ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
प्रदेश सरकार का रिपोर्ट कार्ड राजधानी में पेश, लाभार्थियों को सौंपे गए लाभ "सेवा भारती की मदद से रुबी रावत की बेटियों की पढ़ाई हुई सुरक्षित — संघर्ष की कहानी में उभरी उम्मीद" कागजों पर गौशालाएं,सड़क पर मृत अवस्था में गायें गोमती तट पर आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री वारियर्स डिफेंस एकेडमी के नवीन परिसर का लोकार्पण प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सर्वे को लेकर जिलाधिकारी सख्त, पात्र लाभार्थियों के छूटने पर सर्वेयर पर होगी कड़ी कार्रवाईराशन कार्ड में पात्र नाम जोड़ने हेतु चलाया जाएगा विशेष अभियान राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष ने प्रदेश की प्रमुख हस्तियों से भेंट कर दीं होलिकोत्सव की शुभकामनाएं बाबू सुंदर सिंह फाउंडेशन ने किया कंबल वितरण, जरूरतमंदों के चेहरों पर दिखी संतोष की मुस्कान प्रदेश सरकार का रिपोर्ट कार्ड राजधानी में पेश, लाभार्थियों को सौंपे गए लाभ "सेवा भारती की मदद से रुबी रावत की बेटियों की पढ़ाई हुई सुरक्षित — संघर्ष की कहानी में उभरी उम्मीद" कागजों पर गौशालाएं,सड़क पर मृत अवस्था में गायें गोमती तट पर आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री वारियर्स डिफेंस एकेडमी के नवीन परिसर का लोकार्पण प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सर्वे को लेकर जिलाधिकारी सख्त, पात्र लाभार्थियों के छूटने पर सर्वेयर पर होगी कड़ी कार्रवाईराशन कार्ड में पात्र नाम जोड़ने हेतु चलाया जाएगा विशेष अभियान राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष ने प्रदेश की प्रमुख हस्तियों से भेंट कर दीं होलिकोत्सव की शुभकामनाएं बाबू सुंदर सिंह फाउंडेशन ने किया कंबल वितरण, जरूरतमंदों के चेहरों पर दिखी संतोष की मुस्कान
Uncategorized English

लखनऊ में टेक्सटाइल पार्क के सर्वे का काम शुरू, 20 दिन में शासन को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

D

Dainik India News

5539 views
लखनऊ में टेक्सटाइल पार्क के सर्वे का काम शुरू, 20 दिन में शासन को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

योगी सरकार से हरी झंडी मिलते ही यूपीएसआईसी ने शुरू किया स्थलीय सर्वेक्षण

डीएम लखनऊ और हरदोई की राजस्व टीम ने भी शुरू किया जमीन की पैमाइश का काम

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ: योगी सरकार ने राजधानी स्थित मलिहाबाद के मॉल ब्लॉक के अटारी गांव में बनने वाले पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क के टोपोग्राफिकल सर्वे को मंजूरी दे दी है। इसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड (यूपीएसआईसी) को सौंपी गयी है। साथ ही लखनऊ और हरदोई के जिलाधिकारी ने टेक्सटाइल पार्क के स्थलीय सर्वेक्षण और जमीन की पैमाइश के लिए राजस्व विभाग की एक टीम निर्धारित की है। मालूम हो कि टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क एक हजार एकड़ में बनना है, जिसमें 903.07 एकड़ जमीन लखनऊ जिले में आती है जबकि 259.09 एकड़ जमीन हरदोई जिले में आती है। 

20 दिनों में पूरा होगा सर्वे

मेगा टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क के सर्वे के लिए शासन स्तर से हरी झंडी मिलते ही इसकी शुरुआत हो गई है। यूपीएसआईसी और डीएम लखनऊ व हरदोई की राजस्व टीमें अपनी सर्वे रिपोर्ट शासन को 20 दिनों में सौंपेगी। वहीं टेक्सटाइल पार्क के क्रियान्वयन के लिए गठित स्पेशल पर्प वेहिकल (एसपीवी) के लिए तैयार ड्राफ्ट को मंजूरी के लिए भारत सरकार की टेक्सटाइल मिनिस्ट्री भेजा गया है। इसके लिए 10.00 करोड़ (पेड अप कैपिटल ) की व्यवस्था की गई है, जिसमें 51 प्रतिशत अंश उत्तर प्रदेश सरकार का होगा तथा 49 प्रतिशत अंश भारत सरकार का होगा। पार्क को पीपीपी मोड पर विकसित किया जायेगा। इसके साथ ही मास्टर प्लान, परियोजना अनुमान और बोली दस्तावेज से संबंधित (आरएफक्यू, आरएफपी और विकास समझौते) कार्य प्रगति पर हैं। वहीं पार्क के मास्टर डेवलपर के चयन के लिए मसौदा बोली से संबंधित दस्तावेज तैयार कर लिए गए हैं जबकि भारत सरकार के मसौदा बोली संबंधित दस्तावेज 20 जून को जारी कर दिये जाएंगे। इससे संबंधित फर्म को 24 जून तक अपना प्रस्ताव जमा करना होगा। मालूम हो कि टेक्सटाइल पार्क के निर्माण में 1200 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है।

पर्यावरण को लेकर भी सरकार है गंभीर

टेक्सटाइल पार्क के संचालन को लेकर पर्यावरण का भी खास ध्यान रखा जा रहा है। उद्योग लगने से यहां के पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इससे संबंधित रिपोर्ट तैयार करने के लिए एक एजेंसी को चयनित किया जाएगा। एजेंसी के चयन के लिए आरएफपी तैयार कर ली गयी है। जल्द ही इससे संबंधित आवेदन मांगने के लिए बिड प्रकाशित की जाएगी। वहीं पार्क को बुनियादी ढांचे से जोड़ने के लिए 4 लेन सड़क का भी निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही पानी और बिजली की समर्पित आपूर्ति के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। मालूम हो कि यूपीजीआईएस-23 में टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क के लिए कुल 73 निवेश प्रस्ताव आए थे, जिसमें निवेशकों ने 2483.85 करोड़ रुपये निवेश करने का प्रस्ताव दिया है

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!