ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय |
हाइलाइट न्यूज़
जिला कारागार में विधिक सेवा शिविर का किया गया आयोजन Foreign Goods Burnt in Lucknow, Demand Raised to Ban Amazon &amp; Flipkart लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन, मऊ में फायर सेफ्टी मानकों की हुई सघन जांच अनिल विक्रम सिंह को मिला लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड योगी सरकार त्रेतायुगीन वैभवशाली रामनगरी को अलौकिक रूप देने में जुटी भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज जनपद सुलतानपुर के अरवल कीरी करवत में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण Knowledge Enrichment of Children at Warriors Defence Academy <em>इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ऑपरेशन कायाकल्प की मण्डलीय कार्यशाला आयोजित</em> जिला कारागार में विधिक सेवा शिविर का किया गया आयोजन Foreign Goods Burnt in Lucknow, Demand Raised to Ban Amazon &amp; Flipkart लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन, मऊ में फायर सेफ्टी मानकों की हुई सघन जांच अनिल विक्रम सिंह को मिला लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड योगी सरकार त्रेतायुगीन वैभवशाली रामनगरी को अलौकिक रूप देने में जुटी भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज जनपद सुलतानपुर के अरवल कीरी करवत में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण Knowledge Enrichment of Children at Warriors Defence Academy <em>इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ऑपरेशन कायाकल्प की मण्डलीय कार्यशाला आयोजित</em>
उत्तर प्रदेश सरकार English

हर रामभक्त की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन के लिए सेवारत है सरकार: मुख्यमंत्री

D

Dainik India News

5656 views
हर रामभक्त की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन के लिए सेवारत है सरकार: मुख्यमंत्री

सार

अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

मौसम खुलने के बाद अयोध्या में बढ़ेगी रामभक्तों की संख्या, सुविधाओं का रखा जाए विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री

दर्शन-पूजन में किसी को भी ना हो कोई दिक्कत, महत्वपूर्ण पथों पर बेहतर होना चाहिए क्राउड मैनेजमेंट : मुख्यमंत्री

विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्य भी करेंगे रामलला के दर्शन, अगवानी की करें तैयारी : योगी

मुख्यमंत्री ने अयोध्या में संतों से की मुलाकात, मंदिर ट्रस्ट के लोगों से मिलकर लिया व्यवस्था का हाल

 बिस्तार

दैनिक इंडिया न्यूज,अयोध्या, 29 जनवरी:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीरामलला के दर्शन-पूजन के लिए देशभर से अयोध्या आ रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन के लिए राज्य सरकार को सेवारत बताया है। सोमवार को अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर स्थित कंट्रोल रूम में प्रदेश, जोन और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अब चूंकि मौसम खुलने लगा है और ठंड में भी कमी देखने को मिल रही है, लिहाजा अयोध्या आने वाले पर्यटकों और रामभक्तों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। ऐसे में सभी श्रद्धालुओं को सुगमता पूर्वक भगवान रामलला के दर्शन हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देशित करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ को हर स्तर पर नियंत्रित रखा जाए। नगर के सभी प्रमुख पथों पर बेहतर ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट दिखाई देना चाहिए। 

अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने इस बात के भी विशेष निर्देश दिये कि आगामी दिनों में देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य अयोध्या आने वाले हैं। ऐसे में दूसरे प्रदेशों के विशिष्ट अतिथियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किये जाएं। मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि कि कोई भी श्रद्धालु फिर चाहे वो आम नागरिक हो या विशिष्ट अतिथि उसे दर्शन-पूजन में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। अयोध्या में रुकने वाले श्रद्धालुओं को होटल, होम स्टे, और टेंट सिटी में व्यवस्था हर हाल में कराई जाए। साथ ही साथ नगर की साफ सफाई को लेकर भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया। सीएम योगी ने अयोध्या में चल रही विकास परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये। इससे पूर्व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पुजारी महंत सतेंद्र दास, महासचिव चंपत राय, डॉ अनिल मिश्र, गोपाल राव सहित अन्य लोगों से सीएम मुलाकात की और उनसे श्रीराम जन्मभूमि आने वाले दर्शनार्थियों को सुगम दर्शन कराने के लिए विचार-विमर्श किया।

बैठक के दौरान प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार,  एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया, एडीजी सुरक्षा रघुवीर लाल, मण्डलायुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, मेयर गिरीश पति त्रिपाठी, नगर आयुक्त विशाल सिंह, एसपी सुरक्षा पंकज पांडेय सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!