ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | संतराम शुक्ला बनाम अब्बास अहमद प्रकरण में नया घटनाक्रम, मुआयना प्रार्थना पत्र दाखिल; 20 नवंबर को अगली सुनवाई | कालड़ी से केदारनाथ तक निकलेगी 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी एकात्म यात्रा, सनातन संस्कृति और अद्वैत दर्शन के लोकव्यापीकरण की पहल | एसआईआर में करोड़ों मतदाताओं के नाम गायब, किसके लिए बज रही खतरे की घंटी? | रामनगरी में भक्ति की अविरल धारा, उपराष्ट्रपति संग मां सरयू की आरती में शामिल हुए योगी; चौपाई से व्यक्त की अयोध्या के प्रति श्रद्धा | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | संतराम शुक्ला बनाम अब्बास अहमद प्रकरण में नया घटनाक्रम, मुआयना प्रार्थना पत्र दाखिल; 20 नवंबर को अगली सुनवाई | कालड़ी से केदारनाथ तक निकलेगी 50 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी एकात्म यात्रा, सनातन संस्कृति और अद्वैत दर्शन के लोकव्यापीकरण की पहल | एसआईआर में करोड़ों मतदाताओं के नाम गायब, किसके लिए बज रही खतरे की घंटी? | रामनगरी में भक्ति की अविरल धारा, उपराष्ट्रपति संग मां सरयू की आरती में शामिल हुए योगी; चौपाई से व्यक्त की अयोध्या के प्रति श्रद्धा |
हाइलाइट न्यूज़
भगवान राम के जन्म की दिव्य कथा: शिव पार्वती संवाद • दो शातिर लुटेरे दबोचे गए : लूट की मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस ने किया चालान • तू बेटी और बहन का है रूप और जननी भी तू है... • RSS के वरिष्ठ प्रचारक बालकृष्ण के निधन पर सीएम योगी ने दी विनम्र श्रद्धांजलि • कौशल से सशक्त भारत की ओर: राजधानी लखनऊ से उच्च स्तरीय मोटर ड्राइवर प्रशिक्षण का शुभारंभ • फेसबुक पर दोस्ती, होटल में दुष्कर्म • कार्ड धारकों को दिए जाने वाले खाद्यान्नकी घटतौली किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी: मुख्यमंत्री • <strong>उत्तर प्रदेश में बनेंगे 20 नए हाईटेक कारागार&nbsp;</strong> • भगवान राम के जन्म की दिव्य कथा: शिव पार्वती संवाद • दो शातिर लुटेरे दबोचे गए : लूट की मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस ने किया चालान • तू बेटी और बहन का है रूप और जननी भी तू है... • RSS के वरिष्ठ प्रचारक बालकृष्ण के निधन पर सीएम योगी ने दी विनम्र श्रद्धांजलि • कौशल से सशक्त भारत की ओर: राजधानी लखनऊ से उच्च स्तरीय मोटर ड्राइवर प्रशिक्षण का शुभारंभ • फेसबुक पर दोस्ती, होटल में दुष्कर्म • कार्ड धारकों को दिए जाने वाले खाद्यान्नकी घटतौली किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी: मुख्यमंत्री • <strong>उत्तर प्रदेश में बनेंगे 20 नए हाईटेक कारागार&nbsp;</strong> •
Uncategorized English

सीएम योगी ने साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराजके 552वें प्रकाशोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित किया

D

Dainik India News

• 7984 views
सीएम योगी ने साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराजके 552वें प्रकाशोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित किया

प्रधानमंत्री ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा
की, इसके लिए प्रधानमंत्री जी का स्वागत और अभिनन्दन:योगी

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि सिख गुरुओं, सिख राजाओं एवं सिख क्रान्तिकारियों के बगैर भारत का इतिहास अधूरा है। गुरु नानक जयन्ती का यह प्रकाश पर्व केवल सिख समुदाय तक न रख करके सम्पूर्ण भारत के पर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव पहुंचे हुए सिद्ध योगी संत थे। उन्होंने पूरे भारत में भ्रमण करते हुए सत्संग व उपदेश दिए। वे असाधारण प्रतिभा के धनी थे। उन्हें अपनी सिद्धि का अहंकार नहीं था। वे सामान्य मनुष्य न होकर दिव्य गुणों से परिपूर्ण थे।
मुख्यमंत्री जी ने आज यहां डी0ए0वी0 कॉलेज में आयोजित साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 552वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने प्रकाशोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरा देश सिख गुरुओं के त्याग व बलिदान से प्रेरणा प्राप्त करके देश व धर्म के लिए सदैव कार्य करता रहेगा। गुरु जी अपनी साधना सिद्धि से भक्ति की पराकाष्ठा पर पहुंचे। सिख परम्परा की भक्ति से प्रारम्भ वह ज्योति पुंज अन्ततः गुरु गोविन्द सिंह महाराज में शक्ति के तेज पुंज के रूप में भारत के उद्धारक की तरह सदैव स्मरण किए जाते रहेंगे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने बाबर जैसे आक्रांता को जाबर कहने का साहस किया था। बाबर के कृत्य को धर्म और मानवता विरोधी कहा था। उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं के महान तप व साधना, सिद्धि और उनके चमत्कार के साथ-साथ देश व धर्म के लिए उनके योगदान को हमेशा स्मरण करते हुए हम सबको उनसे प्रेरणा प्राप्त करनी चाहिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने राष्ट्र को सम्बोधित करते हुए तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत का प्रयोग करते हुए कृषि के तीनों कानूनों को वापस ले लिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री जी ने प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कृषि कानून के बारे में यदि कहीं से भी कोई आवाज निकली है, तो लोकतंत्र की इस आवाज को अनसुना नहीं किया जा सकता। आपसी समन्वय, बातचीत व संवाद के माध्यम से समस्या का समाधान किया जाएगा। यह लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। लोकतंत्र में संवाद अत्यन्त आवश्यक है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के इस कदम से किसानों की समस्याओं के समाधान के दृष्टिगत उनकी प्रतिबद्धता एवं सहृदयता परिलक्षित होती है। प्रधानमंत्री जी ने किसानों के सम्मान में यह निर्णय लिया है।
इस अवसर पर लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, विधायक श्री सुरेश तिवारी, गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष सरदार राजेन्द्र सिंह बग्गा सहित सिख समुदाय से जुड़े अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!