ब्रेकिंग न्यूज़
देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | अध्यात्म और विज्ञान का सेतु बने भारत का भविष्य, वैज्ञानिक निभाएं समन्वय की भूमिका : डॉ. कृष्ण गोपाल | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार |
हाइलाइट न्यूज़
प्रधानमंत्री ने आई0आई0टी0, कानपुर के 54वें दीक्षांत समारोह को सम्बोधित किया "एस आर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्स 2023 वार्षिकोत्सव: प्रदेश के श्रेष्ठतम् जनों की सहभागिता में दीप प्रज्वलित कर समारोह का हुआ उद्घाटन" मऊ पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल किया बरामद, तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार   राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने सैकड़ों लोगों के साथ योग किया और दुनिया को दिया अष्टांग योग का संदेश अलौकिक, अभूतपूर्व, अविस्मरणीय होगा रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह: मुख्यमंत्री निषाद राज जयंती पर गूंजा सामाजिक समरसता का संदेश, मंत्री ए.के. शर्मा ने केवट–राम प्रसंग से जोड़ी सांस्कृतिक चेतना नकली नोटों की खेप के साथ दो गिरफ्तार दिल्ली में दिवाली से पहले धमाका: सीआरपीएफ स्कूल के पास ब्लास्ट से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट प्रधानमंत्री ने आई0आई0टी0, कानपुर के 54वें दीक्षांत समारोह को सम्बोधित किया "एस आर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्स 2023 वार्षिकोत्सव: प्रदेश के श्रेष्ठतम् जनों की सहभागिता में दीप प्रज्वलित कर समारोह का हुआ उद्घाटन" मऊ पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल किया बरामद, तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार   राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने सैकड़ों लोगों के साथ योग किया और दुनिया को दिया अष्टांग योग का संदेश अलौकिक, अभूतपूर्व, अविस्मरणीय होगा रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह: मुख्यमंत्री निषाद राज जयंती पर गूंजा सामाजिक समरसता का संदेश, मंत्री ए.के. शर्मा ने केवट–राम प्रसंग से जोड़ी सांस्कृतिक चेतना नकली नोटों की खेप के साथ दो गिरफ्तार दिल्ली में दिवाली से पहले धमाका: सीआरपीएफ स्कूल के पास ब्लास्ट से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
मध्य प्रदेश English

तिरुपति मंदिर प्रसाद में चर्बी और फिश ऑयल का खुलासा, सनातनियों के खिलाफ षड्यंत्र-जेपी सिंह

D

Dainik India News

24 views
तिरुपति मंदिर प्रसाद में चर्बी और फिश ऑयल का खुलासा, सनातनियों के खिलाफ षड्यंत्र-जेपी सिंह

राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने की दोषियों को फांसी की मांग

दैनिक इंडिया न्यूज़,नई दिल्ली ।आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के प्रसाद में चर्बी और फिश ऑयल मिलने का खुलासा सनातनी समाज में उबाल ला रहा है। इस चौंकाने वाले घटनाक्रम पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने इसे सनातनियों के खिलाफ एक गहरा षड्यंत्र करार दिया है। उन्होंने इसे धर्म भ्रष्ट करने की साजिश बताते हुए दोषियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है।

जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, "अगर यह सूचना सत्य है कि तिरुपति बालाजी के प्रसाद में चर्बी और मछली का तेल मिलाया गया है, तो यह बहुत बड़ा अपराध है। यह निश्चित रूप से सनातनियों के खिलाफ सुनियोजित षड्यंत्र है। इससे हमारे धर्म को दूषित करने की कोशिश की जा रही है, और इसके लिए सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।"

उन्होंने आंध्र प्रदेश सरकार से इस मामले में तुरंत कड़ी कार्रवाई करने की अपील की और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। जितेंद्र प्रताप सिंह ने आगे कहा, "यह सुनकर मन अत्यधिक दुखी है कि भगवान के प्रसाद में चर्बी का इस्तेमाल किया गया। यह सनातनी धर्म का अपमान है, और इस तरह के कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"

मंदिरों के प्रशासन पर उठाए सवाल

जितेंद्र प्रताप सिंह ने हिंदू मंदिरों के प्रशासन को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "यह घटना दर्शाती है कि हिंदू मंदिरों का नियंत्रण सनातनियों के हाथ में होना चाहिए। सरकार को चाहिए कि वह मंदिरों को हिंदू बोर्ड के अधीन करे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों और सनातनियों की आस्था को ठेस न पहुंचे।"

एनडीडीबी की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

बता दें कि राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की एक रिपोर्ट में तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में चर्बी और फिश ऑयल का इस्तेमाल होने की पुष्टि हुई है। यह घी, जिससे लड्डू तैयार किए जाते हैं, उसमें जानवरों की चर्बी और मछली का तेल मिला हुआ पाया गया है। इस खुलासे के बाद सनातन समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है, और लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

जितेंद्र प्रताप सिंह ने इस मुद्दे पर सभी सनातनियों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह घटना सिर्फ एक उदाहरण है कि किस तरह सनातनी समाज को निशाना बनाया जा रहा है। "अब समय आ गया है कि हम सभी एकजुट होकर अपने धर्म और आस्था की रक्षा करें। भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए हमें अपने तीर्थ स्थलों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना होगा," उन्होंने कहा।

सिंह ने यह भी कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए मंदिरों का प्रशासन सनातनी बोर्ड का गठन कर बोर्ड के अधीन होना चाहिए। "जब तक हमारे धार्मिक स्थलों का नियंत्रण हमारे हाथों में नहीं होगा, इस प्रकार के षड्यंत्र होते रहेंगे। यह हमारा अधिकार है कि हम अपने मंदिरों की सुरक्षा और शुद्धता सुनिश्चित करें," उन्होंने कहा।

इस घटना ने तिरुपति मंदिर की प्रतिष्ठा को गहरा आघात पहुंचाया है, और सनातनी समाज इस मामले पर गहरी नजर बनाए हुए है। अब यह देखना बाकी है कि आंध्र प्रदेश सरकार और संबंधित प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!