ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण,अध्यापकों में मचा हड़कंप "मथुरा पुलिस की 'मिशन शक्ति अभियान' से महिलाओं की सुरक्षा में एक और कदम आगे" तहसील घोसी के सभागार में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन दो टूक:जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर ध्यान दें अधिकारी-मुख्यमंत्री चुनाव के समय विपक्षियों को आती है जाति की याद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की हुईं मौत अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार मधुबन पुलिस ने बरामद किए 39 हजार रुपये मूल्य के मोबाइल फोन खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण,अध्यापकों में मचा हड़कंप "मथुरा पुलिस की 'मिशन शक्ति अभियान' से महिलाओं की सुरक्षा में एक और कदम आगे" तहसील घोसी के सभागार में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन दो टूक:जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर ध्यान दें अधिकारी-मुख्यमंत्री चुनाव के समय विपक्षियों को आती है जाति की याद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की हुईं मौत अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार मधुबन पुलिस ने बरामद किए 39 हजार रुपये मूल्य के मोबाइल फोन
उत्तर प्रदेश सरकार English

गोमती तट पर आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री

D

Dainik India News

16 views
गोमती तट पर आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री

हमारे पर्व प्रकृति एवं परमात्मा से जोड़ने का एक माध्यम: मुख्यमंत्री

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कहा कि हमारे पर्व प्रकृति एवं परमात्मा से जोड़ने का एक माध्यम हैं। प्रकृति पर आस्था व उससे जुड़ाव भारतीय संस्कृति की परम्परा रही है। उन्होंने कहा कि यदि हमारा पर्यावरण शुद्ध एवं संतुलित रहेगा तो पर्व एवं त्योहारों को हम मनाने में सफल होंगे।
मुख्यमंत्री जी आज यहां गोमती तट पर छठ पूजा के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने प्रदेशवासियों को सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ पूजा एक कठिन व्रत है, जो अलग-अलग चरणों में सम्पन्न होता है। भोजपुरी समाज द्वारा छठ पर्व देश और दुनिया में पूरी आस्था, उमंग एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता है। इस पर्व पर अस्ताचल एवं सूर्याेदय पर भगवान सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है। कड़ी ठण्ड पर भी माताएं, बहनें प्राकृतिक व्यवस्था की पूजा करती हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लोक आस्था से जुड़े पर्व एवं त्योहारों पर शासन एवं प्रशासन अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहा है। आम जनमानस के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं विकास के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से तत्पर है। हमारे पर्व एवं त्योहार लोक आस्था के प्रतीक हैं तथा यह व्यक्तिगत आस्था के साथ ही पर्यावरणीय उन्नयन के भी माध्यम हैं। यदि हमारी नदियां व जलाशय प्रदूषित होंगी, तो इससे हमारी आस्था भी प्रभावित होगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विगत 19 माह से देश और दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना से प्रभावित है। विश्व के कई विकसित देशों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं। किन्तु प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में देश एवं प्रदेश में कोरोना पूरी तरह से नियंत्रित है। कोरोना नियंत्रण में आमजन की सक्रिय सहभागिता रही है। उन्हांेने कहा कि मानव समाज को प्राकृतिक व्यवस्था के साथ संतुलन बनाकर चलना होगा, तभी हम अपनी लोक आस्था को अक्षुण्ण रख पाएंगे। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान एक स्मारिका का विमोचन भी किया।
इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री डॉ0 महेन्द्र सिंह, नगर विकास मंत्री श्री आशुतोष टण्डन, लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं एम0एस0एम0ई0 श्री नवनीत सहगल, अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रभुनाथ राय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!