ब्रेकिंग न्यूज़
प्रज्ञा के आलोक से आलोकित हुआ रामपुर: देव परिवार विस्तार अभियान के अंतर्गत पंचदिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य शुभारंभ | महाराणा प्रताप केवल इतिहास नहीं, राष्ट्रचेतना के अमर अधिष्ठाता हैं : जितेन्द्र प्रताप सिंह | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह | प्रज्ञा के आलोक से आलोकित हुआ रामपुर: देव परिवार विस्तार अभियान के अंतर्गत पंचदिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य शुभारंभ | महाराणा प्रताप केवल इतिहास नहीं, राष्ट्रचेतना के अमर अधिष्ठाता हैं : जितेन्द्र प्रताप सिंह | देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | वरिष्ठजनों के द्वार पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान, डॉ. के. लक्ष्मण और आनंद द्विवेदी ने साझा की मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकासगाथा | बड़े मंगल पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया सामाजिक समरसता और सेवा का संदेश | जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा | महाबली हनुमान की कृपा से वॉरियर डिफेंस अकादमी, मोहनलालगंज में सप्तम मंगल पर विशाल भंडारे का दिव्य आयोजन | केंद्र सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम अध्याय — प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह |
हाइलाइट न्यूज़
“मानकों से खिलवाड़ पर कड़ा प्रहार: स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त” Youths must connect with drug-free drive to make UP a state of their dreams: Chief Minister Yogi Adityanath सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: वक्फ बोर्ड के दावों पर अंकुश मकर संक्रांति पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा , सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ नें किया बृद्धाश्रम एवं बाल शिशु गृह मुहम्मदाबाद गोहना का आकस्मिक निरीक्षण गोरखपुर में “25 लीटर दूध से 40 क्विंटल पनीर” का खेल उजागर आज की खास खबरें संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेगी एलआईयू “मानकों से खिलवाड़ पर कड़ा प्रहार: स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त” Youths must connect with drug-free drive to make UP a state of their dreams: Chief Minister Yogi Adityanath सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: वक्फ बोर्ड के दावों पर अंकुश मकर संक्रांति पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा , सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ नें किया बृद्धाश्रम एवं बाल शिशु गृह मुहम्मदाबाद गोहना का आकस्मिक निरीक्षण गोरखपुर में “25 लीटर दूध से 40 क्विंटल पनीर” का खेल उजागर आज की खास खबरें संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेगी एलआईयू
Uncategorized English

आर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द पर जागरूकता कार्यक्रम: सही दिनचर्या और उपचार से संभव-सौरव शुक्ल

D

Dainik India News

24 views
आर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द पर जागरूकता कार्यक्रम: सही दिनचर्या और उपचार से संभव-सौरव शुक्ल

दैनिक इंडिया न्यूज़ 28 जुलाई 2024 लखनऊ। जॉइंट केयर फ़ाउंडेशन के बैनर तले राजधानी के गोमतीनगर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सौरव शुक्ला ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

डॉ. सौरव शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि जोड़ो का दर्द और आर्थराइटिस आजकल एक आम बीमारी बनती जा रही है। चाहे वह युवा हो या बुजुर्ग, कहीं ना कहीं हर आयु वर्ग इस समस्या से जूझ रहा है। उन्होंने बताया कि उचित खानपान, बेहतर दिनचर्या और नियमित व्यायाम को अपनाकर हम अपने जॉइंट्स को स्वस्थ रख सकते हैं।

डॉ. शुक्ला ने सही पोस्चर के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सही तरीके से चलना और बैठना अत्यंत महत्वपूर्ण है। गलत पोस्चर से न केवल जॉइंट्स पर दबाव बढ़ता है, बल्कि यह दर्द और अन्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है। उन्होंने बताया कि संतुलित आहार और नियमित व्यायाम का पालन करने से हम लंबे समय तक फिट और सक्रिय रह सकते हैं।

डॉ. शुक्ला ने लोगों के सवालों का उत्तर देते हुए बताया कि समस्या शुरू होने से पहले ही रोकथाम करना सबसे अच्छा विकल्प होता है। लेकिन आमतौर पर लोग दर्द और समस्या के काफी बढ़ जाने के बाद ही डॉक्टर के पास जाते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि प्रारंभिक लक्षणों पर ध्यान दिया जाए और समय रहते उचित उपचार लिया जाए, तो आर्थराइटिस और जोड़ो के दर्द को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. सौरव शुक्ला ने जॉइंट केयर फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों की प्रशंसा की और कहा कि इससे लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और वे अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत रहेंगे। उन्होंने उपस्थित लोगों को नियमित रूप से अपने जॉइंट्स की देखभाल करने और किसी भी असुविधा होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेने की सलाह दी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!