ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
सहपाठी ही सहपाठी का बना काल ,पुलिस ने अपराधी छात्र को किया गिरफ्तार स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रेलवे ने शुरू किया स्वच्छता पखवाड़ा, ग्रीष्मकालीन टी-20 प्रतियोगिता का,आठवां मैच विद्युत(ऑपरेशन) ने और नौवां मैच संरक्षा विभाग ने रोचक मुकाबले में जीता कुपवाड़ा में बड़ा एंटी टेरर ऑपरेशन: आतंकी ठिकाने से चाइनीज हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद बाबू सुंदर सिंह फाउंडेशन ने किया कंबल वितरण, जरूरतमंदों के चेहरों पर दिखी संतोष की मुस्कान पारिवारिक शुभचिन्तक श्री ब्रजेश पाठक उप मुख्यमंत्री व श्रीमती नम्रता पाठक जी से आत्मीय भेंट -जेपी सिंह यूपी में भारी बारिश से तबाही, इन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत सहपाठी ही सहपाठी का बना काल ,पुलिस ने अपराधी छात्र को किया गिरफ्तार स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रेलवे ने शुरू किया स्वच्छता पखवाड़ा, ग्रीष्मकालीन टी-20 प्रतियोगिता का,आठवां मैच विद्युत(ऑपरेशन) ने और नौवां मैच संरक्षा विभाग ने रोचक मुकाबले में जीता कुपवाड़ा में बड़ा एंटी टेरर ऑपरेशन: आतंकी ठिकाने से चाइनीज हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद बाबू सुंदर सिंह फाउंडेशन ने किया कंबल वितरण, जरूरतमंदों के चेहरों पर दिखी संतोष की मुस्कान पारिवारिक शुभचिन्तक श्री ब्रजेश पाठक उप मुख्यमंत्री व श्रीमती नम्रता पाठक जी से आत्मीय भेंट -जेपी सिंह यूपी में भारी बारिश से तबाही, इन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत
Uncategorized English

लंपी स्किन बीमारी के दृष्टिगत अन्य जनपदों से आने वाले पशुओं पर लगेगा प्रतिबंध

D

Dainik India News

5610 views
लंपी स्किन बीमारी के दृष्टिगत अन्य जनपदों से आने वाले पशुओं पर लगेगा प्रतिबंध

गौशालाओं एवं पशुपालकों के आस पास नियमित करें सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव

धनञ्जय पाण्डेय

दैनिक इंडिया न्यूज़ मऊ।
अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पशुओं के लंपी स्क्रीन रोग के रोकथाम के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक संपन्न हुई।
बैठक के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रदेश के पश्चिमी लगभग 15 जनपदों में लंपी स्किन रोग बीमारी का प्रकोप गोवंश एवं महिषवंशीय पशुओं में हुआ है। जो एक विषाणु जनित रोग है।उन्होंने बताया कि यह बीमारी पशुओं में ही हो रहा है न की किसी व्यक्ति में इससे लोगों को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी से बचने के लिए जागरूकता की विशेष आवश्यकता है। यदि किसी भी व्यक्ति को किसी भी पशु में लंपी स्किन रोग का लक्षण दिखाई दे तो तत्काल संबंधित पशु चिकित्साधिकारी को अवश्य सूचित करें। जिससे बीमारी को बढ़ने से रोका जा सके। उन्होंने बताया कि इस बीमारी के लक्षण पशुओं में पशु को तेज बुखार, आंख बंद नाक से पानी गिरना, पैरों में सूजन, पूरे शरीर में कठोर एवं चपटी गांठ आदि प्रकार के लक्षण पाए जाते हैं। कभी-कभी संपूर्ण शरीर की चमड़ी विशेष रूप से सिर, गर्दन, थूथन, थनों व अंडकोष या योनीमुख के बीच के भाग पर गाठ के उभार बन जाते हैं। कभी पूरा शरीर गाठ से ढक जाता है। उन्होंने रोग प्रकोप से बचने हेतु बताया कि सर्वप्रथम निकटतम पशु चिकित्साधिकारी को सूचित करें। प्रभावित पशु को स्वस्थ पशु से अलग करें। पशुओं को सदैव साफ पानी पिलाएं।पशुओं के दूध को उबालकर पीएं।बीमार पशुओं की देखभाल करने वाले व्यक्ति को भी स्वस्थ पशुओं के बाड़े से दूर रहना चाहिए। पहले स्वस्थ पशुओं को चारा व पानी दे फिर बीमार पशुओं को दें।
अपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस रोग प्रकोप की जानकारी ग्रामीण स्तर पर देने की अति आवश्यक है क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में पशु अधिक संख्या में पाले जाते हैं। उन्होंने कहा कि पशु की किसी भी दशा में मृत्यु होती है तो उसको गौशाला या घर पर देर तक न रखें जितना जल्दी हो सके उससे वैज्ञानिक विधि से दफनाए।उन्होंने बताया कि अन्य जनपदों से पशुओं को न लाया जाए, इसपर पूर्ण तरीके से प्रतिबंध किये जाने को कहा।
उक्त अवसर पर समस्त पशु चिकित्साधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त ए0डी0ओ0 पंचायत सहित समस्त अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!