ब्रेकिंग न्यूज़
पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, भारत की आत्मा की आवाज है—अब राजभाषा को राजकाज की धड़कन बनाने का समय -अजय दीप सिंह | महज भूमि विवाद से नहीं बनता जातिगत अपराध, SC/ST Act की धारा 3(1)(r) के लिए जातिगत अपमान का प्रथमदृष्टया आधार अनिवार्य | आखिरी 30 मीटर में भारत की बाजी! चीन को 0.10 सेकंड से पछाड़कर रचा इतिहास | अच्छी ड्राइविंग पर कम बीमा प्रीमियम का विचार : गडकरी | 100 वेंटिलेटर, मरीजों के लिए सिर्फ 38! बाकी 62 की क्षमता आखिर कहां अटकी? | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, भारत की आत्मा की आवाज है—अब राजभाषा को राजकाज की धड़कन बनाने का समय -अजय दीप सिंह | महज भूमि विवाद से नहीं बनता जातिगत अपराध, SC/ST Act की धारा 3(1)(r) के लिए जातिगत अपमान का प्रथमदृष्टया आधार अनिवार्य | आखिरी 30 मीटर में भारत की बाजी! चीन को 0.10 सेकंड से पछाड़कर रचा इतिहास | अच्छी ड्राइविंग पर कम बीमा प्रीमियम का विचार : गडकरी | 100 वेंटिलेटर, मरीजों के लिए सिर्फ 38! बाकी 62 की क्षमता आखिर कहां अटकी? |
हाइलाइट न्यूज़
माडिफाइड साइलेन्सर का न करें उपयोग सेवा–संवेदना का सजीव उदाहरण उन्नाव रेप केस में बड़ा फैसला, दोषियों को मिली फांसी मुख्यमंत्री ने विजयादशमी पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं अध्यात्म और सनातन का समन्वित आलोक : नवचेतना के प्रवाह से राष्ट्र निर्माण की दिशा अखिल भारतीय परास्नातक बाल्य आयुर्विज्ञान संस्थान में कर्क रोग की भावनात्मक चिकित्सा - जितेंद्र प्रताप सिंह राशन की दुकानों तक पहुंचना होगा आसान, गलियों की बजाए सुगम स्थलों पर होंगी दुकानें  हरदोई बैंकिंग संबंधित ब्रांच मैनेजर राधेश्याम राजवंशी द्वारा हरदोई के किसानों से दसों लाख की ठगी माडिफाइड साइलेन्सर का न करें उपयोग सेवा–संवेदना का सजीव उदाहरण उन्नाव रेप केस में बड़ा फैसला, दोषियों को मिली फांसी मुख्यमंत्री ने विजयादशमी पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं अध्यात्म और सनातन का समन्वित आलोक : नवचेतना के प्रवाह से राष्ट्र निर्माण की दिशा अखिल भारतीय परास्नातक बाल्य आयुर्विज्ञान संस्थान में कर्क रोग की भावनात्मक चिकित्सा - जितेंद्र प्रताप सिंह राशन की दुकानों तक पहुंचना होगा आसान, गलियों की बजाए सुगम स्थलों पर होंगी दुकानें  हरदोई बैंकिंग संबंधित ब्रांच मैनेजर राधेश्याम राजवंशी द्वारा हरदोई के किसानों से दसों लाख की ठगी
प्रीमियम समाचार ब्रेकिंग English

वोवीनाम मार्शल आर्ट एसोसिएशन की कमान ओ.पी. श्रीवास्तव के हाथों में, प्रवीण गर्ग महासचिव एवं सच्चिदानंद पटेल कोषाध्यक्ष निर्वाचित

सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन, राष्ट्रीय एवं एशियाई प्रतियोगिताओं में प्रदेश खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बनाई गई रणनीति

D

Dainik India News

10150 views
वोवीनाम मार्शल आर्ट एसोसिएशन की कमान ओ.पी. श्रीवास्तव के हाथों में, प्रवीण गर्ग महासचिव एवं सच्चिदानंद पटेल कोषाध्यक्ष निर्वाचित

 दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। उत्तर प्रदेश वोवीनाम मार्शल आर्ट एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा एवं निर्वाचन प्रक्रिया का आयोजन लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव के इंदिरा नगर स्थित कार्यालय में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव को वर्ष 2026 से 2030 तक के कार्यकाल के लिए प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

Article image

निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत प्रवीण गर्ग को महासचिव तथा सच्चिदानंद पटेल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त नीरज शुक्ला (लखनऊ), सागर कश्यप (मेरठ) एवं मुस्तकीम अंसारी (सहारनपुर) को उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। वहीं वैभव कुमार (लखनऊ), आशीष कुमार (रायबरेली), सागर सोनी (मथुरा) तथा राजपाल यादव (प्रयागराज) को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। मानसी जायसवाल (लखनऊ) को तकनीकी सचिव तथा नितेश यादव एवं सनी कुमार को कार्यकारी सदस्य घोषित किया गया।

नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ओ.पी. श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में वोवीनाम मार्शल आर्ट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए व्यापक एवं दूरदर्शी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगस्त माह में जम्मू में प्रस्तावित 15वीं राष्ट्रीय वोवीनाम प्रतियोगिता तथा नवंबर में कंबोडिया में आयोजित होने वाली एशियाई चैंपियनशिप में प्रदेश के खिलाड़ियों की प्रभावी भागीदारी और उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक संसाधन एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

बैठक के दौरान महासचिव प्रवीण गर्ग ने संगठन की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बीते वर्ष की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण रखा। साथ ही आगामी प्रशिक्षण शिविरों, प्रतिभा संवर्धन कार्यक्रमों, जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं तथा संगठनात्मक विस्तार से संबंधित भावी योजनाओं पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

सभा में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश वोवीनाम मार्शल आर्ट एसोसिएशन प्रदेश में खेल संस्कृति के सुदृढ़ीकरण, युवा प्रतिभाओं के संवर्धन तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों की उपलब्धियों के नए आयाम स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!