ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल और दैनिक इंडिया न्यूज़ की पहल बनी जनसेवा का माध्यम, मेगा हेल्थ कैंप में उमड़े लोग | संगठन को नई धार देने की तैयारी, महिला एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को सौंपी गई सक्रिय भूमिका | जेवर बना उद्योगों का नया पावरहाउस, 1,200 करोड़ से लगेगा ट्रैक्टर प्लांट | संसार को जानने की होड़ में स्वयं को भूलता मनुष्य : विज्ञानमय कोश ही आत्मबोध और परम सत्य के साक्षात्कार का निर्णायक द्वार | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल और दैनिक इंडिया न्यूज़ की पहल बनी जनसेवा का माध्यम, मेगा हेल्थ कैंप में उमड़े लोग | संगठन को नई धार देने की तैयारी, महिला एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को सौंपी गई सक्रिय भूमिका | जेवर बना उद्योगों का नया पावरहाउस, 1,200 करोड़ से लगेगा ट्रैक्टर प्लांट | संसार को जानने की होड़ में स्वयं को भूलता मनुष्य : विज्ञानमय कोश ही आत्मबोध और परम सत्य के साक्षात्कार का निर्णायक द्वार | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने देखा यूपी पुलिस और एनएसजी का शौर्य • पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा आयोजित कार्यक्रम रन फार यूनिटी अति सराहनीय-जेपी सिंह • रॉबर्ट वाड्रा को जाना पड़ सकता है जेल! लखनऊ में दर्ज हुआ मुकदमा, हिन्दुओं को आतंकी कहने की कीमत चुकानी पड़ेगी वाड्रा को? • दो शातिर लुटेरे दबोचे गए : लूट की मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस ने किया चालान • घर बैठे मोबाइल से नाम करें दर्ज , चुनाव आयोग नें जारी किया मोबाइल ऐप • अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा: सनातन धर्म और हिंदू चेतना का भव्य महोत्सव • संस्कृत भारती न्यास के तत्वाधान में विश्व योग दिवस 2023 का वृहद आयोजन-जेपी सिंह • मुठभेड़ में इनामी अपराधी सहित 17 पशु तस्कर गिरफ्तार • मुख्यमंत्री ने देखा यूपी पुलिस और एनएसजी का शौर्य • पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा आयोजित कार्यक्रम रन फार यूनिटी अति सराहनीय-जेपी सिंह • रॉबर्ट वाड्रा को जाना पड़ सकता है जेल! लखनऊ में दर्ज हुआ मुकदमा, हिन्दुओं को आतंकी कहने की कीमत चुकानी पड़ेगी वाड्रा को? • दो शातिर लुटेरे दबोचे गए : लूट की मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस ने किया चालान • घर बैठे मोबाइल से नाम करें दर्ज , चुनाव आयोग नें जारी किया मोबाइल ऐप • अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा: सनातन धर्म और हिंदू चेतना का भव्य महोत्सव • संस्कृत भारती न्यास के तत्वाधान में विश्व योग दिवस 2023 का वृहद आयोजन-जेपी सिंह • मुठभेड़ में इनामी अपराधी सहित 17 पशु तस्कर गिरफ्तार •
उत्तर प्रदेश English

बिजली चोरी को रोकते हुए बुनकरों को बिल में दें सब्सिडी: सीएम योगी

D

Dainik India News

• 7715 views
बिजली चोरी को रोकते हुए बुनकरों को बिल में दें सब्सिडी: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एमएसएमई बुनकर योजना के संबंध में प्रस्तुतिकरण का अवलोकन किया

सीएम योगी ने कहा- बुनकरों को अपग्रेड करते हुए उनके उत्पादों को समयानुकूल बनाएं

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ, 4 जनवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में ढाई लाख से ज्यादा की संख्या में बुनकर पॉवरलूम से जुड़े हुए हैं। यही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है। हमें इस व्यवस्था को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी को रोकते हुए प्रदेश के बुनकरों को बिजली के बिल में आवश्यक सब्सिडी दी जाए। सीएम योगी ने कहा कि पॉवर कॉर्परेशन इसको लेकर व्यवस्था बनाएं।

सीएम योगी ने बुधवार को एमएसएमई बुनकर योजना के संबंध में प्रस्तुतिकरण का अवलोकन किया। इस दौरान बिजली की खपत और उस पर दी जाने वाली सब्सिडी को लेकर सीएम ने अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुनकरी व्यवसाय से जुड़े प्रदेश के बड़े सेंटर जैसे अम्बेडकर नगर, वाराणसी, मऊ, गोरखपुर, मेरठ आदि जिलों के सम्भ्रांत बुनकर व्यवसायियों से बात करें और उनकी राय लें। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुनकरों के लिए विद्युत खपत की योजना को नेट बिलिंग के साथ जोड़ते हुए सोलर पावर की दिशा में आगे बढ़ाया जाए। हम अभी सोलर पैनल के इंस्टाल के लिए 30 हजार रुपए तक सब्सिडी दे रहे हैं। इसके लिए बुनकरों को प्रोत्साहित करें। मिशन मोड पर इस पर काम करें। पावर कंजम्पशन का मूल्य हर हाल में पावर कारपोरेशन को मिले यह भी सुनिश्चित करें।

सीएम योगी ने कहा कि हमारे बुनकर आज भी पुरानी तकनीक पर कार्य कर रहे हैं। मार्केट में आज नई तकनीक और डिजाइन आ गयी हैं। बुनकरों को जल्द से जल्द अपग्रेड करते हुए उनके उत्पादों को समयानुकूल बनाएं। उनके डिजाइन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!