ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी अवधेश प्रपन्नाचार्य ने की अपील: भगवान राम मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा से पहले हो धार्मिक समर्पण भविष्य की राजनीति में वैचारिक ध्रुवीकरण की आहट <em>सहारा हॉस्पिटल में सीएमई आयोजित कर नेशनल वैस्कुलर दिवस मनाया गया</em> हरदोई में दलालों व हेरा फेरी करने वाले व्यक्ति ने खाद बीज की दुकान खुलवाने के नाम से किसान से ठगे एक लाख रुपए CP वाराणसी द्वारा प्रधानमंत्री भारत सरकार के आगमन-भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत ड्यूटी में लगे राजपत्रित अधिकारियों की प्री-ब्रीफिंग कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश राजधानी में पुनः आलोकित हुआ सौहार्द का दिव्य उत्सव महिला ने पुलिस पर लगाया फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी अवधेश प्रपन्नाचार्य ने की अपील: भगवान राम मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा से पहले हो धार्मिक समर्पण भविष्य की राजनीति में वैचारिक ध्रुवीकरण की आहट <em>सहारा हॉस्पिटल में सीएमई आयोजित कर नेशनल वैस्कुलर दिवस मनाया गया</em> हरदोई में दलालों व हेरा फेरी करने वाले व्यक्ति ने खाद बीज की दुकान खुलवाने के नाम से किसान से ठगे एक लाख रुपए CP वाराणसी द्वारा प्रधानमंत्री भारत सरकार के आगमन-भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत ड्यूटी में लगे राजपत्रित अधिकारियों की प्री-ब्रीफिंग कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश राजधानी में पुनः आलोकित हुआ सौहार्द का दिव्य उत्सव महिला ने पुलिस पर लगाया फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप
Uncategorized English

टिफ़िन चर्चा कार्यक्रम : पूर्ववर्ती सरकारें दंगों और घोटालों के लिए मशहूर है : भूपेंद्र चौधरी

D

Dainik India News

21 views
टिफ़िन चर्चा कार्यक्रम : पूर्ववर्ती सरकारें दंगों और घोटालों के लिए मशहूर है : भूपेंद्र चौधरी

लोक सभा, विधान सभा और नगर निगम मतदाता सूची का शुद्धिकरण कार्य तेज़ हो : जे.पी.सिंह

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ। पूर्ववर्ती केंद्र सरकार द्वारा ऐसे कई घोटाले किए गए थे कि ऐसा लगता था कि उनकी अगली कैबिनेट बैठक जेल में होगी। इसके साथ ही, पूर्ववर्ती प्रदेश सरकार में कई बड़े दंग हुए और सरकार ने दंगाइयों को संरक्षण भी दिया। वहीं, वर्तमान में प्रधानमंत्री मोदी के नौ वर्षों के कार्यकाल में सिर्फ विकास हुआ है और मुख्यमंत्री योगी के साढ़े छह वर्षों के कार्यकाल में अपराध समाप्त हो गया है। ये बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने "टिफ़िन की चर्चा" कार्यक्रम में उजागर की। इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पार्षदों ने भी भाग लिया। यह कार्यक्रम महानगर में स्थानीय विधायक आशुतोष टंडन द्वारा आयोजित किया गया, जो तुलसी गंगा मंडप में हुआ।

संवाद की शुरुआत में, जे. पी. सिंह ने अपने विचार और सुझावों के माध्यम से नगर निगम, विधान सभा, लोक सभा मतदाता सूची का शुद्धिकरण कार्य और केंद्र सरकार की विभिन्न लोकोपयोगी योजनाओं को सरलता के साथ जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठनात्मक प्रबंधन द्वारा प्रत्येक कार्यकर्ता के पास लघु पुस्तक/हैंडबुक के रूप में प्रेषित कर भाजपा के घोषणापत्र के संदर्भ में उपलब्ध कराए।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा अपने विचारों से अध्यक्ष को आलोकित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र और लाल जी प्रसाद निर्मल, मुकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करके उनके सतत सफल प्रयासों के लिए साधुवाद दिया गया।

सभा की समाप्ति में, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने विस्तार से विगत नौ वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए, वर्तमान में स्थानीय निकाय चुनावों में एक ऐतिहासिक विजय को सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में भी इसी तरह की एक ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने की पुनःप्रेरणा की, जो केन्द्र में एक मजबूत पूर्ण बहुमत सरकार बनाने के लिए अवसर प्रदान करेगी।

कार्यक्रम में इस बात पर भी चर्चा हुई कि यदि देखा जाए, तो पिछले पांच सालों से लेकर अभी तक प्रदेश के हर चुनाव में भाजपा का मतदान प्रतिशत तेजी से वृद्धि कर रहा है। उत्तर प्रदेश से शत-प्रतिशत सीटों पर विजय के लिए कार्यकर्तागणों को मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान प्रतिशत को और बढ़ाने के लिए संकल्पित भी किया गया।

इस गौष्ठी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य लाल जी प्रसाद निर्मल, नगर अध्यक्ष और विधान परिषद के सदस्य मुकेश शर्मा, संस्कृत भारती न्यास अवध प्रान्त के अध्यक्ष जे.पी. सिंह, बड़ी संख्या में पार्षद राजेन्द्र तिवारी, मंडलीय पदाधिकारीगण, और पूर्वी विधान सभा क्षेत्र के वरिष्ठ सम्मानित कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सभी कार्यकर्तागणों के साथ व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और टिफिन खोलकर सामूहिक भोजन प्रसाद प्राप्त किया। सभा का सफल संचालन राकेश मिश्रा पार्षद और प्रबंधन सुनील शांखधर मंडल महामंत्री, हरिश्चंद्र लोधी पार्षद, तथा अन्य मंडलीय पदाधिकारीगण ने संभाला।

उल्लेखनीय है कि बीजेपी के महा संपर्क अभियान, जिसे 30 जून तक चलाया जा रहा है, प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। टिफिन बैठक इस अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत भी हो रही है। साथ ही, पार्टी के पदाधिकारियों की नाराजगी को भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले 5 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से इस टिफिन बैठक की शुरुआत की, और अब यह बैठक सभी 80 लोकसभा सीटों पर आयोजित की जा रही है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!