ब्रेकिंग न्यूज़
बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील | संस्कृतभारती के केन्द्रीय कार्यालय ‘प्रणव’ में संस्कृत चेतना का दिव्य उद्भव :राष्ट्रजीवन में वैदिक पुनर्जागरण का अभिनव अध्याय - जितेन्द्र प्रताप सिंह | सीबीएसई परिणाम 2026 में एसआर ग्लोबल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, एमएलसी पवन सिंह चौहान ने दी बधाई | **UPPCL का 3000 करोड़ का सिक्योरिटी घोटाला! पुरानी जमा राशि दोबारा बिल से काटने की ,साजिश | तकनीकी शिक्षा से आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता देश | “मौत बनकर झुक गया 11 हजार वोल्ट का खंभा: क्या बड़े हादसे के बाद जागेगा बिजली विभाग?” | स्मार्ट मीटरों की जांच पर उठे गंभीर सवाल, साधारण मीटरों की लैब में कराई गई परीक्षण प्रक्रिया पर विवाद | पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर ने रचा शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया इतिहास | बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील | संस्कृतभारती के केन्द्रीय कार्यालय ‘प्रणव’ में संस्कृत चेतना का दिव्य उद्भव :राष्ट्रजीवन में वैदिक पुनर्जागरण का अभिनव अध्याय - जितेन्द्र प्रताप सिंह | सीबीएसई परिणाम 2026 में एसआर ग्लोबल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, एमएलसी पवन सिंह चौहान ने दी बधाई | **UPPCL का 3000 करोड़ का सिक्योरिटी घोटाला! पुरानी जमा राशि दोबारा बिल से काटने की ,साजिश | तकनीकी शिक्षा से आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता देश | “मौत बनकर झुक गया 11 हजार वोल्ट का खंभा: क्या बड़े हादसे के बाद जागेगा बिजली विभाग?” | स्मार्ट मीटरों की जांच पर उठे गंभीर सवाल, साधारण मीटरों की लैब में कराई गई परीक्षण प्रक्रिया पर विवाद | पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर ने रचा शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया इतिहास |
हाइलाइट न्यूज़
नोएडा में अखिल भारतीय बाल्य आयुर्विज्ञान संस्थान की पहल – पुष्प वाटिका से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को मिलेगा संबल भारत को वैश्विक मानचित्र पर नया सम्मान दिलाने की नई कामना का नाम है 'वैक्सीन वार': सीएम योगी त्रिदिवसीय स्वनिधि दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित, घोसी - विधायक विजय राजभर नें किया उद्घाटन भाजपाइयों ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन जेल में बंद निलंबित डीएसपी अमरेश सिंह बघेल बर्खास्त छह माह के अंदर फिल्म सिटी प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारें: सीएम योगी रोहित खुराना जय बजरंग सेना बिजनौर का गठन करेंगे समस्त प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं मंगल शुभकामनाएं नोएडा में अखिल भारतीय बाल्य आयुर्विज्ञान संस्थान की पहल – पुष्प वाटिका से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को मिलेगा संबल भारत को वैश्विक मानचित्र पर नया सम्मान दिलाने की नई कामना का नाम है 'वैक्सीन वार': सीएम योगी त्रिदिवसीय स्वनिधि दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित, घोसी - विधायक विजय राजभर नें किया उद्घाटन भाजपाइयों ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन जेल में बंद निलंबित डीएसपी अमरेश सिंह बघेल बर्खास्त छह माह के अंदर फिल्म सिटी प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारें: सीएम योगी रोहित खुराना जय बजरंग सेना बिजनौर का गठन करेंगे समस्त प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं मंगल शुभकामनाएं
ताज़ा खबर ब्रेकिंग English

विकास की नवधारा का शुभारंभ—65 लाख से निर्मित अत्याधुनिक नगर पंचायत भवन का मंत्री ए.के. शर्मा ने किया लोकार्पण

अध्यक्ष आरती मल्ल के प्रयासों को मिली सार्थक परिणति, ऊर्जा मंत्री ने की मुक्तकंठ से प्रशंसा

D

Dainik India News

149 views
विकास की नवधारा का शुभारंभ—65 लाख से निर्मित अत्याधुनिक नगर पंचायत भवन का मंत्री ए.के. शर्मा ने किया लोकार्पण



दैनिक इंडिया न्यूज़, मधुबन (मऊ)।

उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गुरुवार सायंकाल मधुबन नगर पंचायत अंतर्गत खीरीकोठा स्थित नव-निर्मित कार्यालय भवन का भव्य लोकार्पण कर नगरवासियों को एक महत्वपूर्ण सौगात प्रदान की। लगभग 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह अत्याधुनिक एवं सुसज्जित भवन अब जनसेवा के लिए समर्पित हो गया है, जिससे स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्थाओं में एक नवीन ऊर्जा का संचार होगा।

अपने उद्बोधन में मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि वर्ष 2016 में गठन के उपरांत मधुबन नगर पंचायत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। अब तक किराए के भवन में संचालित हो रही प्रशासनिक व्यवस्था को अपना स्थायी एवं सुसंगठित कार्यालय प्राप्त होने से न केवल कार्यों में पारदर्शिता एवं सुगमता आएगी, अपितु नागरिकों को भी अधिक सुलभ एवं प्रभावी सेवाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विकास कार्यों हेतु शासन स्तर पर आर्थिक संसाधनों की कोई न्यूनता नहीं होने दी जाएगी।

मंत्री ने नगर पंचायत अध्यक्ष आरती मल्ल के अथक प्रयासों एवं दूरदर्शी नेतृत्व की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके संकल्प और प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप यह महत्वपूर्ण परियोजना मूर्त रूप ले सकी है, जो नगर के समग्र विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत कुमार मल्ल उर्फ गणेश मल्ल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भरत भैया, घोसी चेयरमैन मुन्ना गुप्ता, मुकुल राय, राष्ट्रकुंवर सिंह, बब्लू ठठेरा, अमित गुप्ता, राधेश्याम सिंह, शिवशरण मल्ल, सभासद आलोक मल्ल, प्रेमशंकर राय, नरेंद्र मल्ल ‘निराला’, गिरजा शंकर मौर्य, प्रविंद कुमार मल्ल, ऋषभ मल्ल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह लोकार्पण केवल एक भवन का उद्घाटन नहीं, अपितु नगर के सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी प्रशासन की सुदृढ़ नींव का उद्घोष है, जो मधुबन को विकास की नवोन्मेषी ऊँचाइयों की ओर अग्रसर करेगा।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!