ब्रेकिंग न्यूज़
भोजशाला विवाद निर्णायक मोड़ पर, सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत न मिलने पर हिंदू पक्ष उत्साहित | भोजशाला में बड़ी विजय की ओर हिंदू पक्ष, सुप्रीम कोर्ट के रुख से मुस्लिम पक्ष में बढ़ी बेचैनी | मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में सीडीओ सख्त, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनपद की रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश | होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने किया औचक निरीक्षण, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर दिया विशेष जोर | महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — अभयानंद सरस्वती | भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण का सूत्रपात, बाल संस्कारशाला अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान | गुरुसत्ता के प्रति अहर्निश निष्ठा : ब्रह्मविद्या, ऋतंभरा प्रज्ञा और विवेक का सनातन रहस्य - अभयानंद सरस्वती | 'केवल वृक्ष मत लगाइए, वृक्षपालक बनिए' : जितेंद्र प्रताप सिंह | भोजशाला विवाद निर्णायक मोड़ पर, सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत न मिलने पर हिंदू पक्ष उत्साहित | भोजशाला में बड़ी विजय की ओर हिंदू पक्ष, सुप्रीम कोर्ट के रुख से मुस्लिम पक्ष में बढ़ी बेचैनी | मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में सीडीओ सख्त, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनपद की रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश | होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने किया औचक निरीक्षण, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर दिया विशेष जोर | महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — अभयानंद सरस्वती | भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण का सूत्रपात, बाल संस्कारशाला अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान | गुरुसत्ता के प्रति अहर्निश निष्ठा : ब्रह्मविद्या, ऋतंभरा प्रज्ञा और विवेक का सनातन रहस्य - अभयानंद सरस्वती | 'केवल वृक्ष मत लगाइए, वृक्षपालक बनिए' : जितेंद्र प्रताप सिंह |
हाइलाइट न्यूज़
सुभागी देवी कॉलेज में आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन उपनयन संस्कार में सहभागी बने प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, सनातन संस्कारों के संरक्षण का दिया संदेश शांति भंग की आशंका में 31 व्यक्ति व एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार स्वतन्त्रता सप्ताह के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी ने विधानभवन में डायनेमिक फ़साड लाइटिंग का किया लोकार्पण-महाना शांति भंग की आशंका में कुल 17 व्यक्ति व एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार विश्व अस्थमा दिवस 2024 सूर्या फाउण्डेशन, मिडलैंड हॉस्पिटल व अनुसंधान संस्थान ,संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त, सिप्ला लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान मे जनजागरूकता अभियान चलाकर जन-जन तक संदेश दिया - जितेन्द्र प्रताप सिंह मधुबन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 15 हजार के इनामी को दबोच कर भेजा जेल रिंग रोड से मिली राहत, रक्षा एवं अनुसंधान का नया केंद्र बन रहा लखनऊ सुभागी देवी कॉलेज में आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन उपनयन संस्कार में सहभागी बने प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, सनातन संस्कारों के संरक्षण का दिया संदेश शांति भंग की आशंका में 31 व्यक्ति व एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार स्वतन्त्रता सप्ताह के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी ने विधानभवन में डायनेमिक फ़साड लाइटिंग का किया लोकार्पण-महाना शांति भंग की आशंका में कुल 17 व्यक्ति व एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार विश्व अस्थमा दिवस 2024 सूर्या फाउण्डेशन, मिडलैंड हॉस्पिटल व अनुसंधान संस्थान ,संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त, सिप्ला लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान मे जनजागरूकता अभियान चलाकर जन-जन तक संदेश दिया - जितेन्द्र प्रताप सिंह मधुबन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 15 हजार के इनामी को दबोच कर भेजा जेल रिंग रोड से मिली राहत, रक्षा एवं अनुसंधान का नया केंद्र बन रहा लखनऊ
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

हरित संदेश के साथ शिक्षा का संकल्प: मधुबन के विद्यालय पहुंचे जिलाधिकारी, पौधरोपण कर बच्चों को सौंपी नई शुरुआत

D

Dainik India News

36 views
हरित संदेश के साथ शिक्षा का संकल्प: मधुबन के विद्यालय पहुंचे जिलाधिकारी, पौधरोपण कर बच्चों को सौंपी नई शुरुआत

दैनिक इंडिया न्यूज़, मधुबन (मऊ)।नगर पंचायत मधुबन स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय सोमवार को उस समय उत्साह और उल्लास से भर उठा, जब जिलाधिकारी आनंद वर्धन एवं पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने विद्यालय पहुंचकर पौधरोपण, नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के नामांकन तथा निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की। प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति से विद्यालय परिसर में शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता का प्रेरणादायी संदेश प्रसारित हुआ।

Article image

विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने पारंपरिक रीति से तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का आत्मीय स्वागत किया। इसके उपरांत विद्यालय के विद्यार्थियों ने बैंड-बाजे की मधुर धुनों के साथ अतिथियों का अभिनंदन किया, जिससे पूरा परिसर उत्सवमय वातावरण में परिवर्तित हो गया।

Article image

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी आनंद वर्धन एवं पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने संयुक्त रूप से विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद तीन नवप्रवेशित बच्चों का औपचारिक नामांकन कराया गया तथा उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल की सराहना की।

विद्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने परिसर की स्वच्छता, सुव्यवस्थित वातावरण एवं अनुशासित शैक्षणिक व्यवस्था की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय का सकारात्मक वातावरण बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने भी विद्यालय की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने तथा अनुशासन एवं संस्कार के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सुंदर पटेल, संजय सिंह, राजकुमार राजभर, अनवारुल हक, रवीन्द्र मौर्य, प्रवीण सिंह, प्रभाकर सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

टैग्स:

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!