ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर निकाय चुनाव हुआ संपन्न समाज के सहयोग से ही सफल होगा  निराश्रित गो-वंश संरक्षण का प्रयास: मुख्यमंत्री कोरोना प्रोटोकॉल के साथ संचालित होंगे रैन बसेरे  खाद्य सुरक्षा टीम के साथ उपजिलाधिकारी ने मिठाई और किराना की दुकानों का किया औचक निरीक्षण शांति भंग की आशंका में 13 व्यक्ति तथा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार मधुबन पुलिस ने बरामद किए 39 हजार रुपये मूल्य के मोबाइल फोन "रिकवरी एजेंट हैं या कानून के रखवाले? सुप्रीम कोर्ट और आरबीआई के आदेशों के बावजूद उपभोक्ताओं के अधिकारों की अनदेखी" कॉस्मेटिक और ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर का सुनहरा अवसर, VLCC ट्रेनिंग सेंटर लखनऊ बना रहा है प्रोफेशनल एक्सपर्ट्स भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर निकाय चुनाव हुआ संपन्न समाज के सहयोग से ही सफल होगा  निराश्रित गो-वंश संरक्षण का प्रयास: मुख्यमंत्री कोरोना प्रोटोकॉल के साथ संचालित होंगे रैन बसेरे  खाद्य सुरक्षा टीम के साथ उपजिलाधिकारी ने मिठाई और किराना की दुकानों का किया औचक निरीक्षण शांति भंग की आशंका में 13 व्यक्ति तथा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार मधुबन पुलिस ने बरामद किए 39 हजार रुपये मूल्य के मोबाइल फोन "रिकवरी एजेंट हैं या कानून के रखवाले? सुप्रीम कोर्ट और आरबीआई के आदेशों के बावजूद उपभोक्ताओं के अधिकारों की अनदेखी" कॉस्मेटिक और ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर का सुनहरा अवसर, VLCC ट्रेनिंग सेंटर लखनऊ बना रहा है प्रोफेशनल एक्सपर्ट्स
उत्तर प्रदेश English

प्रेमिका ने की थी राजमिस्त्री की हत्या

D

Dainik India News

21 views



उदय राज /डीडी इंडिया

अलीगढ़ : गांधीपार्क क्षेत्र के अली नगर के पास दस दिन पहले हुई राजमिस्त्री ठेकेदार नीरज की हत्या का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। प्रेमिका ने ही फोन कर उसे घर बुलाया था, फिर बेटी व दामाद के सहयोग से घटना को अंजाम दिया था। प्रेमिका को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस अब बेटी व दामाद को तलाश रही है।गांधीपार्क के डोरी नगर निवासी 52 वर्षीय नीरज सिंह 18 सितंबर की देर शाम घर पहुंचे थे। तभी उनके मोबाइल फोन पर एक काल आयी। जिसके बाद वे बाइक लेकर घर से निकल पड़े। देर रात तक वापस न आने पर स्वजन तलाश में जुटे रहे। सुबह राजमिस्त्री ठेकेदार का शव सड़क किनारे संदिग्ध हालात में मिला। बाइक लावारिस अवस्था में पड़ी मिली। पहले पुलिस इस घटना को हादसा मानकर चल रही थी। स्वजन हत्या की आशंका जता रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण गला दबाकर हत्या किया जाना पाया गया। राजमिस्त्री की पत्नी की तहरीर पर इलाके के ही कुंवर नगर कालोनी निवासी प्रेमिका प्रेमवती देवी, बेटी पूजा व दामाद राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी थी। सीओ बन्नादेवी मोहसिन खान ने बताया कि आरोपित प्रेमवती देवी ने पूछताछ में बताया कि राजमिस्त्री ठेकेदार नीरज से उसके प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी स्वजन को हो गई थी। बेटी व दामाद के घर में ही रहने के चलते आए दिन विवाद होता था। नीरज से इसको लेकर घर न आने को मना किया गया था, लेकिन वह मानता नहीं था और आए दिन घर आ जाता था। स्वजन के तानों से तंग आकर उसने नीरज की हत्या करने की योजना बनायी। घटना वाली रात उसने नीरज को मिलने के बहाने घर बुलाया। तभी दामाद राजू आ गया और बेटी पूजा के साथ मिलकर तीनों ने नीरज की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या का किसी को पता न चले इसके लिए शव को घर से ले जाकर अली नगर के पास फेंक दिया था, ताकि इसे सड़क हादसा माना जाए। सीओ ने बताया फरार दामाद व बेटी को तलाशा जा रहा है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!