ब्रेकिंग न्यूज़
दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? |
हाइलाइट न्यूज़
"चुनौतियां मुझे पसंद है" की पुस्तक का विमोचन भारतीय गणराज्य के उपराष्ट्रपति जगदीश धनकड़ जी द्वारा लखनऊ में एपीजे यूनिवर्सिटी में संपन्न हुआ “बंगाल को बंधक बना रखा है TMC के महा जंगलराज ने” — कोलकाता से पीएम मोदी का सीधा चुनावी एलान, ममता सरकार पर आर–पार की लड़ाई का बिगुल ग्रामीणों ने ग्रामसभा की भूमि पट्टा न करने के संबंध में नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन हरदोई आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल जी के जन्मदिन के अवसर की दी बधाई राम कथा आयोजन हेतु मानस परिवार समिति ने बैठक कर बनाई रणनीति मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में राष्ट्रीय संगोष्ठी‘बायोनेचर कॉन-2023’ के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की 10 वर्ष से अधिक समय हो गया है तो अपने आधार को अपडेट अवश्य कराये सरकारी दावों की खोली पोल स्कूल जाने वाली लड़कियों से शोहदा कर रहा था काफी समय से अश्लील हरकतें, गिरफ्तार  "चुनौतियां मुझे पसंद है" की पुस्तक का विमोचन भारतीय गणराज्य के उपराष्ट्रपति जगदीश धनकड़ जी द्वारा लखनऊ में एपीजे यूनिवर्सिटी में संपन्न हुआ “बंगाल को बंधक बना रखा है TMC के महा जंगलराज ने” — कोलकाता से पीएम मोदी का सीधा चुनावी एलान, ममता सरकार पर आर–पार की लड़ाई का बिगुल ग्रामीणों ने ग्रामसभा की भूमि पट्टा न करने के संबंध में नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन हरदोई आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल जी के जन्मदिन के अवसर की दी बधाई राम कथा आयोजन हेतु मानस परिवार समिति ने बैठक कर बनाई रणनीति मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में राष्ट्रीय संगोष्ठी‘बायोनेचर कॉन-2023’ के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की 10 वर्ष से अधिक समय हो गया है तो अपने आधार को अपडेट अवश्य कराये सरकारी दावों की खोली पोल स्कूल जाने वाली लड़कियों से शोहदा कर रहा था काफी समय से अश्लील हरकतें, गिरफ्तार 
उत्तर प्रदेश English

संस्कारवान युवा बनाएंगे देश को विश्व गुरु : मुख्यमंत्री

B

Bhargav Bhargav

28 views
संस्कारवान युवा बनाएंगे देश को विश्व गुरु : मुख्यमंत्री

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज

धारा 370 हटाकर राम मंदिर का निर्माण कर आर्य महापुरुषों के सपनों को किया साकार

मुख्यमंत्री ने महात्मा नारायण स्वामी के 75वें निर्वाण दिवस पर महासम्मेलन को किया संबोधित

15 अक्टूबर।मुरादाबाद में महात्मा नारायण स्वामी के 75 वें निर्वाण दिवस पर आयोजित आर्यवीर एवं वीरांगना महासम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संस्कारवान समाज और संस्कारित युवाओं से ही देश विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि हमें संस्कारित होना पड़ेगा। विरासत और परंपरा को शुद्ध विचारों के साथ सहेज कर आगे बढ़ने की जरूरत है। आर्यवीर इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आने वाला समय भारत का है। भारत विश्व को नेतृत्व देगा। उत्तर प्रदेश अपने युवाओं के दमखम से लबालब है। इसके सहारे प्रदेश को मजबूत भारत की परिकल्पना को साकार कर देश को पुनः विश्व गुरु बनाना होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर और अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण का कार्य कर आर्य महापुरुषों के सपनों को साकार किया है। उन्होंने कहा कि देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए शिक्षा भारतीय भाषाओं में होनी चाहिए। हमारी सरकार इस संबंध में दृढ़ इच्छाशक्ति और स्पष्ट नीति को लेकर आगे बढ़ रही है। आज चिकित्सा इंजीनियरिंग सहित अन्य सभी विधाओं की पढ़ाई हिंदी और संस्कृत भाषाओं में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से भारत की विरासत को रक्षित करने का संकल्प लिया था। वह उसे पूरा कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी दयानंद के आदर्शों पर चलें
महात्मा नारायण स्वामी के 75वें निर्वाण दिवस पर आयोजित आर्यवीर एवं वीरांगना महासम्मेलन में दूर दूर से आए आर्यवीरों का अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आजादी के आंदोलन में आर्य समाज के लोगों और महापुरुषों ने अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा कि शुद्धि का यज्ञ करने वाले स्वामी श्रद्धानंद की विधर्मियों ने हत्या कर दी। उस समय स्वामी नारायण स्वामी ने आर्य समाज को बचाने के लिए आर्यवीर दल का गठन किया था। दुख की बात यह है, कि स्वामी दयानंद के आदर्शों के विपरीत हम आज भी व्यक्ति पूजा पर अधिक विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत देश और समाज का निर्माण आधुनिक सोच और उत्तम संस्कारों के सर्वश्रेष्ठ तालमेल से ही संभव होता है।

सर्किट हाउस में अफसरों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा

 महासम्मेलन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी ठीक 2 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। इससे पहले वह राजकीय विमान से मूंढापांडे स्थित हवाईअड्डे पहुंचे। वहां से हेलिकॉप्टर से सर्किट हाउस पहुंचकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में भाग लिया। कमिश्नर, डीएम, एसएसपी, विकास प्राधिकरण निगम समेत कई अफसरों के साथ मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों और हाल ही में खनन को लेकर हुए घटनाक्रम के बारे में भी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने मंच से की स्वामी रामदेव की प्रशंसा, विदेशों में बज रहा स्वदेशी का डंका
मंच से स्वामी रामदेव की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वामी जी ने योग, देशी सामग्रियों, आयुर्वेद को बढ़ावा देकर पूरे विश्व में स्वदेशी का डंका बजाया है। आज प्राकृतिक खेती दस हजार हेक्टेयर में हो रही है। अगले वर्षों में एक लाख हेक्टेयर में प्राकृतिक खेती का लक्ष्य रखा गया है।आयुर्वेद और प्राकृतिक खेती के बेहतर सामंजस्य से गोमाता का सम्मान बढ़ेगा। आयुष पद्धति को सरकार ने आगे बढ़ाया है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!