ब्रेकिंग न्यूज़
आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | विधानसभा के सत्ता गलियारों में भूचाल! प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, एफआईआर की मांग | संगठन से आगे का संदेश: रामदत्त चक्रधर ने बताया राष्ट्र निर्माण का वह सूत्र जो बदल सकता है भारत का भविष्य | फोटो में हरियाली, धरती पर वीरानी : क्या हम सचमुच पर्यावरण बचाना चाहते हैं: हरिंद्र सिंह | चरित्रवान, संगठित और राष्ट्रनिष्ठ हिन्दू समाज के निर्माण से ही होगा भारत का वैभवोदय : रामदत्त चक्रधर | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | विधानसभा के सत्ता गलियारों में भूचाल! प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, एफआईआर की मांग | संगठन से आगे का संदेश: रामदत्त चक्रधर ने बताया राष्ट्र निर्माण का वह सूत्र जो बदल सकता है भारत का भविष्य | फोटो में हरियाली, धरती पर वीरानी : क्या हम सचमुच पर्यावरण बचाना चाहते हैं: हरिंद्र सिंह | चरित्रवान, संगठित और राष्ट्रनिष्ठ हिन्दू समाज के निर्माण से ही होगा भारत का वैभवोदय : रामदत्त चक्रधर | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? |
हाइलाइट न्यूज़
शांति भंग की आशंका में 12 व्यक्ति गिरफ्तार ₹1.68 लाख करोड़ के आए निवेश प्रस्ताव, ₹1.25 लाख करोड़ के एमओयू हुए फाइनल  संस्कृत चेतना के नवोदय का घोष : संस्कृत भारती, दिल्ली प्रान्त की समीक्षा-योजना गोष्ठी में भावी सांस्कृतिक अभियान का हुआ शंखनाद "World Asthma Day 2024: Uncovering Misconceptions and Promoting Awareness" गोशालाओं के लिए बनाएं सेल्फ सस्टेनेबल मॉडल: सीएम योगी उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक की प्रेरणा स्रोत धर्मपत्नी नम्रता पाठक के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी हार्दिक शुभकामनाएं सीएम योगी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को बताया युगांतरकारी कदम  वोट बैंक के लिए नहीं होती सरकार की योजनाएं : सीएम योगी शांति भंग की आशंका में 12 व्यक्ति गिरफ्तार ₹1.68 लाख करोड़ के आए निवेश प्रस्ताव, ₹1.25 लाख करोड़ के एमओयू हुए फाइनल  संस्कृत चेतना के नवोदय का घोष : संस्कृत भारती, दिल्ली प्रान्त की समीक्षा-योजना गोष्ठी में भावी सांस्कृतिक अभियान का हुआ शंखनाद "World Asthma Day 2024: Uncovering Misconceptions and Promoting Awareness" गोशालाओं के लिए बनाएं सेल्फ सस्टेनेबल मॉडल: सीएम योगी उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक की प्रेरणा स्रोत धर्मपत्नी नम्रता पाठक के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी हार्दिक शुभकामनाएं सीएम योगी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को बताया युगांतरकारी कदम  वोट बैंक के लिए नहीं होती सरकार की योजनाएं : सीएम योगी
Astrology English

राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष ने डॉ. महेंद्र सिंह को दिल्ली चुनाव जीत पर दी बधाई ,भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की प्रशंसा, राष्ट्रवाद की अलख जगाने की क्षमता को सराहा

D

Dainik India News

29 views
राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष ने डॉ. महेंद्र सिंह को दिल्ली चुनाव जीत पर दी बधाई ,भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की प्रशंसा, राष्ट्रवाद की अलख जगाने की क्षमता को सराहा

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,नई दिल्ली। राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह को दिल्ली चुनाव में अभूतपूर्व सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। डॉ. महेंद्र सिंह, जो वर्तमान में मध्य प्रदेश भाजपा के प्रभारी हैं, ने अपने नेतृत्व और रणनीति से भाजपा को दिल्ली चुनाव में विजय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने डॉ. महेंद्र सिंह के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व हमेशा से प्रभावी रहा है। असम के प्रभारी रहते हुए उन्होंने वहां भाजपा को चुनाव जिताया, मध्य प्रदेश में प्रभारी रहते हुए सभी सीटों पर जीत दर्ज करवाई, और अब दिल्ली में उनके योगदान को भाजपा कार्यकर्ता तथा मतदाता विशेष रूप से सराह रहे हैं।

डॉ. महेंद्र सिंह के बारे में चर्चा करते हुए सिंह ने कहा कि जब वे राष्ट्रवाद पर बोलते हैं, तो ऐसा प्रतीत होता है जैसे स्वामी विवेकानंद का विचार प्रत्यक्ष रूप से सुनाई दे रहा हो। उनकी राष्ट्रवादी विचारधारा और ओजस्वी भाषण शैली ने जनता और कार्यकर्ताओं के हृदय को छू लिया है। यही कारण है कि दिल्ली में भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उनका विशेष सम्मान है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दिल्ली चुनाव में मिली सफलता का श्रेय भी डॉ. महेंद्र सिंह को दिया। उनका मानना है कि डॉ. महेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया, जिससे दिल्ली में भाजपा को व्यापक समर्थन मिला।

राष्ट्रीय सनातन महासंघ के सभी सदस्यों ने भी डॉ. महेंद्र सिंह को बधाई दी और उनके नेतृत्व को राष्ट्रवाद के विस्तार का प्रतीक बताया। महासंघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के समस्त नेतृत्व को भी इस ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ. महेंद्र सिंह के राष्ट्रवादी दृष्टिकोण और उनकी संगठनात्मक क्षमता ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी के एक प्रभावशाली नेता के रूप में स्थापित किया है। उनके नेतृत्व में भाजपा न केवल चुनावी सफलता प्राप्त कर रही है, बल्कि राष्ट्रवाद की भावना को भी सशक्त बना रही है। राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने उम्मीद जताई है कि डॉ. महेंद्र सिंह भविष्य में भी भाजपा को नयी ऊँचाइयों तक ले जाने में सफल होंगे और राष्ट्रवाद की अलख को प्रज्वलित रखेंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!