ब्रेकिंग न्यूज़
जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” |
हाइलाइट न्यूज़
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रीय सनातन महासंघ की जन्मदिन पर शुभकामनाएं श्रीराम आयुष चिकित्सालय में विराट नेत्र-चिकित्सा महाशिविर सम्पन्न मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शानदार उपलब्धि , 87 जोड़ों नें रचाया विवाह Crypto लेनदेन अब मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के दायरे में, डिजिटल संपत्तियों की होगी कड़ी निगरानी एक अधिसूचना में कहा गया है कि <strong>वर्चुअल डिजिटल एसेट्स और फिएट करेंसी के बीच एक्सचेंज वर्चुअल डिजिटल एसेट्स के एक या अधिक रूपों के बीच एक्सचेंज और डिजिटल एसेट्स का ट्रांसफर मनी लॉन्ड्रिंग कानूनों के तहत कवर किया जाएगा</strong>। मेयर सुषमा खरकवाल को मंडलायुक्त द्वारा शपथ दिलाई गई, 110 पार्षदों ने भी ल‍िया वचन विकास नगर भूस्खलन के बाद प्रशासन आया हरकत में, आम लोगों को करना होगा सहयोग जनपद के पंजीकृत मजदूर अपनी पुत्रियों के शादी के लिए जल्द से जल्द करें आवेदन टी 0 ई 0 टी 0 की परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला - प्रशासन तैयार:अमित सिंह बंसल महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रीय सनातन महासंघ की जन्मदिन पर शुभकामनाएं श्रीराम आयुष चिकित्सालय में विराट नेत्र-चिकित्सा महाशिविर सम्पन्न मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शानदार उपलब्धि , 87 जोड़ों नें रचाया विवाह Crypto लेनदेन अब मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के दायरे में, डिजिटल संपत्तियों की होगी कड़ी निगरानी एक अधिसूचना में कहा गया है कि <strong>वर्चुअल डिजिटल एसेट्स और फिएट करेंसी के बीच एक्सचेंज वर्चुअल डिजिटल एसेट्स के एक या अधिक रूपों के बीच एक्सचेंज और डिजिटल एसेट्स का ट्रांसफर मनी लॉन्ड्रिंग कानूनों के तहत कवर किया जाएगा</strong>। मेयर सुषमा खरकवाल को मंडलायुक्त द्वारा शपथ दिलाई गई, 110 पार्षदों ने भी ल‍िया वचन विकास नगर भूस्खलन के बाद प्रशासन आया हरकत में, आम लोगों को करना होगा सहयोग जनपद के पंजीकृत मजदूर अपनी पुत्रियों के शादी के लिए जल्द से जल्द करें आवेदन टी 0 ई 0 टी 0 की परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला - प्रशासन तैयार:अमित सिंह बंसल
Uncategorized English

अमृत भारत योजना: यूपी के 157 रेलवे स्टेशनों का हो रहा है पुनर्विकास

D

Dainik India News

18 views
अमृत भारत योजना: यूपी के 157 रेलवे स्टेशनों का हो रहा है पुनर्विकास

पंकज झा, दैनिक इंडिया न्यूज़, वाराणसी/गोरखपुर: रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 1 सितंबर 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीलीभीत-शाहगढ़-मैलानी रेलखंड के गेज परिवर्तन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने इस खंड पर नई ट्रेन सेवा का शुभारंभ करते हुए उद्घाटन विशेष गाड़ी को हरी झंडी दिखाई।

समारोह को संबोधित करते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। पीलीभीत को प्रदेश की राजधानी से जोड़ने का सपना आज साकार हुआ है, जिसका श्रेय सांसद जितिन प्रसाद को जाता है, जिन्होंने इस परियोजना को साकार करने में अहम भूमिका निभाई है।

वैष्णव ने रूहेलखंड क्षेत्र की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा, “रूहेलखंड की मिट्टी से बना, तो सोना बनेगा।" उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रूहेलखंड क्षेत्र के अंवला, बदायूं, बहेड़ी, बरेली, बरेली सिटी, धामपुर, इज्जतनगर, मुरादाबाद, पीलीभीत जं., रामपुर जं., नगीना, और सहारनपुर सहित अन्य स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है।

वैष्णव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 157 रेलवे स्टेशनों का पुनर्निर्माण अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जा रहा है, जो डबल इंजन सरकार की बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने के लिए लगातार बजट आवंटन में वृद्धि की है। 2024-25 के बजट में उत्तर प्रदेश में रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास और विस्तार के लिए 19,848 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जो कि 2009-14 के औसत बजट आवंटन से 18 गुना अधिक है।

पिछले 10 वर्षों में उत्तर प्रदेश में 4900 किमी नई लाइन बिछाई गई है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह स्विट्जरलैंड के कुल रेल नेटवर्क के लगभग बराबर है। वैष्णव ने कहा कि तीसरे कार्यकाल में तीन गुना ज्यादा मेहनत से काम किया जा रहा है।

इस मौके पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि पीलीभीत में विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीलीभीत स्टेशन को 17 करोड़ रुपये की लागत से वर्ल्ड क्लास स्टेशन में तब्दील किया जा रहा है, जहां यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट, एस्कलेटर, उन्नत पार्किंग और फुट ओवर ब्रिज का प्रावधान किया जा रहा है। पीलीभीत से मैलानी और लखनऊ के लिए नई ट्रेन सेवाओं की भी शुरुआत की जा रही है।

इस अवसर पर गन्ना विकास और चीनी मिलें राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, कृषि, कृषि शिक्षा और कृषि अनुसंधान राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, विधायक बाबूराम, और अन्य प्रमुख नेता उपस्थित थे। केंद्रीय रेल और जलशक्ति राज्यमंत्री वी. सोमन्ना और रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार भी वीडियो लिंक के माध्यम से समारोह में शामिल हुए।

पीलीभीत में आयोजित समारोह में सदस्य विधान परिषद सुधीर गुप्ता, नगरपालिका चेयरमैन आस्था अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद थे। महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे सौम्या माथुर ने अतिथियों का स्वागत किया और मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर रेखा यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह का संचालन मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे पंकज कुमार सिंह ने किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!