ब्रेकिंग न्यूज़
दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | दहेज़ ले लिए हत्या करने के आरोप मे माँ बेटे गिरफ्तार | संस्कृतभारती के बारह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संस्कृत को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की जीवनरेखा | संस्कृतभारती के प्रशिक्षण वर्ग का भव्य दीक्षांत समारोह सम्पन्न | महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | संस्कृत राष्ट्रचेतना की प्राणवाहिनी, इसके संवर्धन हेतु समर्पित है संस्कृतभारती : जितेन्द्र प्रताप सिंह | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? | प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं | आपके बिजली बिल में नई साजिश! आशीष गोयल की नीति से जनता को जानबूझकर तंग किया जा रहा है – मंत्री भी साथ? |
हाइलाइट न्यूज़
बैंक ऑफ इंडिया में खाता धारक से हुई टप्पेबाजी मुकदमा दर्ज एआई और अध्यात्म: हरिद्वार से भविष्य का मार्गदर्शन-ओम बिड़ला अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह-2021में उ0प्र0 को फिल्म शूटिंग के लिए सम्मानित किया गया समता के नाम पर संरचित विभाजन : UGC के ‘Equity Regulations’ और भारतीय विश्वविद्यालयों का वैचारिक संकट सहारा हॉस्पिटल में 200 मरीजों को मिला मुफ्त परामर्श सतर्कता जागरूकता सप्ताह में ईमानदारी का संकल्प, जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया राष्ट्रहित में योगदान का आह्वान प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में सुस्‍ती पर सीएम योगी सख्‍त, लंच के नाम पर घंटों गायब रहने वालों को मिला ये निर्देश Supplements vs. Raw Food for Health: Insights from Dr. Biswaroop Roy Chowdhury's Research बैंक ऑफ इंडिया में खाता धारक से हुई टप्पेबाजी मुकदमा दर्ज एआई और अध्यात्म: हरिद्वार से भविष्य का मार्गदर्शन-ओम बिड़ला अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह-2021में उ0प्र0 को फिल्म शूटिंग के लिए सम्मानित किया गया समता के नाम पर संरचित विभाजन : UGC के ‘Equity Regulations’ और भारतीय विश्वविद्यालयों का वैचारिक संकट सहारा हॉस्पिटल में 200 मरीजों को मिला मुफ्त परामर्श सतर्कता जागरूकता सप्ताह में ईमानदारी का संकल्प, जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया राष्ट्रहित में योगदान का आह्वान प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में सुस्‍ती पर सीएम योगी सख्‍त, लंच के नाम पर घंटों गायब रहने वालों को मिला ये निर्देश Supplements vs. Raw Food for Health: Insights from Dr. Biswaroop Roy Chowdhury's Research
उत्तर प्रदेश English

शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन की बैठक में नवाचारों पर हुई चर्चा

B

Bhargav Bhargav

17 views
शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन की बैठक में नवाचारों पर हुई चर्चा

प्रोत्साहन देने हेतु शीघ्र आयोजित होगी कार्यशाला

दैनिक इंडिया न्यूज
उदय राज

लखनऊ : शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन की लखनऊ शाखा की बैठक गत दिवस देर शाम तक पदाधिकारियों के मनोनयन के साथ सम्पन्न हुई।

बैठक में नवाचारों पर चर्चा की गयी तथा राममोहिनी वर्मा को जिलाध्यक्ष तथा महिमा सक्सेना को महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया। बैठक की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। उपस्थित सभी शिक्षकों ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन मनोज कुमार सिंह ने शैक्षिक नवाचार के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि शैक्षिक नवाचारों को प्रोत्साहन देने हेतु शीघ्र ही कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा । श्री सिंह ने शैक्षिक नवाचार टीम लखनऊ की कार्य प्रणाली की सराहना करते हुए राम मोहिनी को शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन जनपद लखनऊ का जिलाध्यक्ष व महिमा सक्सेना महामंत्री, हेमलता तिवारी उपाध्यक्ष , समीक्षा मिश्रा संयुक्त मंत्री, नीतू श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, संगीता भारद्वाज मंत्री, निनिषा सिंह, अरुण वर्मा, अर्चना शुक्ला व बबिता को कार्यकारिणी सदस्य पद पर मनोनीत किया |

बैठक में मौजूद सभी शिक्षकों ने अपने-अपने नवाचारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशेष सदस्य पुष्पलता व समीक्षा वर्मा ने प्रस्तुत नवाचारों की सराहना करते हुए सुझाव दिया कि शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन का अधिवेशन लखनऊ में कराना सही रहेगा।

कार्यक्रम आयोजक जिलाध्यक्ष राममोहिनी वर्मा ने कहा, शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गयी है, पूरी ईमानदारी व सजगता से उसका निर्वहन करते हुए शैक्षिक नवाचारों के आदान-प्रदान के लिए प्रयास करूँगी। महामंत्री महिमा सक्सेना ने कहा कि नवाचारों को साझा करने हेतु शैक्षिक नवाचार कार्यशाला का आयोजन भी शीघ्र किया जाएगा।
बैठक के समापन पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने सभी मनोनीत शिक्षकों को सम्मानित करते हुए मनोनयन-पत्र प्रदान किये।

अन्त में कार्यक्रम अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!