ब्रेकिंग न्यूज़
प्रज्ञा के आलोक से आलोकित हुआ रामपुर: देव परिवार विस्तार अभियान के अंतर्गत पंचदिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य शुभारंभ | महाराणा प्रताप केवल इतिहास नहीं, राष्ट्रचेतना के अमर अधिष्ठाता हैं : जितेन्द्र प्रताप सिंह | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | प्रज्ञा के आलोक से आलोकित हुआ रामपुर: देव परिवार विस्तार अभियान के अंतर्गत पंचदिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य शुभारंभ | महाराणा प्रताप केवल इतिहास नहीं, राष्ट्रचेतना के अमर अधिष्ठाता हैं : जितेन्द्र प्रताप सिंह | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह |
हाइलाइट न्यूज़
गरीबों को सरल व त्वरित न्याय मिले नगर निगम की पहल,लखनऊ में भीषण गर्मी से राहगीरों को मिलेगी राहत-जितेंद्र प्रातप सिंह जब इलाज ही बीमारी बन जाए मुख्यमंत्री ने बीजेपी उ0प्र0 के पिछड़ा वर्ग के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को सम्बोधित किया UP: 41 districts are now Covid-19 free, recovery rate over 98.8 per cent सहारा हॉस्पिटल के स्टाल पर पांच सौ से अधिक मरीजों को मिला उपचार योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस को चुनौती दे रहा थाना भीमपुरा योजनाओं का नाम बदलना ठीक नहीं - मायावती गरीबों को सरल व त्वरित न्याय मिले नगर निगम की पहल,लखनऊ में भीषण गर्मी से राहगीरों को मिलेगी राहत-जितेंद्र प्रातप सिंह जब इलाज ही बीमारी बन जाए मुख्यमंत्री ने बीजेपी उ0प्र0 के पिछड़ा वर्ग के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को सम्बोधित किया UP: 41 districts are now Covid-19 free, recovery rate over 98.8 per cent सहारा हॉस्पिटल के स्टाल पर पांच सौ से अधिक मरीजों को मिला उपचार योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस को चुनौती दे रहा थाना भीमपुरा योजनाओं का नाम बदलना ठीक नहीं - मायावती
प्रीमियम समाचार ब्रेकिंग हिन्दी

वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा

D

Dainik India News

22 views
वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा

राजाजीपुरम में प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान के साथ जनसेवा का दिया संदेश

Article image

‘विकसित भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा का सशक्त जनसंपर्क अभियान जारी

Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़ 16 जून 2024  लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा विशेष जनसंपर्क अभियान राजधानी में निरंतर गति पकड़ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को राजाजीपुरम के एफ ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप तथा भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने वरिष्ठजनों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से संपर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प पर विस्तृत चर्चा की।

कार्यक्रम का शुभारंभ राजाजीपुरम एफ ब्लॉक स्थित टड़ियन मंदिर के समक्ष पार्क में वृक्षारोपण के साथ हुआ। इसके पश्चात नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी संदेश दिया। तत्पश्चात मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राष्ट्र, समाज और जनकल्याण की मंगलकामना की गई।

जनसंपर्क अभियान के दौरान नेताओं ने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों और सम्मानित प्रबुद्धजनों के आवासों पर पहुंचकर उनका अभिनंदन किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों से संबंधित साहित्य वितरित किया। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों, बुनियादी ढांचे के विकास, आत्मनिर्भर भारत अभियान और गरीब कल्याण की दिशा में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

इस क्रम में राजा राम, रामअवतार त्रिपाठी तथा दिवाकर सेठ के निवास पर पहुंचकर नेताओं ने आत्मीय संवाद स्थापित किया। वरिष्ठजनों ने भी अपने विचार साझा करते हुए देश के विकास, सामाजिक परिवर्तन और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव पर चर्चा की। संवाद के दौरान उपस्थित नागरिकों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रति सकारात्मक अनुभव साझा किए और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सहभागिता का भरोसा व्यक्त किया।

राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, सामाजिक न्याय और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का केंद्रबिंदु समाज का अंतिम व्यक्ति है और इसी भावना के साथ प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का जनसंपर्क अभियान केवल उपलब्धियों के प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि जनता के साथ सतत संवाद स्थापित कर उनकी अपेक्षाओं और सुझावों को समझने का भी सशक्त प्रयास है।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, भाजपा महानगर महामंत्री सतेंद्र सिंह, ओबीसी मोर्चा महानगर अध्यक्ष गणेश वर्मा, पार्षद अजय दीक्षित, पूर्व पार्षद शिवपाल सवारिया, अभय उपाध्याय, दीपक साहू, श्यामजी सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि विकसित भारत के निर्माण का संकल्प तभी साकार होगा जब समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर वरिष्ठजनों के अनुभव और जनभागीदारी को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। भाजपा का यह जनसंपर्क अभियान इसी जनविश्वास, संवाद और राष्ट्रनिर्माण की भावना को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।

टैग्स:

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!