ब्रेकिंग न्यूज़
जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | मेधाओं का सम्मान, सपनों को मिला नया उड़ान-पंख: विधायक और जिलाधिकारी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित | लखनऊ बना अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का केंद्र, वियतनाम से पहुंचे विश्वस्तरीय वोवीनाम मास्टर्स | जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल | बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा | ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा | संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान, बंद चीनी मिल को पुनः चालू कराने का उठाया मुद्दा | “जबरा मारे और रोने भी न दे: UPPCL प्रबंधन ने श्रद्धांजलि सभा को भी ‘आंदोलन’ मान लिया, आखिर यह तानाशाही कब तक?” |
हाइलाइट न्यूज़
“A Grand Confluence of Legal Consciousness in Lucknow: A Historic Legal Conclave on April 11” समाजसेवी कमालुद्दीन उस्मानी ने नौजवान धावकों को पहनाया टी-शर्ट सावधन:दारूबाजों के लिए चेतावनी बोतल खोलने से पहले अच्छी तरह देख ले होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं- गौरव अवस्थी डिफेंस व इंडस्ट्रियल कॉरीडोर की एनवॉयरमेंट मॉनिटरिंग कराएगी योगी सरकार कॉमनवेल्थ पार्लियामेन्ट्री एसोसिएशन इण्डिया रीजन के 8वें सम्मेलन में शिरकत करेंगे:मा० विधानसभा अध्यक्ष उपजिलाधिकारी नें किया एक दर्जन बूथों का निरीक्षण <em>सहारा काॅस्मो के प्रशिक्षण शिविर में प्रमाण पत्र वितरित</em> “A Grand Confluence of Legal Consciousness in Lucknow: A Historic Legal Conclave on April 11” समाजसेवी कमालुद्दीन उस्मानी ने नौजवान धावकों को पहनाया टी-शर्ट सावधन:दारूबाजों के लिए चेतावनी बोतल खोलने से पहले अच्छी तरह देख ले होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं- गौरव अवस्थी डिफेंस व इंडस्ट्रियल कॉरीडोर की एनवॉयरमेंट मॉनिटरिंग कराएगी योगी सरकार कॉमनवेल्थ पार्लियामेन्ट्री एसोसिएशन इण्डिया रीजन के 8वें सम्मेलन में शिरकत करेंगे:मा० विधानसभा अध्यक्ष उपजिलाधिकारी नें किया एक दर्जन बूथों का निरीक्षण <em>सहारा काॅस्मो के प्रशिक्षण शिविर में प्रमाण पत्र वितरित</em>
प्रीमियम समाचार ब्रेकिंग हिन्दी

जनपथ से राजपथ तक गूंजती निर्भीक पत्रकारिता की आवाज

D

Dainik India News

33 views
जनपथ से राजपथ तक गूंजती निर्भीक पत्रकारिता की आवाज

सत्ता के गलियारों में गूंजता एक नाम — अजीत वाजपेयी

कलम का वह तपस्वी, जिसने शब्दों को शस्त्र और सत्य को धर्म बना लिया — वरिष्ठ पत्रकार अजीत वाजपेयी का अद्भुत सफरनामा

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ।

उत्तर प्रदेश की धूल-धूसरित, संघर्ष-सिक्त और इतिहास-प्रसूत धरती ने समय-समय पर ऐसे व्यक्तित्वों को जन्म दिया है, जिनके जीवन का प्रत्येक अध्याय त्याग, तप, तेज और तितीक्षा की अग्नि में तपकर कालजयी गाथा बन गया। उन्हीं विभूतियों में एक नाम है — अजीत वाजपेयी। वह नाम, जो केवल पत्रकारिता जगत में ही नहीं, बल्कि सत्ता के गलियारों, प्रशासनिक परिक्षेत्रों और जनमानस की स्मृतियों में भी एक निर्भीक प्रतिध्वनि की भांति गूंजता है। यह केवल एक पत्रकार की जीवनी नहीं, बल्कि उस तपस्वी की महागाथा है, जिसने अपनी लेखनी को वाण, सत्य को साधना और पत्रकारिता को राष्ट्रधर्म बना लिया।

फैज़ाबाद की पुण्यभूमि, जिसे आज सम्पूर्ण विश्व अयोध्या के रूप में श्रद्धा से नमन करता है, उसी जनपद के बीकापुर कस्बे में जन्मा वह बालक साधारण परिस्थितियों में पलकर भी असाधारण चेतना का संवाहक बन गया। पिता एक सरकारी पशु चिकित्सक थे, जिनके व्यक्तित्व में अनुशासन की दृढ़ता और सेवा की सौम्यता समाहित थी। परिवार में शिक्षा का संस्कार था, किन्तु अजीत वाजपेयी के भीतर जो बेचैनी थी, वह पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं थी। वह लोगों के दुःखों को पढ़ना चाहते थे, मौन चेहरों की वेदना को समझना चाहते थे। बचपन से ही उनके भीतर समाज को देखने की दृष्टि सामान्य नहीं, विलक्षण थी।

किन्तु इस व्यक्तित्व की जड़ें केवल बीकापुर तक सीमित नहीं थीं। उन्नाव और बाराबंकी के टिकैतगंज गांव से जुड़ी उनकी पारिवारिक परंपरा ज्ञान, शिक्षण और सामाजिक चेतना की अमूल्य विरासत से अनुप्राणित थी। उनके पूर्वजों को राजा टिकैत राय द्वारा शिक्षा के प्रसार हेतु सम्मानपूर्वक बसाया गया था। उस युग में शिक्षक केवल पेशा नहीं, समाज की आत्मा हुआ करते थे। उसी विरासत ने अजीत वाजपेयी के भीतर भाषा का लालित्य, विचारों की प्रखरता और सत्य के प्रति अदम्य निष्ठा का बीजारोपण किया। कौन जानता था कि गांव की गलियों में घूमने वाला यह युवक आगे चलकर सत्ता के लिए असुविधाजनक प्रश्नों का पर्याय बन जाएगा।

समय की धारा बदली और परिवार टिकैतगंज में स्थायी रूप से बस गया। वहीं से प्रारंभ हुआ उस संघर्ष का अध्याय, जिसने एक साधारण युवक को असाधारण व्यक्तित्व में रूपांतरित कर दिया। गांव की पगडंडियों, खेतों की मेड़ों और चाय की दुकानों पर बैठकर समाचार पत्र पढ़ने वाला वह युवक धीरे-धीरे घटनाओं के भीतर छिपे सत्य को टटोलने लगा। उसके भीतर एक विचित्र व्याकुलता थी — ऐसी व्याकुलता, जो केवल संवेदनशील आत्माओं में जन्म लेती है। अन्याय उसे उद्वेलित करता था और यही उद्वेलन एक दिन उसे पत्रकारिता की दहलीज तक ले आया।

उस दौर की पत्रकारिता आज की तरह तात्कालिक, डिजिटल और आभासी नहीं थी। न मोबाइल थे, न इंटरनेट का तीव्र जाल, न सोशल मीडिया का कोलाहल। खबरें पसीने से लिखी जाती थीं, पैरों से चलकर आती थीं और सत्यापन की अग्नि में तपकर प्रकाशित होती थीं। ऐसे समय में दैनिक जागरण के साथ संवाद सूत्र के रूप में अजीत वाजपेयी की पत्रकारिता यात्रा प्रारंभ हुई। यह नौकरी नहीं थी, यह संघर्षभूमि थी। सीमित संसाधन, अथक परिश्रम और हर क्षण सत्य को पकड़ लेने की चुनौती — इन सबने मिलकर उन्हें ऐसा पत्रकार बनाया, जिसकी दृष्टि केवल सतह नहीं, घटनाओं के गर्भ में छिपे सत्य तक पहुंचती थी।

फिर आया वर्ष 1992 वही वर्ष, जिसने उनकी नियति और पत्रकारिता दोनों को नया आयाम दिया। राष्ट्रीय सहारा अपने नवीन कलेवर के साथ बाजार में उतरने की तैयारी कर रहा था। अखबार के औपचारिक प्रकाशन से महीनों पूर्व उसकी डमी तैयार होने लगी थी। क्राइम बीट में कई पत्रकार थे, किन्तु उनमें एक चेहरा सबसे अलग दिखाई देता था — अजीत वाजपेयी। जब वह थानों, सीओ कार्यालयों और डीजी ऑफिस में खबरों की तलाश में पहुंचते, तो दफ्तरों के भीतर कानाफूसी शुरू हो जाती — “यह लड़का बड़ा खतरनाक है… बाकी पत्रकार खबर पूछकर चले जाते हैं, लेकिन यह तो बाल की खाल निकालने वाला आदमी है… इससे सावधान रहना।”

उनकी खोजी दृष्टि इतनी पैनी थी कि अधिकारी और कर्मचारी दोनों सजग हो जाते थे। वह केवल घटना नहीं लिखते थे, घटना के पीछे छिपे षड्यंत्र, स्वार्थ और मौन को भी शब्द दे देते थे। जब राष्ट्रीय सहारा का प्रकाशन प्रारंभ हुआ, तो उसकी खबरों ने पत्रकारिता जगत में नई हलचल पैदा कर दी। अखबार की लोकप्रियता का एक बड़ा कारण अजीत वाजपेयी जैसी निर्भीक और प्रखर पत्रकारिता भी थी। उनकी लेखन शैली में ऐसा सम्मोहन था कि पाठक को यह अनुभव ही नहीं होता था कि वह समाचार पढ़ रहा है; उसे लगता था मानो कोई उसके सामने बैठकर सहज भाषा में सत्य का उद्घाटन कर रहा हो।

किन्तु यह सफर केवल उपलब्धियों से भरा नहीं था। जीवन ने उन्हें उतार-चढ़ाव के ऐसे दुर्गम शिखरों और गर्तों से गुजारा, जहां सामान्य व्यक्ति टूट जाता है। उन्होंने खुशियों को भी दोनों हाथों से ग्रहण किया और दुःखों को भी बाहें फैलाए स्वीकार किया। अनेक बार परिस्थितियां इतनी विकट हुईं कि लगा मानो संघर्ष की यह नौका अब डूब जाएगी। संसाधनों का अभाव, सत्ता का दबाव, व्यक्तिगत विषमताएं और पेशेगत चुनौतियां — सबने उन्हें परखा। लेकिन उनके भीतर वही ज्वाला थी, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वाभिमान में थी और वही धैर्य था, जो सम्राट अशोक के संकल्प में दिखाई देता है। उन्होंने मानो स्वयं से प्रतिज्ञा कर ली थी कि परिस्थितियां चाहे जितनी विकराल क्यों न हों, उनकी कलम कभी मौन नहीं होगी।

समय बदलता गया। पत्रकारिता हाथ से लिखी खबरों से कंप्यूटर तक पहुंची। इंटरनेट और सोशल मीडिया ने सूचना जगत की परिभाषा बदल दी। किन्तु अजीत वाजपेयी की प्रतिबद्धता कभी नहीं बदली। जब अधिकांश लोग वातानुकूलित कमरों में बैठकर पत्रकारिता करने लगे, तब भी वह गांवों की पगडंडियों पर चलते रहे। किसानों की पीड़ा, गरीबों का शोषण, प्रशासनिक भ्रष्टाचार और सामाजिक विसंगतियों को उन्होंने केवल देखा नहीं, उन्हें इस प्रकार शब्द दिए कि सत्ता के गलियारों में बेचैनी फैल जाती थी। उनकी रिपोर्टिंग में केवल तथ्य नहीं, समाज की धड़कन सुनाई देती थी।

बाराबंकी और आसपास के क्षेत्रों की राजनीतिक तथा प्रशासनिक गतिविधियों पर उनकी पकड़ इतनी प्रखर थी कि अधिकारी उनके नाम से ही सतर्क हो जाते थे। तीन दशक तक अपराध पत्रकारिता करना कोई सामान्य उपलब्धि नहीं।

अपराध की दुनिया में भय, प्रलोभन और दबाव हर कदम पर मौजूद रहते हैं। कई बार उन्हें समझौतों के प्रस्ताव मिले, डराने की कोशिशें हुईं, किन्तु जिसने सत्य को ईश्वर मान लिया हो, उसे भय किस बात का? उन्होंने हर दबाव को ठुकराया और अपनी लेखनी को निर्भीक बनाए रखा।

उनकी सबसे बड़ी विशेषता केवल निर्भीकता नहीं, बल्कि अद्भुत मानवीयता और सादगी थी। इतने बड़े पत्रकार होने के बावजूद उनके व्यवहार में कभी अहंकार का लेशमात्र भी दिखाई नहीं दिया। कोई नवोदित पत्रकार उनके पास बैठता, तो उसे यह अनुभव ही नहीं होता था कि उसके सामने पत्रकारिता जगत का इतना विराट व्यक्तित्व बैठा है। वह सुनते अधिक थे, बोलते कम। उनकी आंखों में अपनापन और शब्दों में सौम्यता थी। यही कारण था कि लोग न केवल उनका सम्मान करते थे, बल्कि अपने दुःख-दर्द भी बेहिचक उनके सामने रख देते थे। और वह केवल सुनते ही नहीं थे, यथासंभव उनके समाधान का प्रयास भी करते थे।

उनके व्यक्तित्व की गहराई को समझने वाली एक घटना आज भी स्मृतियों में जीवंत है। एक बार कार्यालयीय कार्य के दौरान उनके साथ बैठे व्यक्ति से उन्होंने कहा — “काम तो होता रहेगा, चलो कहीं धूप में बैठते हैं।” ठंड का मौसम था। कुछ दूर जाकर दोनों बैठे और जीवन की बातें होने लगीं। तभी अजीत वाजपेयी उठे, हाथ में बालू लेकर आए और बोले — “इसे अपनी मुट्ठी में कसकर पकड़ो।” ऐसा करने पर धीरे-धीरे बालू हाथों से फिसलने लगी। सामने वाले ने आश्चर्य से पूछा कि इसका अर्थ क्या है? तब अजीत वाजपेयी मुस्कुराए और बोले — “आज जो चमक दिखाई दे रही है, कल यह बालू की तरह कम हो जाएगी। समय सब कुछ धीरे-धीरे छीन लेता है।” उस समय यह बात सामान्य लगी, किन्तु वर्षों बाद वही शब्द जीवन का गूढ़ सत्य बनकर सामने आए। यही उनके व्यक्तित्व की विलक्षणता थी — वह केवल खबरें नहीं लिखते थे, जीवन को भी गहराई से पढ़ते थे।

फिर एक ऐसा दौर आया, जिसने पूरे प्रदेश की राजनीति और प्रशासन को झकझोर दिया। लखनऊ विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग से जुड़े बहुचर्चित प्रकरण में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की पुत्री के उत्पीड़न के आरोपों ने शासन को कठघरे में ला खड़ा किया। विश्वविद्यालय प्रशासन, पुलिस और सत्ता — सब पर प्रश्नचिह्न लग रहे थे। उस समय जब अधिकांश लोग मौन थे, अजीत वाजपेयी ने अपनी निर्भीक रिपोर्टिंग से उस प्रकरण को जनचर्चा का केंद्र बना दिया। उनकी खबरों ने सत्ता की शांति भंग कर दी। लोगों को प्रतीत होने लगा कि पत्रकारिता अभी जीवित है, अभी भी कुछ कलमें बिकना नहीं जानतीं।

लेकिन वास्तविक विस्फोट तो तब हुआ, जब एक अपहरण कांड की खोजी रिपोर्टिंग ने पूरे प्रदेश में भूचाल ला दिया। जांच के दौरान जब सत्ता से जुड़े एक मंत्री का नाम सामने आया, तब राजनीतिक गलियारों में सनसनी फैल गई। खबर प्रकाशित होते ही सरकार के भीतर ऐसा तूफान उठा कि अंततः मंत्री को पद से हटाना पड़ा। यह केवल एक समाचार नहीं था, यह निर्भीक पत्रकारिता की विजय थी। उस दिन लोगों ने महसूस किया कि यदि कलम ईमानदार हो, तो वह सिंहासन भी हिला सकती है।

आज जब पत्रकारिता का बड़ा हिस्सा टीआरपी, प्रचार और डिजिटल प्रतिस्पर्धा के भंवर में उलझा दिखाई देता है, तब अजीत वाजपेयी जैसे पत्रकार एक जीवित विरासत प्रतीत होते हैं। उन्होंने सिद्ध किया कि पत्रकारिता का वास्तविक अर्थ सत्ता के साथ खड़ा होना नहीं, बल्कि समाज के साथ खड़ा होना है। पत्रकार की सबसे बड़ी पूंजी उसका वेतन नहीं, उसकी विश्वसनीयता होती है। यही कारण है कि समाज का प्रत्येक वर्ग उन्हें केवल पत्रकार नहीं, बल्कि जनविश्वास का प्रहरी मानता है।

यह अद्भुत सफरनामा केवल घटनाओं का संकलन नहीं, बल्कि उस युगपुरुष की जीवंत महागाथा है, जिसने अपनी लेखनी को जनसेवा का माध्यम बना दिया। इस लेख को शब्द देने में वरिष्ठ पत्रकार उदय राज तथा संपादक हरेंद्र सिंह की सहभागिता ने इसे और अधिक प्रखर, प्रभावशाली तथा भाव-संपन्न आयाम प्रदान किए हैं। दोनों लेखकों ने केवल घटनाओं को नहीं लिखा, बल्कि उन अनुभूतियों को शब्दों में ढाला है, जिन्हें महसूस किए बिना अजीत वाजपेयी जैसे व्यक्तित्व को समझ पाना संभव नहीं। यही कारण है कि यह लेख पढ़ते-पढ़ते पाठक केवल एक कहानी नहीं पढ़ता, बल्कि वह स्वयं उस संघर्ष, साहस, सादगी और सत्य की यात्रा का सहभागी बन जाता है, जिसने अजीत वाजपेयी को पत्रकारिता जगत का एक अमिट अध्याय बना दिया।

उनकी अद्वितीय कार्यशैली, खोजी दृष्टि और निष्पक्ष पत्रकारिता की प्रखरता को देखकर राष्ट्रीय सहारा प्रबंधन ने उन्हें यूनिट हेड जैसे महत्वपूर्ण दायित्व से विभूषित किया। यह केवल पदोन्नति नहीं थी, बल्कि उनकी निर्भीक लेखनी, संगठनात्मक क्षमता और पत्रकारिता के प्रति अविचल निष्ठा का सार्वजनिक सम्मान था। आज जब वह यूनिट हेड के दायित्वों का समापन कर चुके हैं, तब भी उनकी कलम विराम नहीं हुई है; बल्कि वह आने वाली पीढ़ियों के पत्रकारों के लिए साहस, सत्यनिष्ठा और जनपक्षधर पत्रकारिता का एक नवीन अध्याय लिख रहे हैं, जिसे आने वाला समय पत्रकारिता के स्वर्णिम आदर्श के रूप में स्मरण करेगा।

टैग्स:

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!