ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | संतराम शुक्ला बनाम अब्बास अहमद प्रकरण में नया घटनाक्रम, मुआयना प्रार्थना पत्र दाखिल; 20 नवंबर को अगली सुनवाई | कालड़ी से केदारनाथ तक निकलेगी 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी एकात्म यात्रा, सनातन संस्कृति और अद्वैत दर्शन के लोकव्यापीकरण की पहल | एसआईआर में करोड़ों मतदाताओं के नाम गायब, किसके लिए बज रही खतरे की घंटी? | रामनगरी में भक्ति की अविरल धारा, उपराष्ट्रपति संग मां सरयू की आरती में शामिल हुए योगी; चौपाई से व्यक्त की अयोध्या के प्रति श्रद्धा | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | संतराम शुक्ला बनाम अब्बास अहमद प्रकरण में नया घटनाक्रम, मुआयना प्रार्थना पत्र दाखिल; 20 नवंबर को अगली सुनवाई | कालड़ी से केदारनाथ तक निकलेगी 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी एकात्म यात्रा, सनातन संस्कृति और अद्वैत दर्शन के लोकव्यापीकरण की पहल | एसआईआर में करोड़ों मतदाताओं के नाम गायब, किसके लिए बज रही खतरे की घंटी? | रामनगरी में भक्ति की अविरल धारा, उपराष्ट्रपति संग मां सरयू की आरती में शामिल हुए योगी; चौपाई से व्यक्त की अयोध्या के प्रति श्रद्धा |
हाइलाइट न्यूज़
सीडीएस बिपिन रावत को समर्पित की गई मनकामेश्वर की अगहन पूर्णिमा • विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका पर नजर रखने के लिये मीडिया को चौथे स्तंभ को जानें:हरिंद्र सिंह:- • मण्डलायुक्त गोविंद राजू एनएस ने विभिन्न विभागों पर बिजली बिल का बकाया लगभग रू0 55 करोड़ जमा करने के लिए विभागीय अधिकारियों को किया निर्देशित • मकर संक्रांति को लेकर बाजारों में सजी दुकानें, पतंगबाजी का शौक दिखा कम • प्रधानों ने एनएमएमएस के विरोध में ब्लॉक मुख्यालय में किया प्रदर्शन • आर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द पर जागरूकता कार्यक्रम: सही दिनचर्या और उपचार से संभव-सौरव शुक्ल • एचएएल में राम उजागर सिंह का गरिमामयी सेवानिवृत्ति समारोह — भाजपा मंडल महामंत्री बबिता एस.पी. सिंह ने दी शुभकामनाएं • जनपथ से राजपथ तक गूंजती निर्भीक पत्रकारिता की आवाज • सीडीएस बिपिन रावत को समर्पित की गई मनकामेश्वर की अगहन पूर्णिमा • विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका पर नजर रखने के लिये मीडिया को चौथे स्तंभ को जानें:हरिंद्र सिंह:- • मण्डलायुक्त गोविंद राजू एनएस ने विभिन्न विभागों पर बिजली बिल का बकाया लगभग रू0 55 करोड़ जमा करने के लिए विभागीय अधिकारियों को किया निर्देशित • मकर संक्रांति को लेकर बाजारों में सजी दुकानें, पतंगबाजी का शौक दिखा कम • प्रधानों ने एनएमएमएस के विरोध में ब्लॉक मुख्यालय में किया प्रदर्शन • आर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द पर जागरूकता कार्यक्रम: सही दिनचर्या और उपचार से संभव-सौरव शुक्ल • एचएएल में राम उजागर सिंह का गरिमामयी सेवानिवृत्ति समारोह — भाजपा मंडल महामंत्री बबिता एस.पी. सिंह ने दी शुभकामनाएं • जनपथ से राजपथ तक गूंजती निर्भीक पत्रकारिता की आवाज •
उत्तर प्रदेश सरकार English

3 महीने में 65 सौ लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से सीखा संस्कृत सम्भाषण

D

Dainik India News

• 7682 views

संस्कृत भाषा के प्रसार में यूपी रोज हासिल कर रहा नई उपलब्धियां

03 महीने में 132 ऑनलाईन कक्षाओं से सिखायी गई सरल संस्कृत

संस्कृत सीखने वाले लाभार्थी बोले धन्यवाद! योगी जी

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया

यूपी में संस्कृत भाषा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार ने 03 महीने में लगभग 65 सौ से अधिक लोगों को सरल संस्कृत सिखा दी है। जहां लोग संस्कृत को पढ़ना तो दूर समझ नहीं पाते थे। वहीं अब वो संस्कृत में अपने परिचय के साथ-साथ दैनिक उपयोगी शब्द भी संस्कृत में बोल रहे हैं। ‘अहं गच्छामि’, ‘अहं भोजनं करोमि’ जैसे वाक्य भाषा की मिठास से लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। 

सितम्बर से संस्कृत संभाषण की कक्षा जुड़े प्रयागराज के अमित सिंह कहते हैं कि सरकार का यह प्रयास सरहानीय है। वो सरकार को इस बात के लिए धन्यावाद देते हैं कि उन्होंने इतनी इनोवेटिव योजना से जन-जन को जोड़ने का काम किया। मध्य प्रदेश के पुनीत बताते हैं कि संस्कृत हमारी मातृ भाषा है और योगी सरकार ने भाषा का संरक्षण ही नहीं बल्कि हमारे आदर्शों और पूर्वजों के परिश्रम को भलीभांति संमझा है। वो अपनी बात को समाप्त करते हुए कहते हैँ धन्यवाद योगी सरकार ! लखनऊ के दीपक कौशिक संस्कृत को सीखने की यह योजना काफी रोचक है, संस्कृत पढ़ाने का तरीका वास्तव में सरल है। 

संस्थान की मिस्डकॉल योजना से जहां लोगों में संस्कृत के प्रति रुझान बढ़ रहा है वहीं लगातार संस्कृत सीखने वालों की पंजीकरण संख्या बढ़ी है। बीते 03 महीनों में प्रथम स्तरीय संस्कृत भाषा शिक्षण के लिये कुल 17480 पंजीकृत हुए। इनमें से 6434 लोगों का 132 ओनलाईन कक्षाओं के माध्यम से शिक्षण किया गया ।

डॉक्टर, इंजीनियर, व्यापारी, विद्यार्थी या नौकरी पेशा कोई भी व्यक्ति संस्कृत बोलने, पढ़ने और सीखने का निशुल्क प्रशिक्षण ले सकते हैं। इसके लिये आपको मोबाइल फोन नंबर 9522340003 मिसकॉल देनी होगी। जिसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगी और फिर गूगल फार्म भरना होगा। फार्म में व्यवसाय के साथ पढ़ाई और अन्य जानकारियां भरनी होंगी। व्यवसाय के अनुरूप ग्रुपवार इसमें संस्कृत की पढ़ाई कराई जाएगी।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!