ब्रेकिंग न्यूज़
अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय |
हाइलाइट न्यूज़
‘वाइब्रेंट विदिशा–2026’ : रंगों में साकार हुआ भविष्य का स्वप्नलोक, लगभग एक हजार नन्हे सृजनधर्मियों ने रची कल्पनाशीलता की अनुपम गाथा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न प्रदेश स्तरीय खेल के लिए ट्रायल 30 अगस्त को जिला स्वच्छता समिति की बैठक 10 जून को हमारा आंगन हमारे बच्चे अभियान से प्री-प्राइमरी की पढ़ाई को मिलेगा बढ़ावा महानगर विस्तार जनकल्याण समिति , लखनऊ ने ई पार्क महानगर विस्तार मे धूमधाम से मनाया रंगोत्सव - होली Amway Nutrilite Concentrated Fruit & Vegetable: A Scientific Convergence of Modern Nutrition शांति भंग की आशंका में 25 व्यक्ति तथा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार ‘वाइब्रेंट विदिशा–2026’ : रंगों में साकार हुआ भविष्य का स्वप्नलोक, लगभग एक हजार नन्हे सृजनधर्मियों ने रची कल्पनाशीलता की अनुपम गाथा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न प्रदेश स्तरीय खेल के लिए ट्रायल 30 अगस्त को जिला स्वच्छता समिति की बैठक 10 जून को हमारा आंगन हमारे बच्चे अभियान से प्री-प्राइमरी की पढ़ाई को मिलेगा बढ़ावा महानगर विस्तार जनकल्याण समिति , लखनऊ ने ई पार्क महानगर विस्तार मे धूमधाम से मनाया रंगोत्सव - होली Amway Nutrilite Concentrated Fruit & Vegetable: A Scientific Convergence of Modern Nutrition शांति भंग की आशंका में 25 व्यक्ति तथा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश सरकार English

नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष आरती मल्ल को उपजिलाधिकारी नें दिलाई शपथ  

D

Dainik India News

5183 views
नवनिर्वाचित  नगर पंचायत अध्यक्ष आरती मल्ल को उपजिलाधिकारी  नें दिलाई  शपथ  

देवी दयाल सिंह, दैनिक इंडिया न्यूज़  मऊ ।  नगर पंचायत मधुबन के गठन के बाद  दूसरी बार हुए चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में आरती मल्ल नें शुक्रवार को मधुबन बी आर सी के प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उपजिलाधिकारी मधुबन मऊ,मनोज कुमार तिवारी नें नव निर्वाचित अध्यक्षा आरती मल्ल को की शपथ दिलाई । इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में पुरुषों से ज्यादा महिलाए  इस ऐतिहासिक पल की गवाह बनीं । इस समारोह में नगर पंचायत मधुबन के कुल पंद्रह वार्डों से चुने गये सभासदों नें भी नगर पंचायत मधुबन की जनता द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करनें का संकल्प लिया । 

शपथ ग्रहण के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष आरती मल्ल नें जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का किया वादा

शपथ ग्रहण के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष आरती मल्ल नें इस शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित सभी जनता जनार्दन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की नगर पंचायत मधुबन की जनता जिस विश्वास के साथ हमें यह जिम्मेदारी दी है मैं पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ मधुबन नगर पंचायत की जनता के साथ उसके हर सुख दुख को अपना समझते हुए मधुबन नगर पंचायत को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का कार्य करूंगी । 

इन सभासदों नें ली पद एवं गोपनीयता की शपथ  

शपथ ग्रहण समारोह में वार्ड नम्बर 1 से निलेश मल्ल , वार्ड नम्बर 2 चन्दन पट्टी से विवेक , वार्ड नम्बर 3 खिरिकोठा से मंगलावती , वार्ड नम्बर 4 हीराजपट्टी से अखिलेश , वार्ड नंबर 5 उसुरी से आशुतोष मल्ल , वार्ड नम्बर 6 गांगेवीर से जितेंद्र मल्ल , वार्ड नम्बर 7 आदर्श नगर से राजकुमार , वार्ड नम्बर 8 अंबेडकर तिराहा से रिंकू विनोद , वार्ड नम्बर 9 खिरिकोठा से हरिमोहन , वार्ड नंबर 10 पाँति से प्रविन्द मल्ल , वार्ड नम्बर 11 ककराडीह से मंजू साहनी , वार्ड नम्बर 12 मधुबन सदर से खुशबू सिंह , वार्ड नम्बर 13 गुप्ता गली से जरीना बानो , वार्ड नम्बर 14 नारायणपुर से शांति एवं वार्ड नंबर 15 शहीद चौक से मंजू देवी नें पद एवं गोपनीयता की शपथ ली । 

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!