविर का किया आयोजन यूपी में क्लब और बार पर कड़ाई बरतने के निर्देश धूमधाम से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस, राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष ने विविध आयोजनों में निभाई गरिमामयी सहभागिता ग्रामीण परिवहन को मिली नई उड़ान, मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ में बस सेवा का किया शुभारंभ "हर हाल में धर्म और राष्ट्र के प्रति अडिग रहना ही जीवन का सत्य" – गोरखनाथ मंदिर में गरजे CM योगी महान क्रन्तिकारी वीर सावरकर के साथ इतिहासकारों ने नही किया था न्याय:योगी आदित्यनाथ श्री बालाजी गरीब जन उत्थान समिति ने दिव्यांग बच्चों संग बांटी खुशियां होली पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल एण्ड केंसर इंस्टीट्यूट ने निःशुल्क चिकित्सीय शिविर का किया आयोजन यूपी में क्लब और बार पर कड़ाई बरतने के निर्देश धूमधाम से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस, राष्ट्रीय सनातन महासंघ अध्यक्ष ने विविध आयोजनों में निभाई गरिमामयी सहभागिता
उत्तर प्रदेश सरकार English

केंद्रीय बजट को जन-जन तक पहुँचाने के लिए भाजपा लखनऊ महानगर का व्यापक अभियान, लाइव प्रसारण के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित

D

Dainik India News

22 views
केंद्रीय बजट को जन-जन तक पहुँचाने के लिए भाजपा लखनऊ महानगर का व्यापक अभियान, लाइव प्रसारण के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित


दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। केंद्रीय आम बजट को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा व्यापक और सुव्यवस्थित अभियान की तैयारी की गई है। इसी क्रम में लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों के साथ हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट परिसर में केंद्रीय बजट का सजीव (लाइव) प्रसारण देखा गया।


महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार केंद्रीय बजट में निहित जनकल्याणकारी प्रावधानों, विकासोन्मुखी योजनाओं तथा आम नागरिकों को मिलने वाले प्रत्यक्ष लाभों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने के लिए विधानसभा एवं मंडल स्तर पर विशेष टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि बजट प्रसारण के उपरांत आगामी पंद्रह दिनों तक एक विशेष जनसंपर्क एवं जनसंवाद अभियान संचालित किया जाएगा, जिसके माध्यम से बजट की प्रमुख विशेषताओं और इसके सामाजिक-आर्थिक प्रभावों से आम जनता को अवगत कराया जाएगा।


महानगर अध्यक्ष ने कहा कि मंडल स्तर पर भी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से केंद्रीय बजट का सजीव प्रसारण बड़े पैमाने पर आयोजित किया गया है, जहाँ मंत्रीगण, विधायक, वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक एक साथ बैठकर बजट को देख रहे हैं और राष्ट्र के विकास से जुड़े इस महत्वपूर्ण क्षण के साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक सहभागिता का सशक्त उदाहरण बताया।


बजट को जनमानस से जोड़ने के लिए डिजिटल माध्यमों को भी विशेष रूप से सक्रिय किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बजट की प्रमुख घोषणाओं और लाभकारी प्रावधानों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ संवाद स्थापित कर उनके विचारों और प्रतिक्रियाओं को रील एवं अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए जनसामान्य तक पहुँचाया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रबुद्ध वर्ग के साथ संवाद कार्यक्रम, संगोष्ठियाँ, प्रेस वार्ताएँ तथा विविध जनसंपर्क गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएँगी।


केंद्रीय बजट के लाइव प्रसारण के दौरान महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने समस्त भाजपा महानगर कार्यकर्ताओं के साथ बजट को ध्यानपूर्वक देखा और इसे देश की आर्थिक सुदृढ़ता, सामाजिक समावेशन और विकासशील भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट अंत्योदय, रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचे के विस्तार और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने वाला है।


मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि केंद्रीय बजट के लाइव प्रसारण एवं आगामी विशेष अभियान के संबंध में पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें महामंत्री राम अवतार कनौजिया, रमेश तूफानी, कार्यक्रम संयोजक घनश्याम दास अग्रवाल, दीपक शुक्ला, योगेंद्र पटेल तथा संतोष सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक में अभियान की रूपरेखा, कार्यक्रमों की श्रृंखला और जनसंपर्क की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।


भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा संचालित यह अभियान न केवल केंद्रीय बजट की जानकारी को आम नागरिकों तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा, बल्कि सरकार की विकासपरक नीतियों और जनकल्याणकारी दृष्टिकोण को भी व्यापक स्तर पर स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!