ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल और दैनिक इंडिया न्यूज़ की पहल बनी जनसेवा का माध्यम, मेगा हेल्थ कैंप में उमड़े लोग | संगठन को नई धार देने की तैयारी, महिला एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को सौंपी गई सक्रिय भूमिका | जेवर बना उद्योगों का नया पावरहाउस, 1,200 करोड़ से लगेगा ट्रैक्टर प्लांट | संसार को जानने की होड़ में स्वयं को भूलता मनुष्य : विज्ञानमय कोश ही आत्मबोध और परम सत्य के साक्षात्कार का निर्णायक द्वार | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल और दैनिक इंडिया न्यूज़ की पहल बनी जनसेवा का माध्यम, मेगा हेल्थ कैंप में उमड़े लोग | संगठन को नई धार देने की तैयारी, महिला एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को सौंपी गई सक्रिय भूमिका | जेवर बना उद्योगों का नया पावरहाउस, 1,200 करोड़ से लगेगा ट्रैक्टर प्लांट | संसार को जानने की होड़ में स्वयं को भूलता मनुष्य : विज्ञानमय कोश ही आत्मबोध और परम सत्य के साक्षात्कार का निर्णायक द्वार | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? |
हाइलाइट न्यूज़
एक जिलाबदर अपराधी गिरफ्तार • सख्ती:माहौल बिगाड़ने वाले की खैर नही:योगी • उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति • जानकीपुरम बिस्तार में लगा कूड़े का अंबार:कचरे से उठती बदबू से मोहल्लेवासी परेशान, समस्या के सामधान की मांग • युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बनना चाहिए: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला • "शाहाबाद में 'मिशन लाइफ' कार्यक्रम का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा और प्रतियोगिताएं आयोजित" • बोआई के समय से 15 दिन पहले बिक्री केंद्रों पर बीज उपलब्ध कराने के आदेश • "RBI Announces Phase-Out of Rs 2000 Notes from Circulation: Key Highlights and Implications" • एक जिलाबदर अपराधी गिरफ्तार • सख्ती:माहौल बिगाड़ने वाले की खैर नही:योगी • उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति • जानकीपुरम बिस्तार में लगा कूड़े का अंबार:कचरे से उठती बदबू से मोहल्लेवासी परेशान, समस्या के सामधान की मांग • युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बनना चाहिए: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला • "शाहाबाद में 'मिशन लाइफ' कार्यक्रम का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा और प्रतियोगिताएं आयोजित" • बोआई के समय से 15 दिन पहले बिक्री केंद्रों पर बीज उपलब्ध कराने के आदेश • "RBI Announces Phase-Out of Rs 2000 Notes from Circulation: Key Highlights and Implications" •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

कालड़ी से केदारनाथ तक निकलेगी 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी एकात्म यात्रा, सनातन संस्कृति और अद्वैत दर्शन के लोकव्यापीकरण की पहल

D

Dainik India News

• 37716 views
कालड़ी से केदारनाथ तक निकलेगी 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी एकात्म यात्रा, सनातन संस्कृति और अद्वैत दर्शन के लोकव्यापीकरण की पहल

लखनऊ में एकात्म न्यास की समन्वय गोष्ठी सम्पन्न, स्वामी समानन्द गिरि, स्वामी चैतन्य कौशिक, स्वामी कृष्णानन्द सहित अनेक संतों की सहभागिता; राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह भी रहे उपस्थित

Article image
Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ। आदि शंकराचार्य की जन्मस्थली कालड़ी (केरल) से उनकी महासमाधि स्थली केदारनाथ (उत्तराखंड) तक प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी एकात्म यात्रा की तैयारियों को लेकर लखनऊ में एकात्म न्यास की समन्वय गोष्ठी सम्पन्न हुई। आदि शंकराचार्य के अद्वैत वेदांत दर्शन को जन-जन तक पहुंचाने और भारतीय सनातन परंपरा की आध्यात्मिक चेतना को व्यापक स्वरूप देने के उद्देश्य से प्रस्तावित इस यात्रा की रूपरेखा, उद्देश्य और विभिन्न क्षेत्रों में जनसहभागिता सुनिश्चित करने के विषय पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। गोष्ठी में स्वामी समानन्द गिरि, स्वामी चैतन्य कौशिक, स्वामी कृष्णानन्द, स्वामी आशीष मोहन, राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह तथा संस्कृत भारती के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संपर्क प्रमुख व्यास मिश्र सहित बड़ी संख्या में सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक उपस्थित रहे। बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि वर्तमान समय में मानवता के समक्ष मौजूद अनेक चुनौतियों के समाधान के लिए भेद-दृष्टि से ऊपर उठकर एकात्म भाव, सामाजिक समरसता और मानवीय एकता की स्थापना आवश्यक है।

प्रस्तावित एकात्म यात्रा कालड़ी से प्रारंभ होकर केदारनाथ तक पहुंचेगी और 50 हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करते हुए देश के प्रमुख धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक केंद्रों को एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास करेगी। यात्रा के अंतर्गत आदि शंकराचार्य द्वारा प्रतिष्ठित मठों, चारों धामों, सप्तपुरियों, द्वादश ज्योतिर्लिंगों तथा अष्टादश महाशक्तिपीठों सहित देश की महत्वपूर्ण आध्यात्मिक विरासत को समाहित करने की योजना है। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, मथुरा, वृंदावन, नैमिषारण्य और गोरखपुर के साथ लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा तथा बरेली जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भी विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। यात्रा के दौरान संत समागम, धर्मसभा, वैचारिक संगोष्ठी, जनसभा, युवा सम्मेलन, शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, महाआरती और सामूहिक दीपदान जैसे आयोजन किए जाएंगे। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय दर्शन, वेदांत, सनातन संस्कृति और जीवन मूल्यों से जोड़ना भी है।

इस व्यापक आध्यात्मिक अभियान के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए शृंगेरी शारदा पीठम्, चिन्मय मिशन, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, हिंदू धर्म आचार्य सभा, अखिल भारतीय संत समिति, रामकृष्ण मठ एवं मिशन, भारत सेवाश्रम संघ, अखिल विश्व गायत्री परिवार, विश्व हिंदू परिषद, वेदांत भारती, प्रभु प्रेमी संघ तथा विभिन्न आध्यात्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक संगठनों की सहभागिता प्रस्तावित है। गोष्ठी में उपस्थित संतों और सनातन परंपरा के प्रतिनिधियों ने एकात्म दर्शन के संदेश को व्यापक सामाजिक स्तर तक पहुंचाने तथा यात्रा को जनभागीदारी से जोड़ने के महत्व पर विमर्श किया। कालड़ी से केदारनाथ तक प्रस्तावित यह यात्रा आदि शंकराचार्य के अद्वैत संदेश को समकालीन समाज से जोड़ने और भारत की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत के प्रति नई पीढ़ी में जागरूकता विकसित करने की दिशा में एक व्यापक पहल के रूप में सामने आ रही है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!