ब्रेकिंग न्यूज़
जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” |
हाइलाइट न्यूज़
Awareness Program on Arthritis and Joint Pain विकास के ट्रिपल इंजन मॉडल से काशी के डेवलपमेंट को मिलेगी तीन गुना ऊर्जा : योगी&nbsp; लखनऊ में 54 कंपनियां 6 हजार से ज्यादा युवाओं को देंगी रोजगार मुख्यमंत्री ने ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और यूपी पुलिस को दिया शानदार तौफा जिलाधिकारी नें जनपद के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया शुभारंभ <em>हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : सरकारी कर्मचारी को ९० दिनों से ज्यादा सस्पेंड रखना गलत, हाईकोर्ट ने इंस्पेक्टर के सस्पेंशन पर दिया महत्वपूर्ण आदेश</em> विश्वनाथ दरबार में सीएम योगी ने टेका मत्था, पीएम के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा समस्त देशवासियों को नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं-जितेंद्र प्रताप सिंह Awareness Program on Arthritis and Joint Pain विकास के ट्रिपल इंजन मॉडल से काशी के डेवलपमेंट को मिलेगी तीन गुना ऊर्जा : योगी&nbsp; लखनऊ में 54 कंपनियां 6 हजार से ज्यादा युवाओं को देंगी रोजगार मुख्यमंत्री ने ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और यूपी पुलिस को दिया शानदार तौफा जिलाधिकारी नें जनपद के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया शुभारंभ <em>हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : सरकारी कर्मचारी को ९० दिनों से ज्यादा सस्पेंड रखना गलत, हाईकोर्ट ने इंस्पेक्टर के सस्पेंशन पर दिया महत्वपूर्ण आदेश</em> विश्वनाथ दरबार में सीएम योगी ने टेका मत्था, पीएम के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा समस्त देशवासियों को नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं-जितेंद्र प्रताप सिंह
टैकनोलजी ब्रेकिंग हिन्दी

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित

D

Dainik India News

40 views

 किसानों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन 

दैनिक इंडिया न्यूज, मऊ ।

मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों ने प्रतिभाग कर कृषि, सिंचाई, विद्युत, उद्यान एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता है तथा सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

किसानों द्वारा विद्युत संबंधी समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं। किसानों ने बताया कि जनपद के कई क्षेत्रों में 11000 वोल्टेज के विद्युत तार जर्जर अवस्था में हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों को तत्काल निरीक्षण कर जर्जर तारों को बदलवाने एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता ने उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को मधुमक्खी पालन अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यह कम लागत में अधिक आय देने वाला व्यवसाय है। मधुमक्खी पालन से फसलों के परागण में वृद्धि होती है, जिससे उत्पादन बढ़ता है तथा किसानों की आय दोगुनी करने में सहायता मिलती है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा मधुमक्खी पालन हेतु अनुदान भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसका लाभ लेकर किसान अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त बैठक में जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता द्वारा किसानों को उन्नत खेती, फसल सुरक्षा, जैविक खेती एवं शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने किसानों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

बैठक के दौरान किसान एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!