ब्रेकिंग न्यूज़
अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय |
हाइलाइट न्यूज़
शांति भंग की आशंका में कुल 14 व्यक्ति गिरफ्तार Unexplained Body Pain, Irritability and Gut Health Issues: Causes, Symptoms &amp; Natural Solutions UP निकाय चुनाव 2023 :भारी मतदान कर रिकार्ड वोटों से विजयी बनाएं- सुषमा खर्कवाल प्रधानमंत्री ने वाराणसी में 1774.34 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया <em>मुख्य अतिथि श्रीमती नम्रता पाठक व विशिष्ट अतिथि श्री जे पी सिंह द्वारा प्रधान मंत्री जन औषधि योजना के निशुल्क चिकित्सीय परामर्श व औषधि वितरण शिविर का उद्घाटन सम्पन्न</em> पं0 गोविन्द बल्लभ पंत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे: मुख्यमंत्री नगर निगम ने की बड़ी कार्यवाही छुट्टा पशुओं का आतंक , खेत बना चरागाह - किसानों की कोई सुनने वाला नहीं शांति भंग की आशंका में कुल 14 व्यक्ति गिरफ्तार Unexplained Body Pain, Irritability and Gut Health Issues: Causes, Symptoms &amp; Natural Solutions UP निकाय चुनाव 2023 :भारी मतदान कर रिकार्ड वोटों से विजयी बनाएं- सुषमा खर्कवाल प्रधानमंत्री ने वाराणसी में 1774.34 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया <em>मुख्य अतिथि श्रीमती नम्रता पाठक व विशिष्ट अतिथि श्री जे पी सिंह द्वारा प्रधान मंत्री जन औषधि योजना के निशुल्क चिकित्सीय परामर्श व औषधि वितरण शिविर का उद्घाटन सम्पन्न</em> पं0 गोविन्द बल्लभ पंत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे: मुख्यमंत्री नगर निगम ने की बड़ी कार्यवाही छुट्टा पशुओं का आतंक , खेत बना चरागाह - किसानों की कोई सुनने वाला नहीं
उत्तर प्रदेश सरकार English

रॉबर्ट वाड्रा को जाना पड़ सकता है जेल! लखनऊ में दर्ज हुआ मुकदमा, हिन्दुओं को आतंकी कहने की कीमत चुकानी पड़ेगी वाड्रा को?

D

Dainik India News

4996 views
रॉबर्ट वाड्रा को जाना पड़ सकता है जेल! लखनऊ में दर्ज हुआ मुकदमा, हिन्दुओं को आतंकी कहने की कीमत चुकानी पड़ेगी वाड्रा को?

लखनऊ ब्यूरो, दैनिक इंडिया न्यूज़ |
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा अब मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दिए गए विवादित बयान पर लखनऊ के CJM कोर्ट में उनके खिलाफ आपराधिक वाद दर्ज हो चुका है। हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस के राष्ट्रीय संयोजक कुलदीप तिवारी ने आपत्ति जताते हुए वाड्रा पर घृणा फैलाने, देश की एकता को चोट पहुंचाने और बहुसंख्यक हिंदू समाज को आतंकी करार देने का आरोप लगाया है।

विवाद की जड़ बनी वाड्रा की वह टिप्पणी, जो उन्होंने 23 अप्रैल को ANI से बातचीत में दी थी। वाड्रा ने न सिर्फ हमला करने वाले आतंकियों के प्रति सहानुभूति जताई, बल्कि यह तक कह डाला कि हमले की वजह हिंदुत्व है और हिंदू समाज ही मुसलमानों की परेशानी का कारण है! उन्होंने यहां तक कह दिया कि देश में मुसलमान डरे हुए हैं और आतंकियों ने हिंदुओं की पहचान करके उन्हें मारा।

इस बयान को सुनकर न केवल पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिजन भड़क उठे, बल्कि देशभर से तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। मामले को गंभीर मानते हुए कुलदीप तिवारी ने पहले हजरतगंज थाने में 19 मई को FIR के लिए प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन FIR न होने पर BNSS की धारा 173(4) के तहत अधिवक्ता शेखर निगम और प्रियंका राव के माध्यम से CJM कोर्ट में वाद दाखिल किया गया।

कोर्ट ने याचिका को स्वीकार करते हुए सुनवाई की अगली तिथि 20 जून तय की है। यह वही मामला है जिसमें हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने भी 2 मई को स्पष्ट निर्देश दिया था कि वाड्रा पर उचित आपराधिक कार्यवाही की जा सकती है।

हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व हाईकोर्ट अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री पहले ही इस मामले में रिट दायर कर चुकी हैं। संगठन ने आरोप लगाया है कि वाड्रा का बयान पूरी तरह विध्वंसक और भारत की अखंडता पर हमला है, जो देश में गृह युद्ध जैसी स्थिति भी उत्पन्न कर सकता था।

ज्ञात हो कि कुलदीप तिवारी ‘हिंद साम्राज्य पार्टी’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं और ज्ञानवापी, मथुरा व भोजशाला जैसे अहम मामलों में याचिकाकर्ता की भूमिका निभा रहें हैं।

अब देखने वाली बात यह होगी कि वाड्रा कानून के घेरे से कैसे बचते हैं — या फिर वाकई उन्हें लखनऊ की अदालत में अपने शब्दों का जवाब देना होगा!

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!