ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने 08 सी0एन0जी0 स्टेशन तथा 13 पी0एस0ए0 ऑक्सीजन प्लाण्ट का लोकार्पण किया गोमतीनगर में सेमिनार का आयोजन संपन्न लखनऊ में टेक्सटाइल पार्क के सर्वे का काम शुरू, 20 दिन में शासन को सौंपी जाएगी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष से उत्तराखण्ड विधान सभा की अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शिष्टाचार भेंट की सख्ती:माहौल बिगाड़ने वाले की खैर नही:योगी अमृत भारत योजना: यूपी के 157 रेलवे स्टेशनों का हो रहा है पुनर्विकास गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने दो लोगों की संपत्तियों के कुर्क करने के दिए आदेश ।  योजनाओं का नाम बदलना ठीक नहीं - मायावती मुख्यमंत्री ने 08 सी0एन0जी0 स्टेशन तथा 13 पी0एस0ए0 ऑक्सीजन प्लाण्ट का लोकार्पण किया गोमतीनगर में सेमिनार का आयोजन संपन्न लखनऊ में टेक्सटाइल पार्क के सर्वे का काम शुरू, 20 दिन में शासन को सौंपी जाएगी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष से उत्तराखण्ड विधान सभा की अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शिष्टाचार भेंट की सख्ती:माहौल बिगाड़ने वाले की खैर नही:योगी अमृत भारत योजना: यूपी के 157 रेलवे स्टेशनों का हो रहा है पुनर्विकास गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने दो लोगों की संपत्तियों के कुर्क करने के दिए आदेश ।  योजनाओं का नाम बदलना ठीक नहीं - मायावती
उत्तर प्रदेश सरकार English

दीपोत्सव-2024: मुख्यमंत्री ने राम की पैड़ी पर दीप प्रज्ज्वलित कर रचा विश्व कीर्तिमान

D

Dainik India News

24 views
दीपोत्सव-2024: मुख्यमंत्री ने राम की पैड़ी पर दीप प्रज्ज्वलित कर रचा विश्व कीर्तिमान

दैनिक इंडिया न्यूज,अयोध्या, 30 अक्टूबर, 2024 – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव-2024 के अवसर पर राम की पैड़ी पर दीप प्रज्ज्वलित कर भव्य आयोजन का शुभारंभ किया। मंत्रोच्चार के साथ सरयू नदी की आरती एवं पूजन संपन्न हुआ। इस वर्ष दीपोत्सव में 25 लाख 12 हजार 585 दीपों के प्रज्ज्वलन से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नया कीर्तिमान स्थापित हुआ, जिसका प्रमाण-पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा गया। साथ ही, 1,121 लोगों ने एक साथ सरयू नदी की आरती कर विश्व रिकॉर्ड बनाया, जिससे दीपोत्सव-2024 में दो विश्व कीर्तिमान दर्ज किए गए।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि दीपोत्सव का यह आयोजन दीप से दीप जलाकर सामाजिक और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा, "प्रभु श्रीराम का अयोध्या आगमन एक अद्भुत और अलौकिक घटना है, जो अयोध्याधाम को विश्व मानचित्र पर प्रस्तुत करता है। यह दीप केवल अज्ञान के अंधकार को ही नहीं बल्कि अन्याय और अत्याचार के अंधकार का भी विनाश करने वाले होने चाहिए।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ ताकतें देश को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं, जो त्रेता युग में रावण और उसके अनुयायियों की तरह समाज को विभाजित करने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा, "दीपोत्सव का यह कार्यक्रम हमें उन लोगों को जवाब देने का माध्यम है जो समाज को विभाजित करना चाहते हैं।"

दीपोत्सव-2024 को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने 30,000 से अधिक स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे जनसहभागिता का आदर्श बताया और कहा कि पहले यह आयोजन राज्य सरकार द्वारा अपने स्तर पर किया गया था, लेकिन अब यह पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बन चुका है।

राम की पैड़ी पर आयोजित इस दिव्य दीपोत्सव के दौरान 3-डी होलोग्राफिक शो, प्रोजेक्शन मैपिंग, रामायण पर आधारित भव्य लेजर-शो और ड्रोन शो का आयोजन किया गया। इस भव्य आतिशबाजी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यमंत्री ने रामकथा पार्क में आयोजित श्रीरामलीला की प्रस्तुतियों का भी अवलोकन किया, जिसमें विभिन्न देशों और राज्यों से आए सांस्कृतिक दलों ने भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में नए भारत के नए उत्तर प्रदेश और नई अयोध्या की संकल्पना प्रस्तुत की, जिसमें अयोध्या को श्रीराम की सुंदरतम नगरी के रूप में स्थापित करने का दृष्टिकोण शामिल है। उन्होंने कहा कि अयोध्या का संदेश प्रदेश और देश भर में जाए, ताकि हर घर में दीपोत्सव का आनंद मनाया जा सके।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!