ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत वाराणसी में किसानों के साथ सफल संवाद राष्ट्र सेवा मे शहीद हुए जवानों सहित सहस्रों बृह्मलीन सनातनियों के लिए माँ गोमा तट पर पितृ तर्पण- दीपदान 25 सितम्बर को- जे पी सिंह नव वर्ष 2024 के शुभारम्भ पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-श्याम उपाध्याय राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन पर दी हार्दिक शुभकामनाएं हडको की महाकुंभ 2025 में समाज सेवा की सराहनीय पहल शिकायत: कार्य में हुई लापरवाही " मनरेगा लोकपाल नें किया निरीक्षण अनुरोध करने पर नगर निगम हुआ सक्रिय,शिकायत करता ने जताया आभार श्रद्धेय स्वामी स्मरणानन्द जी द्वारा महासमाधि लेने पर आयोजित श्रद्धांजली सभा मे आमंत्रण-जेपी सिंह विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत वाराणसी में किसानों के साथ सफल संवाद राष्ट्र सेवा मे शहीद हुए जवानों सहित सहस्रों बृह्मलीन सनातनियों के लिए माँ गोमा तट पर पितृ तर्पण- दीपदान 25 सितम्बर को- जे पी सिंह नव वर्ष 2024 के शुभारम्भ पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-श्याम उपाध्याय राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन पर दी हार्दिक शुभकामनाएं हडको की महाकुंभ 2025 में समाज सेवा की सराहनीय पहल शिकायत: कार्य में हुई लापरवाही " मनरेगा लोकपाल नें किया निरीक्षण अनुरोध करने पर नगर निगम हुआ सक्रिय,शिकायत करता ने जताया आभार श्रद्धेय स्वामी स्मरणानन्द जी द्वारा महासमाधि लेने पर आयोजित श्रद्धांजली सभा मे आमंत्रण-जेपी सिंह
Uncategorized English

पौधरोपणः लक्ष्य से आगे निकले यूपी के 47 जिले 

D

Dainik India News

5318 views
पौधरोपणः लक्ष्य से आगे निकले यूपी के 47 जिले 

14 जनपदों में 101 से अधिक व कुल 65 जनपदों ने 100 फीसदी पौधरोपण अभियान का लक्ष्य प्राप्त किया, 

कृषि, उद्यान, पंचायतीराज, पर्यावरण विभाग की तरफ से भी लगाए गए करोड़ों पौधे,, 

75 जनपदों में शिक्षा विभाग ने कुल 50 लाख से अधिक पौधे लगाए,

वन विभाग ने 13.22 करोड़ व ग्राम्य विकास विभाग की ओर से किए गए 13 करोड़ 13 लाख पौधरोपण 

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ के एक आह्वान पर यूपी के 47 जिलों ने लक्ष्य से अधिक पौधरोपण किए। यूपी में इस बार 36 करोड़, 15 लाख 98954 पौधे लगाए गए। इसमें सर्वाधिक योगदान सोनभद्र का रहा, जहां एक करोड़ 49 लाख 73622 पौधे लगाए गए तो वहीं झांसी में यह आंकड़ा एक करोड़ 16410 का रहा। 14 जनपदों में 101 फीसदी से अधिक तो कुल 65 जनपदों ने 100 फीसदी पौधरोपण अभियान के लक्ष्य को प्राप्त किया। विभागों पर नजर डालें तो वन विभाग ने सर्वाधिक 13 करोड़ 22 लाख 77,741 पौधे लगाए तो ग्राम्य विकास विभाग की तरफ से 75 जनपदों में 13 करोड़ 13 लाख से अधिक पौधरोपण किए गए। कृषि, उद्यान, पंचायतीराज व पर्यावरण विभाग की तरफ से भी करोड़ों पौदे लगाए गए। शिक्षा विभाग ने 50 लाख से अधिक पौध लगाए। 

14 जिलों में 101 फीसदी से अधिक पौधरोपण 

यूपी के 75 में से 14 जिलों में 101 फीसदी से अधिक पौधरोपण हुए। यह आंकड़े लक्ष्य से अधिक रहे। 51 जिलों में 100 फीसदी या इससे कुछ अधिक पौधे रोपे गए। 14 जिलों में बुलंदशहर में 106.723,  बाराबंकी में 105.154, नोएडा में 103.918, प्रयागराज में 103.603, अलीगढ़ में 103.563, भदोही में 103.142, संभल में 102.436,  देवरिया में 101.974, पीलीभीत में 101.662, सोनभद्र में 101.574, बरेली में 101.422, उन्नाव में 101.35, गोरखपुर में 101.22 व महराजगंज में यह आंकड़ा 101.001 फीसदी रहा। 

सिंचाई विभाग ने 158 फीसदी से अधिक पौधे लगाए 

अधिक से अधिक पौधे लगाने की जिम्मेदारी सरकारी विभागों को भी दी गई थी। संख्यागत दृष्टि से वन विभाग ने सर्वाधिक पौधे लगाए, लेकिन लक्ष्य से अधिक पौधे लगाने में सिंचाई विभाग का अनुपात 185 फीसदी का रहा। वन विभाग, सिंचाई विभाग, ग्राम्य विकास, आवास विकास, नगर विकास, लोक निर्माण, रेशम, कृषि, पशुपालन, सहकारिता, उद्योग, ऊर्जा, माध्यमिक, बेसिक, प्राविधिक, उच्च शिक्षा, श्रम, परिवहन, रक्षा, उद्यान, गृह, राजस्व, पंचायतीराज, पर्यावरण, जलशक्ति विभाग आदि विभागों ने 100 फीसदी से अधिक पौधरोपण कर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को हरा-भरा रखने में अपना अमूल्य योगदान दिया। 

सर्वाधिक पौधरोपण करने वाले विभाग 

वन विभाग: 132277741,ग्राम्य विकास विभाग: 131305292,कृषि विभाग: 26378695,उद्यान विभाग:16131508,पर्यावरण विभाग: 12626970,पंचायतीराज: 12128155,राजस्वविभाग: 8518122,जलशक्ति विभागः 1478120,शिक्षा विभागः 5034697 (माध्यमिक शिक्षा 10,49,571 बेसिक शिक्षा 1756168, प्राविधिक शिक्षा 484176, उच्च शिक्षा 17744782)

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!