ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज, श्रमदान से स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश | UCC पर अमित शाह को बधाई, अखिलेश पर बृज लाल का तीखा हमला | अभियंता दिवस पर आगे कौन, पीछे कौन? | पंकज सिंह से मिले जितेन्द्र प्रताप सिंह, नोएडा कार्यक्रम में सपरिवार सहभागिता का आमंत्रण | गौ सेवा आयोग में नई जिम्मेदारी, भानु प्रकाश पांडेय का मधुबन में जोरदार स्वागत | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय |
हाइलाइट न्यूज़
जनसुनवाई /मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायतों का समय से निस्तारण न करने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को किया तलब एक दिलचस्प कहानी, जिसकी थी उसी को मिली ,मिलने में लग गए 68 साल शांति भंग की आशंका में 25 व्यक्ति तथा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में साइबर अपराध जागरूकता अभियान आयोजित उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा छात्र/छात्राओं के हितो मे वृत्ति वृद्धि हेतू महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न- जे पी सिंह, अध्यक्ष संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र खिचड़ी जिलाधिकारी मऊ ने मोहम्मदाबाद गोहना के तहसीलदार को दी चेतावनी अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न जनसुनवाई /मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायतों का समय से निस्तारण न करने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को किया तलब एक दिलचस्प कहानी, जिसकी थी उसी को मिली ,मिलने में लग गए 68 साल शांति भंग की आशंका में 25 व्यक्ति तथा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में साइबर अपराध जागरूकता अभियान आयोजित उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा छात्र/छात्राओं के हितो मे वृत्ति वृद्धि हेतू महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न- जे पी सिंह, अध्यक्ष संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र खिचड़ी जिलाधिकारी मऊ ने मोहम्मदाबाद गोहना के तहसीलदार को दी चेतावनी अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न
उत्तर प्रदेश English

अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न

D

Dainik India News

5666 views
अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न

डीडी इंडिया न्यूज़ संवाददाता-धनञ्जय पाण्डेय


  मऊ। आज कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी,समस्त थानाध्यक्ष एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम बैठक में जिलाधिकारी द्वारा 01 जनवरी,2022 से 31 मार्च,2022 तक जनपद में अपराधियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही के बारे में जानकारी ली गयी। जिसमे शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत कुल 91 अभियोगों में से 89 को गिरफ्तार कर, उनके कब्जे से पिस्टल, चाकू, कारतूस आदि बरामद करते हुए जेल भेजा गया। आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल 103 अभियोगों में 118 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देशी शराब 3960 किग्रा बरामदगी तथा लहन 33000 किग्रा नष्ट करते हुए जेल भेजा गया है। एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत कुल 08 अभियोगो में 14 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गांजा 82.225 किग्रा, चरस 1.035 किग्रा, हेरोइन 01.11 किग्रा की बरामदगी करते हुए जेल भेजा गया है। गुण्डा अधिनियम के अंतर्गत आपराधिक प्रवृत्ति के कुल 164 अपराधियों के विरुद्ध कर्यवाही की गई है। जिलाधिकारी द्वारा जिला आबकारी अधिकारी को उनकी टीम द्वारा अवैध एवं मिलावटी शराब बेचने वालो के खिलाफ किस तरह की कार्यवाही की जा रही है, के बारे में जानकारी ली गयी एवं निर्देश दिए कि अवैध तथा मिलावटी शराब बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करें तथा छापेमारी के दौरान शराब की सैंपलिंग अवश्य कराये। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा खनन निरीक्षक को निर्देश दिए गए कि जनपद में कही भी अवैध खनन नही होना चाहिए। खनन माफियाओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवही करें। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त थानों में आम जनता के लिए बैठने एवं स्वच्छता, पेयजल आदि की व्यवस्था करने के साथ ही बेहतर पर्यावरण रखने एवं लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण केभी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, पास्कोआदि मामलों में अभियोजन पक्ष को अधिक सक्रियता दिखाने के भी निर्देश दिए जिससे अपराधियों की जल्द रिहाई संभव ना हो सके। उन्होंने बताया की 100 दिन की कार्ययोजना बनाकर गैंगस्टर, गुंडा एक्ट एवं पास्को के तहत लंबित मामलों के निस्तारण की कार्यवाही सम्पन्न करे। यातायात की समस्या के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने यातायात पुलिस को हर चौराहे पर अधिक सजगता एवं सतर्कता से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए जिससे शहर को जाम से मुक्ति मिल सके। जिलाधिकारी ने जनपद में भू माफियाओं के खिलाफ भी अभियान चलाकर उनके खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!