ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
एसडीएम ने अस्थायी गौशाला का निरीक्षण किया मुख्यमंत्री कल 01 अक्टूबर, 2021 को ‘सावरकर-एक भूले-बिसरे अतीत की गूंज’ पुस्तक का विमोचन करेंगे मनोज कुमार सिंह बने उत्तर प्रदेश के स्थाई मुख्य सचिव: क्या यह नई शुरुआत है या पुराने विवादों का अंत? 76वें सेना दिवस के कार्यक्रम में रक्षा मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री हुए  शामिल भारतीय किसान यूनियन (लोकतांत्रिक) का धरना प्रदर्शन गायत्री दीप महायज्ञ में होगा मेधावी छात्रों का सम्मान,प्रीतीनगर में आयोजित होगी वार्षिक परीक्षा का परिणाम छठ महापर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें:रामगोविंद चौधरी पुलिस सरकार का सबसे बफादार डिपार्टमेंट ,राष्ट्र रक्षक, पर अपने लिये कोई छूट्टी नही:हरिंद्र सिंह एसडीएम ने अस्थायी गौशाला का निरीक्षण किया मुख्यमंत्री कल 01 अक्टूबर, 2021 को ‘सावरकर-एक भूले-बिसरे अतीत की गूंज’ पुस्तक का विमोचन करेंगे मनोज कुमार सिंह बने उत्तर प्रदेश के स्थाई मुख्य सचिव: क्या यह नई शुरुआत है या पुराने विवादों का अंत? 76वें सेना दिवस के कार्यक्रम में रक्षा मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री हुए  शामिल भारतीय किसान यूनियन (लोकतांत्रिक) का धरना प्रदर्शन गायत्री दीप महायज्ञ में होगा मेधावी छात्रों का सम्मान,प्रीतीनगर में आयोजित होगी वार्षिक परीक्षा का परिणाम छठ महापर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें:रामगोविंद चौधरी पुलिस सरकार का सबसे बफादार डिपार्टमेंट ,राष्ट्र रक्षक, पर अपने लिये कोई छूट्टी नही:हरिंद्र सिंह
Uncategorized English

हडको की महाकुंभ 2025 में समाज सेवा की सराहनीय पहल

D

Dainik India News

21 views
हडको की महाकुंभ 2025 में समाज सेवा की सराहनीय पहल

अध्यक्ष संजय कुलश्रेष्ठ ने प्रयागराज भ्रमण के दौरान योजना का अवलोकन किया

दैनिक इंडिया न्यूज़,प्रयागराज, उत्तर प्रदेश, महाकुंभ 2025 के अवसर पर हडको (हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड) ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत समाज सेवा की एक महत्वपूर्ण पहल की है। भारत सरकार के अधीन नवरत्न दर्जा प्राप्त सार्वजनिक उपक्रम हडको, समाज के वंचित वर्गों के उत्थान में अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहा है।

50 दिन के लिए निशुल्क भोजन सेवा

महाकुंभ में हडको ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के सहयोग से सामुदायिक रसोई की स्थापना की है। इस पहल के तहत 50 दिनों तक प्रतिदिन 2600 लोगों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह योजना समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के लिए हडको की प्रतिबद्धता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

  • अध्यक्ष ने किया योजना का अवलोकन

दिनांक 18-19 जनवरी 2025 को हडको के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री संजय कुलश्रेष्ठ ने लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों के साथ इस योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने न केवल इस पहल का अवलोकन किया बल्कि स्वयं भोजन वितरण में भी सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर अक्षय पात्र फाउंडेशन के ट्रस्टी भी उपस्थित थे, जिन्होंने इस नेक कार्य के लिए हडको का आभार व्यक्त किया।

समाज सेवा के प्रति हडको की प्रतिबद्धता

हडको की यह पहल न केवल वंचित वर्गों की सहायता के प्रति उसकी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि यह भी सिद्ध करती है कि हडको देश के सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सदैव तत्पर है। इस प्रयास को आगंतुकों और स्थानीय समुदाय से अत्यधिक सराहना मिली है।

हडको ने अपनी इस पहल के माध्यम से महाकुंभ 2025 में समाज सेवा का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!