ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय |
हाइलाइट न्यूज़
संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा गायब, दो संप्रदायों में तनाव यूपी विधानसभा के पूर्व स्पीकर पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार जागरूकता से ही सही पोषण देश रोशन का नारा साकार होगा गमले में सुंदर वृक्ष ही असली बोनसाई: फहद मलिक लखनऊ में घर उजाड़ने की पीड़ा: क्या विकास के नाम पर मानवता भूल गई सरकार? लखनऊ में टेक्सटाइल पार्क के सर्वे का काम शुरू, 20 दिन में शासन को सौंपी जाएगी रिपोर्ट नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स आफ इंडिया के 67वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मे झंडारोहण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न BJP celebrates Social Justice Service Week by organizing a health camp संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा गायब, दो संप्रदायों में तनाव यूपी विधानसभा के पूर्व स्पीकर पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार जागरूकता से ही सही पोषण देश रोशन का नारा साकार होगा गमले में सुंदर वृक्ष ही असली बोनसाई: फहद मलिक लखनऊ में घर उजाड़ने की पीड़ा: क्या विकास के नाम पर मानवता भूल गई सरकार? लखनऊ में टेक्सटाइल पार्क के सर्वे का काम शुरू, 20 दिन में शासन को सौंपी जाएगी रिपोर्ट नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स आफ इंडिया के 67वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मे झंडारोहण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न BJP celebrates Social Justice Service Week by organizing a health camp
उत्तर प्रदेश सरकार English

सैटेलाइट से प्राप्त चित्रों के आधार पर रु० 2500-2500 का लगाया गया अर्थदण्ड

D

Dainik India News

5769 views

पर्यावरण प्रदूषण एवं मिट्टी की उर्वरा शक्ति के नुकसान के दृष्टिगत पराली न जलाये किसान -- जिलाधिकारी

नीलाम्बुज त्रिपाठी / दैनिक इन्डिया न्यूज
मऊ । पराली जलाने को लेकर शासन एवं मा० राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इसकी निगरानी सेटेलाइट के माध्यम से दिन/ रात लगातार की जा रही है। जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार के निर्देश पर सेटेलाइट से प्राप्त चित्रों के आधार पर तहसील सदर के ग्राम कुशमौर के विनोद दुबे पुत्र रामकरन दुबे, तहसील मोहम्मदाबाद गोहना के ग्राम-फतेहपुर के अब्दुल, हसनैन, समतुल एवम् सुल्तान पुत्रगण अलाउद्दीन, ग्राम किन्नू पुर के अरुण कुमार एवम् अनिल कुमार पुत्रगण बैजनाथ, ग्राम सोनिसा के उमाशंकर एवं माया शंकर पुत्रगण बेचन,तहसील घोसी के ग्राम- बेला सुलतानपुर के रामपति पुत्र मथुरा, एवं तहसील मधुबन के ग्राम अहिरूपुर के धर्मेंद्र पुत्र बाबूलाल एवं पांती (सुल्तानपुर बारहगावां) के कुसुम पत्नी जगरनाथ सहित कुल 12 कृषकों पर रू० 2500-2500 के हिसाब से अर्थदण्ड लगाया गया है। इसके अतिरिक्त सभी तहसीलों के कई ग्रामों के किसानों को पराली न जलाने को लेकर नोटिस भी भेजी गई है। नोटिस भेजने के उपरांत इन पर भी गुण दोष के अनुसार अर्थदण्ड लगाया जायेगा। जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने किसानों से पराली न जलाने के साथ ही पराली प्रबन्धन के यन्त्रों जैसे सुपर सीडर, मल्चर रिवर्सेबिल मोल्ड बोल्ड प्लाऊ अथवा हैप्पी सीडर का प्रयोग करके पराली को अपनी भूमि में मिलाकर भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने को कहा। उन्होंने बताया कि पराली जलाने से पर्यावरण के नुकसान के साथ ही जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ाने वाले लाभदायक कीट पतंगे आदि भी जल कर समाप्त हो जाते हैं,जिससे धीरे-धीरे जमीन की उर्वरा शक्ति कम होने लगती है। पराली जलाने की घटना को रोकने के लिए संबंधित राजस्व ग्रामों के लेखपालों की ड्यूटी भी लगाई गई है जो इन पर नजर रख सकें। जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने पराली जलाने से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण एवं मिट्टी की उर्वरा शक्ति के नुकसान को देखते हुए लोगों से पराली न जलाने की अपील भी की।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!