ब्रेकिंग न्यूज़
पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS |
हाइलाइट न्यूज़
अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न एंटी रोमियो टीमों द्वारा महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के क्रम में किया गया जागरूक आईजीआरएस रैंकिंग में मऊ पुलिस अव्वल, मधुबन सहित पांच थानों ने हासिल किया प्रथम स्थान Mpox Virus Spreads Across 116 Countries, WHO Declares Global Health Emergency संस्कृतभारती अवध प्रांत की दो दिवसीय प्रांत समीक्षा गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न, तीर्थराज प्रयाग में महाकुंभ का भव्य समापन: सनातन संस्कृति की दिव्य झलक मुख्यमंत्री ने विजयादशमी पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं जन के साथ जमीन के लिए भी संजीवनी हैं दलहनी फसलें, अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न एंटी रोमियो टीमों द्वारा महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के क्रम में किया गया जागरूक आईजीआरएस रैंकिंग में मऊ पुलिस अव्वल, मधुबन सहित पांच थानों ने हासिल किया प्रथम स्थान Mpox Virus Spreads Across 116 Countries, WHO Declares Global Health Emergency संस्कृतभारती अवध प्रांत की दो दिवसीय प्रांत समीक्षा गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न, तीर्थराज प्रयाग में महाकुंभ का भव्य समापन: सनातन संस्कृति की दिव्य झलक मुख्यमंत्री ने विजयादशमी पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं जन के साथ जमीन के लिए भी संजीवनी हैं दलहनी फसलें,
Uncategorized English

गमले में सुंदर वृक्ष ही असली बोनसाई: फहद मलिक

D

Dainik India News

11544 views
गमले में सुंदर वृक्ष ही असली बोनसाई: फहद मलिक

अवध बोनसाई एसोसिएशन की कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न

दैनिक इंडियन न्यूज़ लखनऊ से उदय राज की खास रिपोर्ट

अवध बोनसाई एसोसिएशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बोनसाई कार्यशाला का समापन मंगलवार को हुआ। बोनसाई विशेषज्ञ फहद मलिक ने कार्यशाला में प्रतिभागियों को बोनसाई की कटिंग और वायरिंग की बारीकियों से परिचित कराया और असली बोनसाई की पहचान बताई। उन्होंने कैजुरीना, जंगल जलेबी, मैक्सवेल, और फाइकस जैसे पौधों पर डिमॉन्स्ट्रेशन कर पेड़ों को सुंदर बनाने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

महानगर स्थित होटल गोल्डन एप्पल में आयोजित इस कार्यशाला में फहद मलिक ने बताया कि जयपुर में रहते हुए उन्होंने अपने अनुभवों के आधार पर बोनसाई का विकास किया। यह कला उन्हें उनके माता-पिता से विरासत में मिली, जो स्वयं प्रकृति प्रेमी थे। बचपन से ही पौधों के प्रति उनके विशेष लगाव के कारण उन्होंने यह कला सीखी। उन्होंने कहा, "बोनसाई में मेरा ज्ञान अनुभव से आया है, न कि किताबी ज्ञान से। इसी कारण यह असली बोनसाई कला है।"

कार्यशाला के दौरान फहद मलिक ने कहा कि लखनऊ बोनसाई एसोसिएशन के कई कार्य उत्कृष्ट हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यशाला में प्रतिभागियों ने बोनसाई कला को गहराई से समझने और अपनी कला को और भी निखारने की लगन दिखाई। इसी कारण अवध बोनसाई एसोसिएशन आज देश की प्रमुख बोनसाई संस्थाओं में से एक है। उन्होंने बोनसाई के पौधों की कटाई-छंटाई के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि बेडौल पौधों को संवारने के लिए छंटाई आवश्यक है और पौधे के कुछ भागों को हटाने से उसकी बेहतर वृद्धि होती है।

अवध बोनसाई एसोसिएशन की अध्यक्ष रेनू प्रकाश ने कहा कि यह वर्कशॉप बहुत सफल रही और इसके माध्यम से सभी ने बहुत कुछ सीखा। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य बोनसाई कला को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है, और हम आगे भी ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन करते रहेंगे।

इस मौके पर अवध बोनसाई एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती रेनू प्रकाश, चीफ टेक्निकल एडवाइजर केके अरोड़ा, और प्रमुख सदस्य पद्मा सिंह, बीनू कलसी, अलका मैगन, रमा मैगन, सुमन अग्रवाल, प्रीति सिंह, विधि भार्गव, प्रियांशी, राधिका सूद, शैली चौधरी, शाश्वत पाठक आदि उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!