ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
25 दिसम्बर 2021, लखनऊ (श्रीरामकथा का प्रथम दिवस) यूपी पुलिस की बड़ी कामयाबी, एसटीएफ ने खून की तस्करी करने वाले गिरोह का किया भपर्दाफास, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित दी अपराधियों को भेजा सलाखों के पीछे: सहारा हॉस्पिटल में मरीज के पैंक्रियाज कैंसर की चुनौतीपूर्ण सर्जरी में मिली सफलता बाबू सुंदर सिंह फाउंडेशन ने किया कंबल वितरण, जरूरतमंदों के चेहरों पर दिखी संतोष की मुस्कान किसानों ने की मांग: 25 वर्ष पुरानी सड़क का हो नया निर्माण “सनातन की ध्वजा तले सियासत का समर्पण : अखिलेश यादव ने संत परंपरा के चरणों में झुकाकर कहा — ‘संतों के मार्गदर्शन से ही आगे बढ़ेगी हमारी राजनीति’” दीपावली महापर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:आनंद मणि त्रिपाठी ‘मन की बात’ के 131वें संस्करण का श्रवण : जनसंवाद की परंपरा का सजीव उत्सव 25 दिसम्बर 2021, लखनऊ (श्रीरामकथा का प्रथम दिवस) यूपी पुलिस की बड़ी कामयाबी, एसटीएफ ने खून की तस्करी करने वाले गिरोह का किया भपर्दाफास, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित दी अपराधियों को भेजा सलाखों के पीछे: सहारा हॉस्पिटल में मरीज के पैंक्रियाज कैंसर की चुनौतीपूर्ण सर्जरी में मिली सफलता बाबू सुंदर सिंह फाउंडेशन ने किया कंबल वितरण, जरूरतमंदों के चेहरों पर दिखी संतोष की मुस्कान किसानों ने की मांग: 25 वर्ष पुरानी सड़क का हो नया निर्माण “सनातन की ध्वजा तले सियासत का समर्पण : अखिलेश यादव ने संत परंपरा के चरणों में झुकाकर कहा — ‘संतों के मार्गदर्शन से ही आगे बढ़ेगी हमारी राजनीति’” दीपावली महापर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:आनंद मणि त्रिपाठी ‘मन की बात’ के 131वें संस्करण का श्रवण : जनसंवाद की परंपरा का सजीव उत्सव
राजनीति English

राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन पर दी हार्दिक शुभकामनाएं

D

Dainik India News

36 views
राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन पर दी हार्दिक शुभकामनाएं

दैनिक इंडिया न्यूज़,नई दिल्ली, 22 अक्टूबर 2025 :
राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ज्ञापित की हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री अमित शाह भारतीय राजनीति के उन विरले नेताओं में से हैं, जिन्होंने अपने संगठनात्मक कौशल, राष्ट्रनिष्ठा और दूरदर्शी नेतृत्व से देश के प्रशासनिक तंत्र को सशक्त दिशा प्रदान की है।

श्री सिंह ने कहा कि अमित शाह जी ने अपने राजनीतिक जीवन में निरंतर जनसेवा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है। गृह मंत्री के रूप में उन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा को नई मजबूती दी है तथा सहकारिता मंत्रालय के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अग्रसर किया है। उनके नेतृत्व में देश ने कई ऐतिहासिक निर्णयों का साक्षी बना है, जिन्होंने भारत की एकता, अखंडता और सुरक्षा को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है।

राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष ने कहा कि अमित शाह जी का जीवन भारतीय संस्कृति, संगठन शक्ति और निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ मिलकर भारत के पुनरुत्थान का जो संकल्प लिया है, वह आज जन-जन के मन में प्रेरणा का स्रोत बन चुका है।

जितेंद्र प्रताप सिंह ने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्री अमित शाह दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें और अपने नेतृत्व, परिश्रम व समर्पण से भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में निरंतर अग्रसर रहें। उन्होंने कहा कि अमित शाह जैसे कर्मयोगी नेता देश के लिए अमूल्य धरोहर हैं, जिनका व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी गृह मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता व समृद्धि के लिए संकल्प दोहराया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!